Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

IIT मद्रास में फटा कोरोना बम, 100 से अधिक लोग संक्रमित, संस्थान को किया बंद

भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) मद्रास में 100 से अधिक लोग कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं, जिनमें से अधिकतर छात्र हैं। बढ़ते कोरोना मामलों के चलते संस्थान के प्रबंधन को सभी विभागों को बंद करना पड़ा है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 15 Dec 2020 10:12:49

IIT मद्रास में फटा कोरोना बम, 100 से अधिक लोग संक्रमित, संस्थान को किया बंद

भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) मद्रास में 100 से अधिक लोग कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं, जिनमें से अधिकतर छात्र हैं। बढ़ते कोरोना मामलों के चलते संस्थान के प्रबंधन को सभी विभागों को बंद करना पड़ा है। आईआईटी-एम के प्रबंधन ने सोमवार को सभी छात्रों को कोरोना जांच कराने को कहा है और यदि कोई छात्र कोरोना संक्रमित पाया जाता है तो उसे क्वारंटीन में भेजा जाएगा। तमिलनाडु के स्वास्थ्य सचिव जे राधाकृष्णन ने बताया कि कुल 104 छात्र और अन्य संक्रमित पाए गए हैं और सभी अस्पताल में भर्ती हैं एवं उनकी हालत स्थिर है। उन्होंने बताया कि 444 नमूनों की अभी तक जांच की गई, जिनमें से 104 संक्रमित पाए गए, एक से 12 दिसंबर के बीच संस्थान में संक्रमित पाए जाने वालों की संख्या में वृद्धि हुई है।

संस्थान की एक प्रवक्ता ने बताया कि सभी विभाग और प्रयोगशालाएं बंद कर दी गई हैं और अभी केवल 700 छात्र जिनमें अधिकतर शोधार्थी हैं, नौ छात्रावास में रह रहे हैं। उन्होंने कहा कि ‘कक्षाएं ऑनलाइन ली जा रही हैं।’
आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, आईआईटी मद्रास में छात्रों के लिए नौ छात्रावास और एक गेस्ट हाउस हैं जहां से कोविड-19 के मामले दर्ज किए गए थे। वर्तमान में कुल 774 छात्र परिसर में निवास कर रहे हैं, जिनमें से 408 छात्रों से नमूने अब तक लिए गए हैं। कृष्णा हॉस्टल में सबसे अधिक कोविड-19 के 22 मामले पॉजिटिव पाए गए हैं और उसके बाद जमुना छात्रावास में 20 लोग पॉजिटिव पाए गए हैं। कॉलेज प्रशासन, तमिलनाडु सरकार और भारत सरकार द्वारा पूर्व में जारी किए गए दिशा-निर्देशों का पूरी तरह से पालन किया जा रहा है। कॉलेज प्रशासन की ओर से जारी सर्कुलर में कहा गया है कि सभी विभाग, केंद्रों और लाइब्रेरी को तत्काल प्रभाव से अगले आदेश तक के लिए बंद कर दिया गया है। इस सकुर्लर में सभी संकाय सदस्यों, परियोजना स्टाफ सदस्यों और शोधकतार्ओं को घर से काम करने की सलाह दी गई, जबकि छात्रों, विद्वानों और परियोजना स्टाफ सदस्यों को परिसर में और अपने छात्रावास के कमरों में खुद को सीमित रखने को भी कहा गया है। इसके अलावा कोविड-19 (बुखार, सूखी खांसी, गले में खराश, दस्त, स्वाद की कमी / गंध, या किसी अन्य लक्षण) के किसी भी लक्षण के सामने आने पर, आपको तुरंत आईआईटी मद्रास अस्पताल के अधिकारियों से संपर्क करना होगा।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका