न्यूज़
Nana Patekar Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

वाघा बॉर्डर पर पाकिस्तानी गेंदबाज हसन अली ने की शर्मनाक हरकत, देखे वीडियो

पाकिस्तान के तेज़ गेंदबाज़ हसन अली ने शनिवार शाम वाघा बॉर्डर पहुंचकर एक ऐसी हरकत कर दी, जो चर्चा का विषय बन गई है

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sun, 22 Apr 2018 1:58:30

वाघा बॉर्डर पर पाकिस्तानी गेंदबाज हसन अली ने की शर्मनाक हरकत, देखे वीडियो

पाकिस्तान के तेज़ गेंदबाज़ हसन अली ने शनिवार शाम वाघा बॉर्डर पहुंचकर एक ऐसी हरकत कर दी, जो चर्चा का विषय बन गई है। जिसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। रोजाना की तरह शनिवार शाम को भी वाघा बॉर्डर पर फ्लैग-डाउन परेड सेरेमनी (झंडा उतारने का रंगारंग समारोह) चल रही थी। इस सेरेमनी को देखने के लिए दोनों देशों के आम नागरिक अपने-अपने बॉर्डर पर इकट्ठा होते हैं। शनिवार को पाकिस्तान की क्रिकेट टीम दोनों सेनाओं की इस खास परेड को देखने के लिए पहुंची थी।

पाकिस्तानी क्रिकेट टीम शनिवार को वाघा बॉर्डर अपने ट्रेनिंग कैंप के अंतिम चरण में वहां होने वाली रंगारंग कार्यक्रम देखने पहुंची। इस दौरान उन्होंने भारतीयों और बीएसएफ सेना के जवानों की तरफ अजीबोगरीब इशारे किए, जिससे वहां के बीएसएफ जवानों को ठेस पहुंचा। जब ये सेरेमनी चल रही थी तब हसन अली बॉर्डर के पास कुछ वैसे ही ऐक्शन दोहरा रहे थे,जैसे पाक सेना के जवान इस परेड के दौरान कर रहे थे। इस दौरान हसन अली ने पाकिस्तानी हिस्से से बीएसएफ के जवानों और भारतीय दर्शकों की ओर इशारे भी किए। जिससे वहां के बीएसएफ जवानों को ठेस पहुंचा।

गौरतलब है कि 24 साल के हसल अली ने प्रोटोकोल तोड़कर परेड सेरेमनी के बीच में आकर बीएसएफ की तरफ ठीक वैसे ही इशारे किए, जैसे कि दोनों देशों के बीच परेड के दौरान होते हैं। प्रोटोकोल के मुताबिक इस परेड में कोई भी आम नागरिक हिस्सा नहीं ले सकता है। बता दें कि आयरलैंड दौरे से पहले ट्रेनिंग कैंप में आई हुई पाकिस्तान की क्रिकेट टीम वाघा बॉर्डर पर आई हुई थी।

इस मामले में बीएसएफ के प्रवक्ता और डीआईजी आरएस कटारिया ने कहा, 'मैं छुट्टी पर हूं। मैंने इस मामले की पूछताछ की है। अटारी के एक बीएसएफ अधिकारी ने मुझे बताया है कि पाकिस्तान की राष्ट्रीय क्रिकेट टीम वाघा में समारोह देखने आई थी। उनकी टीम के क्रिकेटरों में से एक ने ड्रिल के दौरान उकसाने वाला इशारा करना शुरू कर दिया। बाद में पाकिस्तानी अधिकारियों ने उस खिलाड़ी को बैठा दिया. चूंकि यह दो देशों की फोर्स का ड्रिल है, इसलिए बीएसएफ पाकिस्तान रेंजर्स से विरोध दर्ज कराएगी।

इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक प्रोटोकॉल उल्लंघन पर बीएसएफ हसन अली के खिलाफ अपनी शिकायत दर्ज कराएगी। पाकिस्तान की तरफ से कार्यक्रम में प्रोटोकोल तोड़कर घुस आए हसन अली बीएसएफ ने अपनी कड़ी प्रतिक्रिया जताई है। प्रोटोकॉल के मुताबिक इस कार्यक्रम में बीएसएफ और पाकिस्तान रेंजर्स ही शामिल हो सकते हैं।

बता दें कि भारत और पाकिस्तान की सेनाएं डेली अटारी-वाघा बॉर्डर पर फ्लैग-डाउन परेड सेरेमनी करती हैं। इस दौरान आपस में दोनों देशो के सेनाएं अपने-अपने राष्ट्रीय ध्वज का सम्मान करते हैं। इस दौरान दोनों देशों के तमाम दर्शक इस परेड को देखने दूर-दूर से आते हैं और इसका आनंनद उठाते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत