न्यूज़
Nana Patekar Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

1 साल में 'सबसे सस्ता' हुआ पेट्रोल, ये रहा आज का भाव

इंटरनेशनल मार्केट में क्रूड की कीमतों में पिछले कुछ दिनों से लगातार चल रही गिरावट का असर घरेलू बाजार में पेट्रोल और डीजल की कीमतों पर दिखाई दे रहा है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 25 Dec 2018 8:51:33

1 साल में 'सबसे सस्ता' हुआ पेट्रोल, ये रहा आज का भाव

इंटरनेशनल मार्केट में क्रूड की कीमतों में पिछले कुछ दिनों से लगातार चल रही गिरावट का असर घरेलू बाजार में पेट्रोल और डीजल की कीमतों पर दिखाई दे रहा है। सोमवार को इसमें 3.33 डॉलर प्रति बैरल (6.16 प्रतिशत) की गिरावट दर्ज की गई है। क्रूड 50.77 डॉलर प्रति बैरल के स्तर पर पहुंच गया है। मंगलवार को राजधानी दिल्ली में पेट्रोल के रेट में 7 पैसे प्रति लीटर की गिरावट आई। वहीं डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं देखा गया। इसी के साथ पेट्रोल मंगलवार को 69.79 रुपये प्रति लीटर के स्तर पर पहुंच गया।

डीजल की कीमतों में बदलाव नहीं

कोलकाता और मुंबई में भी मंगलवार को पेट्रोल की कीमत में 7 पैसे प्रति लीटर की गिरावट आई। इसके साथ ही कोलकाता में पेट्रोल 71.89 रुपये प्रति लीटर और मुंबई में 75.41 रुपये प्रति लीटर के स्तर पर पहुंच गया। दोनों ही शहरों में क्रिसमस के मौके पर डीजल की कीमतों में कोई राहत नहीं दी गई और यहां पर डीजल क्रमश: 65.59 रुपये प्रति लीटर और 66.79 रुपये प्रति लीटर के पुराने स्तर पर ही बिक रहा है।

1 जनवरी 2018 को था यह रेट

पेट्रोल की प्रति लीटर यह कीमत पिछले 1 साल के दौरान सबसे कम है। इससे पहले 1 जनवरी 2018 को पेट्रोल की प्रति लीटर कीमत 69.97 रुपये थी। वहीं 1 जनवरी 2018 को कोलकाता में पेट्रोल 72.72 रुपये प्रति लीटर, मुंबई में 77.87 रुपये प्रति लीटर और चेन्नई में 72.53 रुपये प्रति लीटर का स्तर था। इसके अलावा डीजल के दाम का यह स्तर पूरे 9 महीने बाद आया है। 28 मार्च 2018 को दिल्ली में डीजल की कीमत 63.77 रुपये प्रति लीटर थी। इसी दिन कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में डीजल का रेट क्रमश: 66.46 रुपये, 67.91 रुपये और 67.25 रुपये प्रति लीटर था।

महंगाई से मिल सकती है राहत

आपको बता दें अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दाम में नरमी होने के साथ ही घरेलू बाजार में भी ईंधन के दामों में कमी आई है। जिससे आम आदमी को लगातार राहत मिल रही है। पेट्रोल और डीजल का स्तर नीचे आने से आने वाले समय में महंगाई से भी देश की जनता को राहत मिलने की उम्मीद है। इससे पहले सोमवार को राजधानी दिल्ली में पेट्रोल 69।86 रुपये प्रति लीटर के स्तर पर बेका गया।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत