न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

गुजरात: ट्रंप के आने से पहले झुग्गियों के सामने बनाई जा रही दीवार, भड़के लोग

अहमदाबाद एअरपोर्ट से हासोल सर्कल के बीच आने वाली झुग्गी झोपड़ी के आगे दीवार बनाकर प्रशासन यहां की ग़रीबी और लोगों के हालात को छुपाने की कोशिश कर रही है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 13 Feb 2020 4:19:36

गुजरात: ट्रंप के आने से पहले झुग्गियों  के सामने बनाई जा रही दीवार, भड़के लोग

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने दोस्त अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का भव्य स्वागत करने के लिए तैयार हैं। अमेरिका में हुए ‘हाउडी मोदी’ कार्यक्रम में जहां 50 हजार लोग शामिल हुए थे। वहीं, अहमदाबाद में एक लाख लोगों के शामिल होने की उम्मीद है। भारत यात्रा के दौरान ट्रंप अहमदाबाद में भव्य रोड शो में शामिल होंगे और साबरमती आश्रम का दौरा करेंगे। इसके लिए अहमदाबाद म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन ने तैयारी शुरु कर दी हैं। एक ओर जहां कॉर्पोरेशन अहमदाबाद एयरपोर्ट से लेकर सरदार पटेल मोटेरा स्टेडियम के रास्ते को ठीक कर रही है तो वहीं दूसरी ओर इसी रास्ते के बीच आने वाली झुग्गी झोपड़ी के आगे दीवार बनाकर उसे छुपाने की कोशिश भी कर रही हैं। अहमदाबाद एअरपोर्ट से हासोल सर्कल के बीच आने वाली झुग्गी झोपड़ी के आगे दीवार बनाकर प्रशासन यहां की ग़रीबी और लोगों के हालात को छुपाने की कोशिश कर रही है। जिस वजह से यहां रहने वाले लोग काफ़ी ग़ुस्से में हैं।

donald trump,ahemdabad,narendra modi,america,donald trump news,narendra modi news,news

इस पूरे मामले को लेकर जब अहमदाबाद की मेयर बीजल पटेल को पूछा गया तो उन्हें ने इस पुरे मामले से अंजान होने की बात कही। साफ़ है की इसे पहले जब जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे और चीन के शी जिंनपिंग और इज़रायल के नेतनयाहु यहां आए थे तब हरे पर्दे से पूरे झुग्गी को छुपा दिया गया था।

मालूम हो कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प 24-25 फरवरी को भारत यात्रा पर आ रहे हैं। इस दौरान ‘केम छो ट्रम्प’ कार्यक्रम के मंच पर उनका अहमदाबाद में स्वागत होगा।

बताया जा रहा है कि अपनी पहली आधिकारिक यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ अमेरिकी राष्ट्रपति डांडिया खेलते नजर आ सकते हैं। मालूम हो कि चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग 2014 में अहमदाबाद आए थे। रिवरफ्रंट पर मोदी-जिनपिंग के एक ही झूले पर झूलने की तस्वीरें आई थीं। सूत्रों के मुताबितक, अब ट्रंप आने वाले हैं तो मोदी-ट्रंप के साथ डांडिया खेलने की योजना पर विचार हो रहा है।

donald trump,ahemdabad,narendra modi,america,donald trump news,narendra modi news,news

सूत्रों ने बताया कि बाद में ट्रंप और मोदी शहर के मोटेरा इलाके में हाल ही में बनाए गए सरदार वल्लभभाई पटेल स्टेडियम का उद्घाटन करेंगे और सभा को संबोधित करेंगे। यह दुनिया का सबसे बड़ा क्रिकेट स्टेडियम है। जहां एक लाख से ज्यादा लोगों के शामिल होने की उम्मीद है।

आपको बता दे, ट्रंप के अहमदाबाद आने से पहले सरदार पटेल मोटेरा क्रिकेट स्टेडियम की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। 300 पुलिस जवान और अधिकारियों के साथ सुरक्षा के लिए एनएसजी और एसपीजी भी तैनात रहेगी। स्पेशल प्रोटेक्शन ग्रुप (एसपीजी) के आईजी राजीव रंजन भगत ने मंगलवार को सुरक्षा की समीक्षा की। वहीं, सोमवार को अहमदाबाद एयरपोर्ट पर कमिश्नर आशीष भाटिया ने अफसरों के साथ 4 घंटे बैठक की। 2-3 दिन में यूएस सीक्रेट सर्विस के अधिकारियों के अहमदाबाद पहुंचने के आसार हैं। अगले चार दिनों में सुरक्षा प्लान तैयार किया जाएगा।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

UPI पेमेंट पर MDR चार्ज लगाने का फैसला टला, दिवाली के बाद लागू होगा नया नियम; दुकानदारों को राहत
UPI पेमेंट पर MDR चार्ज लगाने का फैसला टला, दिवाली के बाद लागू होगा नया नियम; दुकानदारों को राहत
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर CJP का बड़ा ऐलान, पुलिस हिरासत के बाद भी आंदोलन जारी रखने की कही बात
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर CJP का बड़ा ऐलान, पुलिस हिरासत के बाद भी आंदोलन जारी रखने की कही बात
राहुल गांधी के घर आज जुटेंगे INDIA गठबंधन के नेता, चाय पर बैठक के बाद मीडिया के सामने रखेंगे अपनी बात; वोट चोरी के खिलाफ बनेगी रणनीति
राहुल गांधी के घर आज जुटेंगे INDIA गठबंधन के नेता, चाय पर बैठक के बाद मीडिया के सामने रखेंगे अपनी बात; वोट चोरी के खिलाफ बनेगी रणनीति
तेजस्वी यादव ने CEC ज्ञानेश कुमार से पूछे सवाल, बोले- अगर तब सही थे तो अब अपने फैसलों से पीछे क्यों हट रहे हैं?
तेजस्वी यादव ने CEC ज्ञानेश कुमार से पूछे सवाल, बोले- अगर तब सही थे तो अब अपने फैसलों से पीछे क्यों हट रहे हैं?
रामलीला मैदान आवंटन पर दिल्ली हाई कोर्ट सख्त, कहा- ‘पहले आओ, पहले पाओ’ का नियम सही नहीं
रामलीला मैदान आवंटन पर दिल्ली हाई कोर्ट सख्त, कहा- ‘पहले आओ, पहले पाओ’ का नियम सही नहीं
एक प्रदर्शन पर कार्रवाई, दूसरे पर नहीं! अभिजीत दीपके ने उठाए सवाल
एक प्रदर्शन पर कार्रवाई, दूसरे पर नहीं! अभिजीत दीपके ने उठाए सवाल
‘थप्पड़ मारा, सिगरेट से जलाया’, नीति टेलर ने सुनाई एक्स बॉयफ्रेंड की हैवानियत की कहानी
‘थप्पड़ मारा, सिगरेट से जलाया’, नीति टेलर ने सुनाई एक्स बॉयफ्रेंड की हैवानियत की कहानी
शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 1,109 अंक उछला; LTCG और STT पर निर्मला सीतारमण के बयान समेत इन 4 वजहों से चढ़ा बाजार
शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 1,109 अंक उछला; LTCG और STT पर निर्मला सीतारमण के बयान समेत इन 4 वजहों से चढ़ा बाजार
राहुल गांधी के चुनाव आयोग पर सवाल उठाने पर पीयूष गोयल का पलटवार, टीएन शेषन और एमएस गिल का नाम लेकर कांग्रेस को घेरा
राहुल गांधी के चुनाव आयोग पर सवाल उठाने पर पीयूष गोयल का पलटवार, टीएन शेषन और एमएस गिल का नाम लेकर कांग्रेस को घेरा
LTCG टैक्स में बदलाव पर निर्मला सीतारमण ने नहीं दिया साफ संकेत, बोलीं- बजट की तैयारी शुरू, अभी कुछ कहना जल्दबाजी
LTCG टैक्स में बदलाव पर निर्मला सीतारमण ने नहीं दिया साफ संकेत, बोलीं- बजट की तैयारी शुरू, अभी कुछ कहना जल्दबाजी
राहुल गांधी पर महिला पत्रकार को धक्का देने का आरोप, BJP ने उठाए सवाल; कांग्रेस ने दावों को बताया झूठा
राहुल गांधी पर महिला पत्रकार को धक्का देने का आरोप, BJP ने उठाए सवाल; कांग्रेस ने दावों को बताया झूठा
यूपी में 2 करोड़ से ज्यादा वोटरों के नाम कटने के बाद फिर होगी जांच, BLO घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन; पात्र लोगों को मिलेगा मौका
यूपी में 2 करोड़ से ज्यादा वोटरों के नाम कटने के बाद फिर होगी जांच, BLO घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन; पात्र लोगों को मिलेगा मौका
सिद्धार्थ मल्होत्रा के पैर में फ्रैक्चर, प्लास्टर वाली तस्वीर शेयर कर बोले- 'ब्रेक ए लेग' को कुछ ज्यादा ही सीरियसली ले लिया
सिद्धार्थ मल्होत्रा के पैर में फ्रैक्चर, प्लास्टर वाली तस्वीर शेयर कर बोले- 'ब्रेक ए लेग' को कुछ ज्यादा ही सीरियसली ले लिया
तीन साल से अटकी विजय सेतुपति की फिल्म ‘ट्रेन’ की रिलीज डेट घोषित, 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में आएगी माइस्किन की थ्रिलर
तीन साल से अटकी विजय सेतुपति की फिल्म ‘ट्रेन’ की रिलीज डेट घोषित, 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में आएगी माइस्किन की थ्रिलर