न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

आज फिर पेट्रोल-डीजल की कीमतों में हुआ इजाफा, जानिए दिल्ली-मुंबई में कितने बढ़े दाम

रविवार को देशभर एक बार फिर तेल की कीमतों में इजाफा हुआ है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sun, 07 Oct 2018 9:20:48

आज फिर पेट्रोल-डीजल की कीमतों में हुआ इजाफा, जानिए दिल्ली-मुंबई में कितने बढ़े दाम

रविवार को देशभर एक बार फिर तेल की कीमतों में इजाफा हुआ है। दिल्ली में आज पेट्रोल की कीमतों में 14 पैसे का इजाफा हुआ है, जबकि डीजल के दाम 29 पैसे प्रति लीटर बढ़े हैं। अब दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 81.82 रुपये प्रति लीटर और डीजल की कीमत 73.53 रुपये प्रति लीटर हो गई है। वहीं मुंबई में पेट्रोल के दामों में भी 14 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुई है। इससे यहां पेट्रोल के दाम 87.29 प्रति लीटर हो गए। इसके अलावा मुंबई में रविवार को डीजल के दामों में भी 31 पैसे प्रति लीटर की वृद्धि दर्ज की गई। इससे यहां डीजल की कीमतें 77.06 रुपये प्रति लीटर हो गईं। बता दें कि पेट्रोल के दामों में शनिवार को भी बढ़ोतरी दर्ज की गई थी। दिल्‍ली और मुंबई में शनिवार को पेट्रोल के दामों में 18 पैसे प्रति लीटर का इजाफा हुआ था। दिल्‍ली में पेट्रोल की कीमत 81.68 रुपये प्रति लीटर थीं तो डीजल के दामों में 29 पैसे प्रति लीटर का इजाफा होने से इसकी कीमतें 73.24 रुपये प्रति लीटर हो गई थीं।

मुंबई में भी बुरी स्थिति

शनिवार को मुंबई में भी पेट्रोल के दामों में भी 18 पैसे प्रति लीटर का इजाफा होने से यहां इसकी कीमतें 87.15 रुपये प्रति लीटर हो गई थीं। हालांकि मुंबई में लोगों को डीजल ने कुछ राहत दी थी। यहां डीजल के दामों 70 पैसे प्रति लीटर की कमी दर्ज की गई थी। इससे शनिवार को यहां डीजल की कीमतें 76.75 रुपये प्रति लीटर हो गए थे।

राज्‍यों ने घटाए थे दाम

पांच अक्‍टूबर को पेट्रोल-डीजल के दाम में केंद्र सरकार ने 2.50 रुपये प्रति लीटर की कमी की थी। केंद्र सरकार ने उत्पाद कर में 1.50 रुपये प्रति लीटर की दर से कटौती कर उपभोक्ता को लगातार बढ़ रहे ईंधन के दाम से थोड़ी राहत दिलाने की कोशिश की थी। वित्त मंत्री अरुण जेटली ने प्रेस कांफ्रेंस में गुरुवार को कर कटौती की घोषणा की।

वित्त मंत्री ने कहा कि उत्पाद कर में 1.50 रुपये प्रति लीटर की कटौती की गई है जबकि तेल विपणन कंपनियों को एक रुपये प्रति लीटर का दबाव वहन करना होगा। इसके तुरंत बाद गुजरात, महाराष्‍ट्र, छत्‍तीसगढ़, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, त्रिपुरा, असम और झारखंड ने तेल पर वैट में 2.5 रुपए की कमी का ऐलान किया। इससे आम जनता को तेल करीब 5 रुपए तक सस्‍ता मिलेगा। इसके बाद बिहार और मध्‍य प्रदेश में भी पांच-पांच रुपये प्रति लीटर की कटौती की गई थी।

दरअसल, हर रोज तेल की कीमतों में बढ़ोतरी का कारण है, अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दामों में बढ़ोतरी। शनिवार को वित्त मंत्री अरुण जेटली ने भी तेल की बढ़ती कीमतों के पीछे मौजूद अंतरराष्ट्रीय कारणों का जिक्र करते हुए कहा था कि तेल उत्पादक देशों ने अपने उत्पादन को सीमित कर दिया है और इसलिए मांग और आपूर्ति (डिमांड एवं सप्लाई) में अंतर पैदा हो गया है, जिससे तेल के दाम बढ़ रहे हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

सोने-चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट, MCX पर चांदी ₹4,500 और सोना ₹1,300 तक टूटा
सोने-चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट, MCX पर चांदी ₹4,500 और सोना ₹1,300 तक टूटा
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग की साजिश में महिला की एंट्री, मुख्य आरोपी का परिवार भी जांच के घेरे में
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग की साजिश में महिला की एंट्री, मुख्य आरोपी का परिवार भी जांच के घेरे में
लखनऊ से बरेली तक सड़क पर उतरेगी बीजेपी, 'लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ' अभियान से चुनावी तैयारी तेज
लखनऊ से बरेली तक सड़क पर उतरेगी बीजेपी, 'लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ' अभियान से चुनावी तैयारी तेज
सुरक्षा के नाम पर पड़ोसी की जासूसी नहीं चलेगी, इलाहाबाद हाईकोर्ट ने साफ की CCTV की सीमा
सुरक्षा के नाम पर पड़ोसी की जासूसी नहीं चलेगी, इलाहाबाद हाईकोर्ट ने साफ की CCTV की सीमा
जेलों की सुरक्षा के लिए योगी सरकार की नई तैयारी, हथियारों के साथ जवानों की ट्रेनिंग पर भी जोर
जेलों की सुरक्षा के लिए योगी सरकार की नई तैयारी, हथियारों के साथ जवानों की ट्रेनिंग पर भी जोर
तुषार कपूर को 5 करोड़ रुपये की धमकी, लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर आया फोन
तुषार कपूर को 5 करोड़ रुपये की धमकी, लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर आया फोन
अमिताभ बच्चन की ट्रॉली पर लगा बुलेटप्रूफ कवर, जलसा के बाहर फैंस से मिलने पहुंचे बिग बी
अमिताभ बच्चन की ट्रॉली पर लगा बुलेटप्रूफ कवर, जलसा के बाहर फैंस से मिलने पहुंचे बिग बी
धनतेरस 2026 कब है, 6 या 7 नवंबर? जानें सही तारीख, पूजा का शुभ मुहूर्त और खरीदारी का समय
धनतेरस 2026 कब है, 6 या 7 नवंबर? जानें सही तारीख, पूजा का शुभ मुहूर्त और खरीदारी का समय
हैदराबाद में अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला, दिल्ली की रैली को बताया 'घुसपैठिया बचाओ रैली'
हैदराबाद में अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला, दिल्ली की रैली को बताया 'घुसपैठिया बचाओ रैली'
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
बाइक को ही बना दिया चलता-फिरता पंचर सर्विस सेंटर, एयर कंप्रेसर और औजार लेकर मौके पर पहुंचता है मैकेनिक
बाइक को ही बना दिया चलता-फिरता पंचर सर्विस सेंटर, एयर कंप्रेसर और औजार लेकर मौके पर पहुंचता है मैकेनिक
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
धनतेरस पर यम दीप जलाते समय न करें ये गलतियां, जानें सही दिशा और जरूरी नियम
धनतेरस पर यम दीप जलाते समय न करें ये गलतियां, जानें सही दिशा और जरूरी नियम
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल