न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

नागरिकता कानून : मऊ में हिंसक प्रदर्शन, तोड़फोड़ और आगजनी के बाद धारा 144 लागू, मेरठ, सहारनपुर, कासगंज, अलीगढ़ में अर्धसैनिक बलों की तैनाती

नागरिकता संसोधन कानून/सीएए (CAA) और एनआरसी (NRC) को लेकर यूपी के अलीगढ़ और राजधानी लखनऊ में हुए विरोध प्रदर्शन की आंच अब उत्तर प्रदेश के मऊ जिले (Mau) तक पहुंच गई है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 17 Dec 2019 8:19:04

नागरिकता कानून : मऊ में हिंसक प्रदर्शन, तोड़फोड़ और आगजनी के बाद धारा 144 लागू, मेरठ, सहारनपुर, कासगंज, अलीगढ़ में  अर्धसैनिक बलों की तैनाती

नागरिकता संसोधन कानून/सीएए (CAA) और एनआरसी (NRC) को लेकर यूपी के अलीगढ़ और राजधानी लखनऊ में हुए विरोध प्रदर्शन की आंच अब उत्तर प्रदेश के मऊ जिले (Mau) तक पहुंच गई है। सोमवार को नागरिकता संशोधन ऐक्ट के खिलाफ मऊ जिले में हिंसक प्रदर्शन हुए। प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर पथराव करना शुरू कर दिया। प्रदर्शनकारियों को खदेड़ने के लिए पुलिस ने हवाई फायरिंग की और आंसू गैस के गोले भी छोड़े। हालांकि पुलिस ने हालात पर काबू कर लिया। जिले में धारा 144 लागू कर दी गई। सोमवार दोपहर मऊ में हजारों प्रदर्शनकारियों ने जहां सड़क पर उतरकर विरोध प्रदर्शन किया, वहीं शाम को भीड़ में शामिल कुछ लोगों ने यहां एक दर्जन से अधिक वाहनों में तोड़फोड़ और आगजनी की । इसके अलावा भीड़ ने दक्षिण टोला थाने को भी आग के हवाले कर दिया।

मिली जानकारी के मुताबिक नगर कोतवाली के मिर्जा हादिपुरा चौक में विरोध प्रदर्शन करने वाले लोगों ने अचानक पुलिस पर पथराव करना शुरू कर दिया। जिसे काबू में करने के लिए पुलिस को भी जवाब कार्रवाई करते हुए हवाई फायर और आंसू गैस के गोले छोड़ने लगे। प्रदर्शनकारियों ने मौके पर कवरेज करने पहुंचे पत्रकार और पुलिस के एक दर्जन वाहनों में आग लगा दी। मामला बढ़ता देख मौके पर और पुलिस फोर्स बुला ली गई।

मऊ के डीएम ज्ञान प्रकाश त्रिपाठी ने बताया कि शाम पांच बजे से उपद्रव कर रहे प्रदर्शनकारियों को शांत करने के लिए जिला प्रशासन ने कर्फ्यू लागू करने का अल्टीमेटम दिया था ताकि भीड़ अपने घरों में जा सके। उन्‍होंने बताया कि लोगों को माहौल शांत होने तक अपने घरों में रहने के साथ ही धारा 144 लगाने के बारे में जानकारी दी गई। डीएम ने बताया कि जिले के हाजीपुरा इलाके में कुछ लोग जामिया मिलिया इस्लामिया की घटना के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करने आए थे। पुलिस ने उग्र हुए इन प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर किया और इसी दौरान कुछ लोगों ने कुछ वाहनों में आग लगा दी।

सीएम योगी ने DM-SP की जमकर ली क्लास

सीएम योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) ने हिंसा की खबर मिलने के बाद वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये जिले के डीएम और एसपी से बातचीत की और उन्हें जमकर फटकार लगाई। वहीं सहारनपुर और वाराणसी के डीएम को भी फटकार लगाई। उन्होंने कहा कि प्रशासन, कानून तोड़ने वाले के साथ सख्ती से पेश आये। सीएम ने कहा कि किसी को भी कानून तोड़ने की इजाजत नहीं है।

आदित्यनाथ ने नाराजगी जताते हुए यह भी कह दिया कि जिनसे भी जिला नहीं संभाला जा रहा वो छोड़ दें वरना बाद में कार्रवाई की जायेगी। अधिकारियों को फटकारते हुए सीएम ने कहा कि या तो वो कानून तोड़ने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करें नहीं तो खुद कार्रवाई के लिए तैयार रहें। सीएम ने सोमवार को आधा दर्जन जिलों के कप्तानों और जिलाधिकारियों को जमकर फटकार लगाई।

बता दे, उत्तर प्रदेश के तमाम जिलों में हो रहे विरोध प्रदर्शनों के बीच प्रदेश सरकार ने पश्चिमी यूपी में हाई अलर्ट जारी कर दिया है। नागरिकता संशोधन अधिनियम के खिलाफ रविवार को हुए प्रदर्शनों के बाद अलीगढ़ और मेरठ में मंगलवार तक इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी गई हैं। इसके अलावा सहारनपुर और कासगंज जिले में भी इंटरनेट बंद कर दिया गया है। तनाव की स्थिति के बीच मेरठ, सहारनपुर, कासगंज, अलीगढ़ जिलों में पुलिस और अर्धसैनिक बलों की कंपनियों की तैनाती की गई है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत