न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

मुंबई के ये आंकड़े उड़ा रहे सरकार की नींद, 100 में से 32 कोरोना संक्रमित

रूस की राजधानी मॉस्को के बाद मुंबई दुनिया का ऐसा शहर है, जहां एक दिन में कोरोना के रोज सबसे ज्यादा मामले सामने आ रहे हैं। 22 मई को मुंबई में 1,751 मामले सामने आए थे, जो मॉस्को (2,988) के बाद दुनिया में सबसे ज्यादा थे।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 26 May 2020 12:53:07

मुंबई के ये आंकड़े उड़ा रहे सरकार की नींद, 100 में से 32 कोरोना संक्रमित

महाराष्ट्र का हाल बेहाल है यहां कोरोना का संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है। मंगलवार तक यहां कोरोना संक्रमितो की संख्या 52,667 तक पहुंच गई है। यहां सोमवार को 60 मरीजों की मौतें हुईं। राज्य में कुल मरने वालों की संख्या 1695 पहुंच गई। पिछले 24 घंटे में राज्य में 2436 नए संक्रमित मरीज सामने आए। महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में कोरोना के सबसे ज्यादा संक्रमित मामले है। आंकड़ों के अनुसार, हर 100 सैंपल टेस्ट करने पर 32 लोग कोरोना पॉजिटिव मिल रहे हैं। 13 मई से 23 मई तक मुंबई में कोरोना के कुल 13,853 मामले सामने आए, जबकि इस दौरान 43,025 लोगों की टेस्टिंग की गई। मुंबई में अब तक 31 हजार से अधिक कोरोना मरीज सामने आ चुके हैं, इनमें से करीब 14 हजार मामले केवल 10 दिन में रिपोर्ट हुए हैं। मरीजों की बढ़ती संख्या के कारण समय पर बेड न मिलने से लेकर इलाज में देरी तक का सामना मुंबईकारों को करना पड़ रहा है। जानकारों का मानना है कि बढ़ते मरीजों की संख्या के कारण बेड की समस्या हो रही है।

रूस की राजधानी मॉस्को के बाद मुंबई दुनिया का ऐसा शहर है, जहां एक दिन में कोरोना के रोज सबसे ज्यादा मामले सामने आ रहे हैं। 22 मई को मुंबई में 1,751 मामले सामने आए थे, जो मॉस्को (2,988) के बाद दुनिया में सबसे ज्यादा थे।

टेस्टिंग अधिक, मामले ज्यादा

इस मरीजों की बढ़ती संख्या को लेकर बीएमसी की अडिशनल म्युनिसिपल कमिश्नर अश्वनी भिडे का कहना है कि ऐक्टिव कॉन्टैक्ट को ढूंढना, घर-घर जाकर सर्वे करने और फीवर ओपीडी चलाने जैसे फैसले से फोकस्ड टेस्टिंग अधिक हो रही है, जिससे अधिक से अधिक लोग सामने आ रहे हैं। इन 10 दिन में भले ही मरीजों की संख्या बढ़ी हो, लेकिन इस दौरान टेस्टिंग पर भी जोर दिया गया है। आंकड़ों पर नजर डालें, तो रोजाना 4 हजार से अधिक कोरोना टेस्टिंग मुंबई में की जा रही है। मुंबई में 23 मई तक 1।7 लाख कोरोना टेस्टिंग की गई थी, इनमें से 43,025 टेस्टिंग केवल 10 दिन में की गई हैं यानी करीब 25% टेस्टिंग केवल 13 मई से 23 मई के बीच में की गई हैं।

यूं तो कोरोना वायरस बच्चों से लेकर बूढ़ों तक हर किसी को परेशान किया है, लेकिन एक खास उम्र वर्ग इससे अधिक प्रभावित है। राज्य सरकार के हेल्थ विभाग से मिले आंकड़ों के अनुसार, 31-40 उम्र के लोगों में सबसे अधिक कोरोना वायरस की पुष्टि हो रही है। रविवार तक राज्य में कोरोना वायरस के 47,021 मरीजों के अनलीसिस के अनुसार, 9,991 मरीज 31-50 उम्र के, 9,798 मरीज 21-30 उम्र के बीच के हैं। सबसे कम मरीजों की संख्या 90 साल से अधिक के लोगों में देखने को मिली है। विशेषज्ञों के अनुसार, भले ही 31-40 साल के लोगों में बीमारी की पुष्टि अधिक देखने को मिल रही है, लेकिन अच्छी बात यह है कि इनमे रिकवरी रेट भी अधिक है।

इसके साथ ही मुंबई में मरने वालों का आंकड़ा लगातार बढ़ रहा। यहां अब तक 1026 की जान गई। पिछले 24 घंटे में 38 मौतें हुईं। यानि राज्य की 60.5% मौतें सिर्फ मुंबई में ही हुईं हैं। एशिया की सबसे बड़ी स्लम धारावी में कोरोना मरीजों का आंकड़ा 1583 तक पहुंच चुका है। लेकिन राहत देने वाली यह है कि यहां कोरोना के मरीजों का रिकवरी रेट मुंबई और महाराष्ट्र से काफी बेहतर है। धारावी में कोरोना मरीजों का रिकवरी रेट 42% है, जबकि 58% एक्टिव केस हैं। यहां अब तक करीब 680 संक्रमित मरीज ठीक हो चुके हैं।

बीएमसी हेल्प डेस्क में कोरोना

कोरोना मरीजों की जल्द मदद करने के लिए बीएमसी के आपदा ​प्रबंधन नियंत्रण कक्ष में 48 कर्मचारियों को रखा गया था, जिसमें से अब तक 22 कर्मचारियों में कोरोना हो चुका है। अब हेल्प डेस्क पर केवल 26 लोग ही बचे हैं। इन लोगों को अब हर दिन 4000 से अधिक कॉल देखनी पड़ रही हैं, जिसके कारण सभी कर्मचारी काफी तनाव में हैं। मरीजों को एम्बुलेंस मुहैया कराना, अस्पतालों में बेड ​की स्थिति की जानकारी रखना और सं​बंधित अस्पताल से बात कर मरीजों को हर मुमकिन मदद देना, यहां तक कि कोविड 19 से जुड़े सवालों के जवाब भी इसी नियंत्रण कक्ष से दिए जाते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका