न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

महिलाओं के मुकाबले ज्‍यादा देर तक खाते हैं भारतीय पुरुष, सोने में औरतें आगे: सर्वे

सर्वे में सामने आया है कि जब खाने-पीने की बात आती है तो ग्रामीण इलाकों के पुरुष महिलाओं से करीब 10 मिनट ज्‍यादा लेते हैं। महिलाएं जहां दिन के 94 मिनट खाने-पीने में लगाती हैं जबकि पुरुष 103 मिनट लेते हैं।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 05 Oct 2020 9:51:45

महिलाओं के मुकाबले ज्‍यादा देर तक खाते हैं भारतीय पुरुष, सोने में औरतें आगे: सर्वे

लोगों की दिनचर्या क्या रहती है, कितना समय वह खाने में लगाते है, कितनी देर सोते है, धर्म- कर्म में कितना समय व्यतीत करते है। एक सर्वे में इस बात का पता चला है। नैशनल स्‍टैटिस्टिकल ऑफ‍िस (NSO) के टाइम यूज सर्वे (TUS) में इस बात के बारे में पता चला है। जनवरी 2019 से दिसंबर 2019 के बीच देशभर के 5,947 गांवों और 3,998 शहरी ब्‍लॉकों में यह सर्वे हुआ है। इसमें कुल 1,38,799 घरों (ग्रामीण - 82,897, शहरी- 55,902) से उनकी दिनचर्या के बारे में पूछा गया। कुल 4,47,250 लोगों से सवाल-जवाब हुए।

पुरुषों के मुकाबले महिलाएं कम समय में खाना खाती है

सर्वे में सामने आया है कि जब खाने-पीने की बात आती है तो ग्रामीण इलाकों के पुरुष महिलाओं से करीब 10 मिनट ज्‍यादा लेते हैं। महिलाएं जहां दिन के 94 मिनट खाने-पीने में लगाती हैं जबकि पुरुष 103 मिनट लेते हैं। शहरों में भी यही ट्रेंड है। पुरुष 101 मिनट लेते हैं जबकि महिलाएं दिनभर में 97 मिनट खाने-पीने पर देती हैं।

महिलाएं थोड़ी ज्‍यादा देर तक सोती है

नींद की बात करें तो सर्वे में सामने आया है कि महिलाएं थोड़ी ज्‍यादा देर तक सोती हैं। शहरी इलाकों में 24 घंटे के भीतर पुरुष जहां 534 मिनट नींद लेते हैं, वहीं महिलाएं 552 मिनट सोती हैं। ग्रामीण इलाकों में यह अंतर थोड़ा कम हो जाता है। वहां पुरुष 554 मिनट सोते हैं जबकि महिलाएं 552 मिनट।

महिलाओं पर घर के काम का ज्‍यादा बोझ

सर्वे में सामने आया है कि घर के कामों का महिलाओं पर ज्यादा बोझ रहता है और घर के अन्‍य सदस्‍यों की देखभाल करने के लिए उन्हें ज्यादा वक्‍त देना पड़ता है। शहरी इलाकों में परिवार के काम-काज के लिए महिलाएं जहां 293 मिनट देती हैं, पुरुष सिर्फ 94 मिनट ही निकाल पाते हैं। ग्रामीण इलाकों में महिलाओं को दिन में 301 मिनट घर के कामों में लगे रहना होता है जबकि पुरुष केवल 98 मिनट ऐसे काम करते हैं। घरवालों का खयाल रखने में भी महिलाएं ज्‍यादा वक्‍त देती हैं। ग्रामीण इलाकों में महिलाएं जहां 138 मिनट देती हैं, वहीं पुरुष केवल 75 मिनट। शहरी इलाकों में महिलाएं दिन में 132 मिनट घरवालों का ध्‍यान रखने में बिताती हैं जबकि पुरुष केवल 77 मिनट।

कल्‍चर, मास मीडिया और स्‍पोर्ट्स को करीब 3 घंटे देते हैं भारतीय

सर्वे के अनुसार, कल्‍चर, मास मीडिया और स्‍पोर्ट्स में भारतीय औसतन 165 मिनट देते हैं। ग्रामीण इलाकों में पुरुष ऐसी गतिविधियों पर 162 मिनट खर्च करते हैं जबकि महिलाएं 157 मिनट। शहरी इलाकों में पुरुष 171 मिनट इन बातों में लगाते हैं जबकि महिलाएं 181 मिनट देती हैं।

सामाजिक कार्यों में जाते हैं ढाई घंटे

सर्वे के अनुसार, 6 साल या उससे ज्‍यादा उम्र के लोग सामाजिक कार्यों, सामूहिक और धार्मिक गतिविधियों में औसतन रोज करीब 143 मिनट लगाते हैं। ग्रामीण इलाकों में पुरुष ऐसी गतिविधियों पर 151 मिनट देते हैं जब‍कि महिलाएं 139 मिनट।

आपको बता दे, अपनी तरह के इस अनूठे सर्वे का मकसद था ग्रामीण और शहरी इलाकों में पेड या अनपेड ऐक्टिविटीज में बिताए जाने वाले समय का पता लगाना। सरकार को इससे नीतियां निर्धारित करने में खासी मदद मिलेगी।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
iPhone 18 Pro की बिक्री शुरू होते ही दिल्ली-मुंबई से बेंगलुरु तक लगी लंबी कतारें, रात 10 बजे से ग्राहक कर रहे थे इंतजार
iPhone 18 Pro की बिक्री शुरू होते ही दिल्ली-मुंबई से बेंगलुरु तक लगी लंबी कतारें, रात 10 बजे से ग्राहक कर रहे थे इंतजार
ममता से मिलीं कनिमोझी, कांग्रेस से अलग क्षेत्रीय दलों को साथ लाने की अटकलों ने पकड़ा जोर
ममता से मिलीं कनिमोझी, कांग्रेस से अलग क्षेत्रीय दलों को साथ लाने की अटकलों ने पकड़ा जोर
15 साल से कम उम्र के बच्चों के पासपोर्ट में बड़ा बदलाव, अब 5 साल या 18 साल तक रहेगी वैधता
15 साल से कम उम्र के बच्चों के पासपोर्ट में बड़ा बदलाव, अब 5 साल या 18 साल तक रहेगी वैधता
बॉक्स ऑफिस पर ‘हैवान’ की हालत खराब, ‘हनुमान अंश’ ने 300 करोड़ का आंकड़ा छुआ; ‘मिर्जापुर’ और ‘इरुमुडी’ की कमाई भी जानें
बॉक्स ऑफिस पर ‘हैवान’ की हालत खराब, ‘हनुमान अंश’ ने 300 करोड़ का आंकड़ा छुआ; ‘मिर्जापुर’ और ‘इरुमुडी’ की कमाई भी जानें
दिल्ली: खेत में मिली क्षत-विक्षत लाश, एक हाथ गायब; गैंगरेप और हत्या की खौफनाक कहानी का ऐसे हुआ खुलासा
दिल्ली: खेत में मिली क्षत-विक्षत लाश, एक हाथ गायब; गैंगरेप और हत्या की खौफनाक कहानी का ऐसे हुआ खुलासा
मछली खाते हैं तो जान लें कौन सी किस्म सेहत के लिए सबसे अच्छी, डाइट में जरूर करें शामिल
मछली खाते हैं तो जान लें कौन सी किस्म सेहत के लिए सबसे अच्छी, डाइट में जरूर करें शामिल
पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों
पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
'मिर्जापुर द मूवी' की बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई जारी, 14वें दिन 200 करोड़ पार, आमिर और अक्षय की फिल्मों को पीछे छोड़ा
'मिर्जापुर द मूवी' की बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई जारी, 14वें दिन 200 करोड़ पार, आमिर और अक्षय की फिल्मों को पीछे छोड़ा
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती