न्यूज़
Toxic Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

जो भ्रष्ट हैं, उसी को मोदी से कष्ट है : प्रधानमंत्री

'मिशन दक्षिण' पर निकले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने रविवार को 12 घंटे के अतंर तीन राज्यों में रैलियों को संबोधित किया

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 11 Feb 2019 9:56:59

जो भ्रष्ट हैं, उसी को मोदी से कष्ट है : प्रधानमंत्री

'मिशन दक्षिण' पर निकले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने रविवार को 12 घंटे के अतंर तीन राज्यों में रैलियों को संबोधित किया और इस दौरान विपक्ष और कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। कर्नाटक में जद एस-कांग्रेस गठबंधन सरकार पर करारा प्रहार करते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को कहा कि मुख्यमंत्री एच डी कुमारस्वामी एक ‘असहाय' सरकार की अगुवाई कर रहे हैं और 'पंचिंग बैग' बन गए हैं।

उन्होंने कहा कि विपक्ष यही मॉडल देश पर थोपना चाहता है। उत्तर कर्नाटक में एक रैली को संबोधित करते हुए मोदी ने कहा कि एक भी दिन ऐसा नहीं बीता होगा जब देश ने सरकार का नाटक नहीं देखा होगा।''

उन्होंने पिछले कुछ समय से सत्तारूढ़ गठबंधन में चल रहे उठापटक पर प्रहार किया। मोदी (PM Narendra Modi) ने कहा, ''हर कोई अपनी सीट बचा रहा है। सत्ता के लिए विधायक होटलों में लड़ रहे हैं और सिर फोड़ रहे हैं। कांग्रेस (Congress) के कई नेता अपनी प्रभुता के लिए लड़ रहे हैं।''

मोदी ने कुमारस्वामी का जिक्र करते हुए कहा,''यहां के मुख्यमंत्री हर किसी का पंचिंग बैग बन गए हैं। हर दिन उन्हें धमकी मिल रही है। उनकी पूरी ऊर्जा कांग्रेस के बड़े नेताओं से अपनी सीट बचाने में लगी हुई है।''

उन्होंने कहा, ''वह सार्वजनिक तौर पर अपनी मजबूरी पर रोते हैं। ऐसी असहाय सरकार, ऐसे असहाय मुख्यमंत्री जिन्हें हर कोई चुनौती दे रहा है। सरकार कौन चला रहा है? इस पर भ्रम बना हुआ है।''

‘मजबूर बनाम मजबूत' सरकार का नारा देते हुए मोदी ने कहा कि ‘कर्नाटक के असहाय मॉडल' को देश पर थोपने का प्रयास किया जा रहा है और मेरे खिलाफ विपक्षी दल ‘महागठबंधन' बनाने का प्रयास कर रहे हैं।

मोदी ने कहा, ‘‘वे इसे देश पर थोपना चाहते हैं। इस तरह का असहाय मॉडल, जहां सरकार का मुखिया एक किनारे रोता है और नामदार के महलों में निर्णय किए जाते हैं। वे चाहते हैं कि और भ्रम और सत्ता की लड़ाई जारी रहे और दुनिया देश पर हंसे। वे इस मॉडल को देश पर थोपना चाहते हैं।''

मोदी ने कहा कि ‘नया भारत' एक मॉडल चाहता है जो मजबूत हो न कि असहाय। उन्होंने कहा कि ईमानदार लोग उन पर विश्वास करते हैं और भ्रष्टाचारियों को उनसे समस्या है क्योंकि उन्होंने सुनिश्चित किया कि गरीबों को मिलने वाला लाभ उन तक सीधा पहुंचे।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

सत्येंद्र जैन को कोर्ट से बड़ी राहत, दिल्ली जल बोर्ड टेंडर मामले में मिली जमानत
सत्येंद्र जैन को कोर्ट से बड़ी राहत, दिल्ली जल बोर्ड टेंडर मामले में मिली जमानत
मंदिर जाने से पहले जमा करना होगा मोबाइल, तमिलनाडु के 52 मंदिरों में नया नियम लागू
मंदिर जाने से पहले जमा करना होगा मोबाइल, तमिलनाडु के 52 मंदिरों में नया नियम लागू
‘स्कूल ठीक करो’ अभियान को सुप्रीम कोर्ट से झटका, राजस्थान-UP के सरकारी स्कूलों में बिना अनुमति एंट्री पर रोक जारी
‘स्कूल ठीक करो’ अभियान को सुप्रीम कोर्ट से झटका, राजस्थान-UP के सरकारी स्कूलों में बिना अनुमति एंट्री पर रोक जारी
प्रशांत किशोर का PM मोदी पर तंज, बोले- 2047 का विकसित भारत देखने के लिए कौन जिंदा रहेगा?
प्रशांत किशोर का PM मोदी पर तंज, बोले- 2047 का विकसित भारत देखने के लिए कौन जिंदा रहेगा?
हल्द्वानी में ‘शुद्धिकरण’ विवाद पर 24 दिन बाद भी FIR क्यों नहीं? खरगे ने जेपी नड्डा को लिखी चिट्ठी
हल्द्वानी में ‘शुद्धिकरण’ विवाद पर 24 दिन बाद भी FIR क्यों नहीं? खरगे ने जेपी नड्डा को लिखी चिट्ठी
जन्माष्टमी व्रत में क्या खाएं और किन चीजों से रहें दूर? जानिए फलाहार से लेकर पारण तक के नियम
जन्माष्टमी व्रत में क्या खाएं और किन चीजों से रहें दूर? जानिए फलाहार से लेकर पारण तक के नियम
‘बंटवारा 1947’ का थिएट्रिकल सफर खत्म, दुनियाभर में 54 करोड़ पर सिमटी कमाई
‘बंटवारा 1947’ का थिएट्रिकल सफर खत्म, दुनियाभर में 54 करोड़ पर सिमटी कमाई
क्या CJP भी राजनीति में उतरेगी? सौरभ दास ने केजरीवाल का नाम लेकर क्यों कही ये बात
क्या CJP भी राजनीति में उतरेगी? सौरभ दास ने केजरीवाल का नाम लेकर क्यों कही ये बात
‘हे बेबी’ की कहानी फिर आएगी पर्दे पर, 20 साल बाद सीक्वल हुआ कन्फर्म
‘हे बेबी’ की कहानी फिर आएगी पर्दे पर, 20 साल बाद सीक्वल हुआ कन्फर्म
Mivi One 5G की लॉन्च डेट तय, 24 सितंबर को आएगा कंपनी का पहला 5G स्मार्टफोन
Mivi One 5G की लॉन्च डेट तय, 24 सितंबर को आएगा कंपनी का पहला 5G स्मार्टफोन
रिया अहिर की बिग बॉस 20 में एंट्री, फेम के लिए प्रोटेस्ट करने के आरोपों पर दिया करारा जवाब
रिया अहिर की बिग बॉस 20 में एंट्री, फेम के लिए प्रोटेस्ट करने के आरोपों पर दिया करारा जवाब
काली किशमिश भिगोकर खाएं या सीधे? जानें सेहत के लिए कौन सा तरीका है बेहतर
काली किशमिश भिगोकर खाएं या सीधे? जानें सेहत के लिए कौन सा तरीका है बेहतर
‘मिर्जापुर: द मूवी’ की बॉक्स ऑफिस पर बड़ी छलांग की तैयारी, पहले दिन 25 करोड़ तक पहुंचने का अनुमान
‘मिर्जापुर: द मूवी’ की बॉक्स ऑफिस पर बड़ी छलांग की तैयारी, पहले दिन 25 करोड़ तक पहुंचने का अनुमान
मथुरा-वृंदावन नहीं जा पा रहे? दिल्ली के इन 6 मंदिरों में मनाएं जन्माष्टमी
मथुरा-वृंदावन नहीं जा पा रहे? दिल्ली के इन 6 मंदिरों में मनाएं जन्माष्टमी