न्यूज़
Nana Patekar Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

PM का विपक्ष पर हमला, नामदार-कामदार, महामिलावट वाला महागठबंधन, 55 साल vs 55 महीने, दिल्ली नहीं पहुचेंगे, पीएम मोदी के भाषण की कुछ खास बातें

लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Election 2019) से ठीक पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने विपक्ष पर जम कर हमला किया है

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 08 Feb 2019 8:47:55

PM का विपक्ष पर हमला, नामदार-कामदार, महामिलावट वाला महागठबंधन, 55 साल vs 55 महीने, दिल्ली नहीं पहुचेंगे, पीएम मोदी के भाषण की कुछ खास बातें

लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Election 2019) से ठीक पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने विपक्ष पर जम कर हमला किया है। संसद में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव के दौरान कांग्रेस समेत विपक्ष पर जमकर हमला बोलते हुए कहा कि नामदार-कामदार, महामिलावट वाला महागठबंधन, 55 साल बनाम 55 महीने जैसे शब्दबाणों से पीएम मोदी कांग्रेस पर जमकर बरसे। राष्ट्रपति के धन्यवाद प्रस्ताव पर पीएम मोदी ने सदन को करीब 1 घंटे 40 मिनट तक संबोधित किया. इसे पीएम मोदी का सबसे लंबा भाषण माना जा रहा है. इससे पहले पिछले साल राष्ट्रपति के धन्यवाद प्रस्ताव पर पीएम मोदी ने 1 घंटे 31 मिनट का भाषण दिया था।

राष्ट्रमंडल खेल, 2जी घोटाला एवं रक्षा सौदों में भ्रष्टाचार को लेकर कांग्रेस पर सीधा निशाना साधते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि भ्रष्टाचार को खत्म करने के लिये वे संकल्प के साथ चले हैं और पीछे हटने वाले नहीं है। उन्होंने यह भी कहा कि जिन्होंने देश को लूटा है, उन्हें डरना ही होगा। राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा में हस्तक्षेप करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भ्रष्टाचार ने देश को दीमक की तरह बर्बाद किया है। सब चाहते हैं कि भ्रष्टाचार खत्म हो। लेकिन किसी न किसी के हाथ कहीं फंसे हुए हैं। हम भ्रष्टाचार को खत्म करने की दिशा में संकल्प के साथ आगे बढ़े हैं।

- लोकसभा में पीएम मोदी कहा कि हम पर किसी तरह का बैगेज (अतीत का बोझ) नहीं है। हमें न किसी पर अहसान करना है, ना किसी के अहसान पर जिंदा हूं। इसलिए जी जान से कालाधन, भ्र्रष्टाचार के खिलाफ लगे हुए हैं। मोदी ने कहा कि जिन्होंने देश को लूटा है, उन्हें डरना ही होगा। ऐसे लोगों से लड़ने के लिये जिंदगी खपाई है। देश में चोर, लुटेरों को डर खत्म हो गया था, ऐसे लोगों के मन में डर पैदा करने के लिये जनता ने उन्हें बिठाया है।

- पीएम मोदी ने कहा कि अहंकार के चलते कांग्रेस 400 से 40 पर आ गई और हम सेवाभाव की वजह से 2 से यहां तक आ गए हैं। कांग्रेस के पास न गति थी और न ही विजन था। उन्होंने कहा कि देश को लूटने वाले को मोदी डराकर रहेगा, देश ने मुझे इसी काम के लिए यहां बिठाया है। पीएम मोदी ने इस दौरान BC और AD की भी नई परिभाषा दी। कांग्रेस पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि आज मैंने भाषण सुना 1947 से 2014 तक...1947 से 2014 तक...उन्होंने 'BC को बिफोर कांग्रेस और AD को आफ्टर डायनेस्‍टी कहा।' BC का मतलब बिफोर कांग्रेस...मतलब कांग्रेस से पहले कुछ नहीं था...AD का मतलब आफटर डाइनेस्टी...यानी जो कुछ भी हुआ उनके आने के बाद ही हुआ।

- भ्रष्टाचार के खिलाफ अपनी सरकार की पहल का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि करीब आठ करोड़ लोगों को आधार की व्यवस्था के जरिये बाहर कर दिया गया, जो दलाली लेते थे। उन्होंने कहा कि बेनामी संपत्ति कानून के बाद अब बेनामी संपत्तियां जब्त हो रही हैं। अब संपत्ति निकल रहीं हैं। उन्होंने कहा कि अब कौन कौन सी और कहां कहां से संपत्ति निकल रही है। इसलिए परेशानी होना बहुत स्वाभाविक है।

- पीएम मोदी ने कहा, ‘‘ लेकिन मैं इस सदन के माध्यम से देश को विश्वास दिलाना चाहता हूं कि इस संकल्प में हम पीछे हटने वाले नहीं हैं। चुनौतियां बड़ी हैं, रुकावटें बहुत है। लेकिन रुकावटों से ज्यादा मजबूत हमारा संकल्प है।'' उन्होंने कांग्रेस सहित विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि आज चेहरे उतरे हुए हैं क्योंकि एक नहीं, दो नहीं, तीन-तीन राजदार पकड़कर लाये गये हैं। उनका परोक्ष संदर्भ क्रिश्चियन मिशेल सहित कुछ आरोपियों के विदेश से भारत लाये जाने के संबंध में था । नोटबंदी का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि इसके बाद तीन लाख फर्जी कंपनियां बंद हो गयीं। उन्होंने कहा कि कि अगर पुरानी प्रणाली होती तो चलता रहता। लेकिन यह 55 महीने की सेवाभाव की सरकार की वजह से संभव हुआ।

- मोदी ने लोकसभा में ममता की इस रैली का भी ज़िक्र किया. उन्होंने कहा, ''महामिलावट यहां पहुंचने वाले नहीं हैं। आप कोलकाता में इकट्ठा करो। देख लो ये महामिलावट का हाल देखो। केरल में मुंह नहीं देख पाएंगे एक दूसरे का।''

- पीएम ने अपने भाषण में कांग्रेस पर भी तंज कसा। उन्होंने कहा, '' ये महामिलावट का नेत़त्व करने वालों को उत्तर प्रदेश में निकाल दिया।'' पीएम का इशारा उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी (SP) और बहुजन समाजवादी पार्टी (BSP) की तरफ था। लोकसभा चुनाव के लिए SP और BSP ने उत्तर प्रदेश में गठबंधन किया है। इन दोनों दलों ने कांग्रेस को इस गठबंधन से बाहर रखा है। अब कांग्रेस इस गठबंधन के खिलाफ अपना उम्मीदवार मैदान में उतारेगी।

- प्रधानमंत्री ने कहा कि हमने विदेशों से चंदा प्राप्त करने वाले संगठनों से उन्हें मिले अनुदान का हिसाब मांगा। कोई छापा नहीं मारना पड़ा और एक छोटी सी चिट्ठी गयी और 20 हजार से अधिक संगठनों ने अपनी दुकानें बंद कर दीं। उन्होंने आरोप लगाया कि ये संस्थाएं गांवों से लेकर न्याय तंत्र तक प्रभाव डालने का काम करती थीं। उन्होंने कहा कि गुजरात में सरदार सरोवर बांध का शिलान्यस पंडित नेहरू जी ने किया और मैंने हाल ही में उद्घाटन किया है।

- मोदी ने कांग्रेस नेताओं से पूछा कि क्या आप नहीं रोक सकते थे। आपका क्या भला होता था। ये विदेशी धन लाने के रास्ते किसके लिए थे। रक्षा क्षेत्र में उनकी सरकार द्वारा पारदर्शी व्यवस्था के तहत काम करने का दावा करते हुए उन्होंने कहा कि जब पारदर्शिता से, ईमानदारी से देश की वायुसेना को मजबूत करने का काम हो रहा है तो कांग्रेस के लोग बौखला जाते हैं।

- विजय माल्या जैसे लोगों के बैंकों से कर्ज लेकर विदेश फरार होने के संबंध में विपक्ष के आरोपों पर मोदी ने कहा कि जो भाग गए हैं, वह अब ट्विटर पर रो रहे हैं कि मैं तो 9000 करोड़ रूपये लेकर भागा थे, मोदी ने 13 हजार करोड़ रूपये की सम्पत्ति जब्त कर ली। उन्होंने कहा कि लूटने वालों को कानून बनाकर वापस लाने की पहल की है ।

- बैंकों के एनपीए के संबंध में आरोपों पर प्रधानमंत्री ने कहा कि कांग्रेस के तहत सत्ता भोग के कारण 2008 से 2014 तक छह वर्षो में बैंक का लोन 18 लाख करोड़ रूपये से बढ़कर 52 लाख करोड़ रूपये हो गया । ‘‘ यह फोन बैंकिंग के कारण हुआ । '' उन्होंने जोर दिया कि जो एनपीए कांग्रेस नीत सरकार 2014 में छोड़ गई थी, उसमें एक पैसा नहीं बढ़ा है। ‘‘ आप जो छोड़कर गए थे, उसका केवल ब्याज बढ़ा है।''

- मोदी ने कहा कि भ्रष्टाचार पर कार्रवाई के कारण ही उन्हें गाली-गलौच, गंदे आरोप, अभद्र भाषा सुनने को मिलती है। कारण यही है कि लोगों को इतनी परेशानी हो रही है। कांग्रेस पर निशाना साधते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि महात्मा गांधी ने कहा था कि कांग्रेस को बिखेर दो। ‘कांग्रेस मुक्त भारत का सपना मेरा नहीं है, मैं तो महात्मा गांधी का सपना पूरा कर रहा हूं। महात्मा गांधी की 150वीं जयंती के वर्ष पर यह काम पूरा ही करना है।

- प्रधानमंत्री ने कांग्रेस एवं उसके सहयोगी दलों पर वंशवाद की संस्कृति को आगे बढ़ाने का आरोप लगाया । उन्होंने कहा कि ये वंशवादी हैं। थोक में सब जमानत पर हैं। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग की साख पूरे विश्व में है तथा उन्होंने चुनाव आयोग एवं ईवीएम पर सन्देह जताने के लिए कांग्रेस सहित विपक्षी दलों को आड़े हाथ लिया और पूछा कि आप इतने डरे हुए क्यों हैं?

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत