न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

मुश्किलात में पीएम नरेन्द्र मोदी बॉयोपिक, चुनाव आयोग ने भेजा नोटिस, रिलीज पर लटकी तलवार!

हाल ही में कांग्रेस ने निर्वाचन आयोग से आग्रह किया था कि वह ‘पीएम नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi)’ बॉयोपिक को प्रदर्शन की अनुमति न दे।

Posts by : Geeta | Updated on: Tue, 26 Mar 2019 4:52:09

मुश्किलात में पीएम नरेन्द्र मोदी बॉयोपिक, चुनाव आयोग ने भेजा नोटिस, रिलीज पर लटकी तलवार!

हाल ही में कांग्रेस ने निर्वाचन आयोग से आग्रह किया था कि वह ‘पीएम नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi)’ बॉयोपिक को प्रदर्शन की अनुमति न दे। कांग्रेस ने कहा था कि इसका राजनीतिक उद्देश्य है और भाजपा को इसके जरिए लोकसभा चुनाव में अतिरिक्त लाभ लेना है। अब चुनाव आयोग ने इस फिल्म को चुनाव आचार संहिता के दायरे में मानते हुए फिल्म के निर्माताओं को नोटिस भेज कर 30 मार्च तक जवाब मांगा है कि क्या ये फिल्म चुनाव आचार संहिता के दायरे में नहीं आती। दिल्ली के चीफ इलेक्शन ऑफिस के मुताबिक ये फिल्म आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन करती है। पांच अप्रैल को प्रदर्शित हो रही इस फिल्म पीएम नरेन्द्र मोदी के विज्ञापन प्रकाशन के लिए प्रोडक्शन हाउस, म्यूजिक कंपनी और दो अखबारों को 20 मार्च को नोटिस जारी किये थे। फिल्म का निर्माण करने वालों को इस बारे में 30 मार्च तक जवाब देने को कहा गया है। इस फिल्म में को-प्रोड्यूसर के रूप में संदीप सिंह भी हैं जबकि नेशनल अवॉर्ड विनर ओमंग कुमार फिल्म ने निर्देशन किया है, जो मैरी कॉम और सरबजीत नाम की दो चर्चित फिल्में बना चुके हैं।

pm modi biopic,pm modi movie,congress,election commission,violation of code of conduct,2019 general elections,vivek oberoi

दिल्ली चीफ इलेक्टोरल ऑफिसर रणबीर सिंह के अनुसार ये फिल्म के विज्ञापन की आचार संहिता का उल्लंघन है। बिना मीडिया सर्टिफिकेशन एंड मोनिटरिंग कमिटी के सत्यापन के राजनीति से जुड़े कोई भी विज्ञापन मीडिया या सोशल मीडिया में नहीं दिए जा सकते। रिटर्निंग ऑफिसर ने चुनाव आयोग से कहा है कि चुनाव के दौरान राजनीति या राजनेताओं से जुड़ी फिल्मों को लेकर एक दिशानिर्देश बनाए जा सकते हैं। इस बारे में रिकमेन्डेशन भेजे जाएंगे।

pm modi biopic,pm modi movie,congress,election commission,violation of code of conduct,2019 general elections,vivek oberoi

इससे पहले कांग्रेस नेता कपिल सिब्बल ने नई दिल्ली में संवाददाताओं से कहा था कि पार्टी ने निर्वाचन आयोग से कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर एक बॉयोपिक पांच अप्रैल को रिलीज होने वाली है और इसका उद्देश्य चुनाव में कुछ अतिरिक्त लाभ हासिल करना है। सिब्बल ने कहा, ‘हम मानते हैं कि यह न सिर्फ एक भ्रष्ट आचरण है, बल्कि फिल्म की रिलीज खास उद्देश्य से प्रेरित है। फिल्म के तीनों निर्माता भारतीय जनता पार्टी से जुड़े हुए हैं। अभिनेता विवेक ओबेराय भी भाजपा से हैं।’ विवेक ओबेराय ने फिल्म में नरेंद्र मोदी का किरदार निभाया है। पूरा उद्देश्य राजनीतिक लाभ लेने का है, जो सभी नियमों का उल्लंघन है। सिब्बल ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए आगे कहा कि, यह कोई कलात्मक फिल्म नहीं, बल्कि राजनीतिक है। हमने निर्वाचन आयोग से यही कहा है कि इसे रिलीज करने की इजाजत नहीं दी जानी चाहिए। यह संविधान के अनुच्छेद 324 का उल्लंघन है। यह केबल नेटवर्क नियमों का भी उल्लंघन है और जनप्रतिनिधित्व अधिनियम की धारा 126 का भी उल्लंघन है।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

बागेश्वर बाबा के राम-कृष्ण वाले बयान से यूपी में सियासी घमासान, क्या भाजपा के यादव वोट बैंक पर पड़ेगा असर?
बागेश्वर बाबा के राम-कृष्ण वाले बयान से यूपी में सियासी घमासान, क्या भाजपा के यादव वोट बैंक पर पड़ेगा असर?
दो चुनाव आयुक्तों की आपत्ति के बाद चुनाव आयोग का यू-टर्न, Form 6 से अलग हुआ SIR का कॉलम
दो चुनाव आयुक्तों की आपत्ति के बाद चुनाव आयोग का यू-टर्न, Form 6 से अलग हुआ SIR का कॉलम
‘आइए हो जाए दो-दो हाथ’, अखिलेश यादव को राजभर की खुली चुनौती, बोले- नेता क्या जो चुनाव से भागे?
‘आइए हो जाए दो-दो हाथ’, अखिलेश यादव को राजभर की खुली चुनौती, बोले- नेता क्या जो चुनाव से भागे?
किसानों को फसल नुकसान की भरपाई, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की तैयारी; योगी सरकार की नई घोषणाएं
किसानों को फसल नुकसान की भरपाई, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की तैयारी; योगी सरकार की नई घोषणाएं
अमेरिका में भारतीय मूल के नेताओं का जलवा, तीनों डेमोक्रेटिक चेहरों ने दर्ज की जीत
अमेरिका में भारतीय मूल के नेताओं का जलवा, तीनों डेमोक्रेटिक चेहरों ने दर्ज की जीत
सुहास सुब्रमण्यम कौन हैं? अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में वर्जीनिया से दोबारा जीते, रिपब्लिकन उम्मीदवार को हराया
सुहास सुब्रमण्यम कौन हैं? अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में वर्जीनिया से दोबारा जीते, रिपब्लिकन उम्मीदवार को हराया
'मेरा भी परिवार बाहर बैठा है', बिग बॉस के नरेटिव पर माही विज ने उठाए सवाल, कहा- 'मैं शो नहीं करूंगी'
'मेरा भी परिवार बाहर बैठा है', बिग बॉस के नरेटिव पर माही विज ने उठाए सवाल, कहा- 'मैं शो नहीं करूंगी'
55 की उम्र में भी फिट और एक्टिव हैं एलन मस्क, जानिए उनका खान-पान और फिटनेस रूटीन
55 की उम्र में भी फिट और एक्टिव हैं एलन मस्क, जानिए उनका खान-पान और फिटनेस रूटीन
गोरखपुर में अवैध खून तस्करी का खुलासा, 100 यूनिट PRBC के साथ मुरादाबाद के दो आरोपी गिरफ्तार
गोरखपुर में अवैध खून तस्करी का खुलासा, 100 यूनिट PRBC के साथ मुरादाबाद के दो आरोपी गिरफ्तार
Oppo Find X10 Ultra में मिल सकती है 8000mAh बैटरी और 10x ऑप्टिकल जूम, 200MP कैमरे के साथ आएगा प्रीमियम फोन
Oppo Find X10 Ultra में मिल सकती है 8000mAh बैटरी और 10x ऑप्टिकल जूम, 200MP कैमरे के साथ आएगा प्रीमियम फोन
'रामायण' को लेकर आशीष चंचलानी की बड़ी भविष्यवाणी, बोले- भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर होगी फिल्म
'रामायण' को लेकर आशीष चंचलानी की बड़ी भविष्यवाणी, बोले- भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर होगी फिल्म
Honor का नया धमाका! 15,000mAh बैटरी वाले फोन की टेस्टिंग शुरू, एक चार्ज में चलेगा 7 दिन
Honor का नया धमाका! 15,000mAh बैटरी वाले फोन की टेस्टिंग शुरू, एक चार्ज में चलेगा 7 दिन
दिवाली पर मां लक्ष्मी को कमल चढ़ाते समय भूलकर भी न करें ये गलतियां, जानें पूजा के जरूरी नियम
दिवाली पर मां लक्ष्मी को कमल चढ़ाते समय भूलकर भी न करें ये गलतियां, जानें पूजा के जरूरी नियम
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल