न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

ManVsWild: जुगाड़ की नाव में PM मोदी ने की नदी पार, बेयर ग्रिल्स बोले - हिमालय का पानी बेहद ठंडा

डिस्कवरी चैनल (Discovery) के चर्चित शो में से एक 'मैन वर्सेज वाइल्ड' (Man vs Wild) में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) खास मेहमान बनकर शरीक हुए।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 13 Aug 2019 8:41:00

ManVsWild: जुगाड़ की नाव में PM मोदी ने की नदी पार, बेयर ग्रिल्स बोले - हिमालय का पानी बेहद ठंडा

डिस्कवरी चैनल (Discovery) के चर्चित शो में से एक 'मैन वर्सेज वाइल्ड' (Man vs Wild) में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) खास मेहमान बनकर शरीक हुए। इस एपिसोड में पीएम मोदी ने ना केवल पर्यावरण संरक्षण के बारे में बात की। बल्कि लोगों के सामने ये संदेश भी रखा कि पर्यावरण का संरक्षण आने वाली जनरेशन के लिए कितना महत्वपूर्ण है और इंसान को अपने स्वार्थ से आगे बढ़कर मानवता के बारे में सोचना चाहिए। इस दौरान पीएम मोदी ने बेयर ग्रिल्स (Bear Grylls) को अपने जीवन जुड़ी कई बातें बताई। डिस्कवरी चैनल के 'मैन वर्सेस वाइल्ड विद बियर ग्रिल्स एंड प्राइम मिनिस्टर मोदी' में दोनों ने उत्तराखंड के जिम कॉर्बेट राष्ट्रीय उद्यान के जंगलों में ठंड और बारिश की मार झेली। ग्रिल्स का कहना है कि प्रधानमंत्री मोदी बेहद ऊर्जावान और उत्साही हैं।

pm modi on man vs wild,bear grylls,man vs wild special episode,narendra modi,pm narendra modi and bear grylls,jim corbett park,man vs wild discovery channel,discovery,news,news in hindi

इस शो के दौरान पीएम मोदी अलग ही अंदाज में नजर आए। पीएम मोदी ने जुगाड़ से बनायी गयी नाव का सहारा लेकर नदी पार की। इस दौरान ग्रिल्स नाव को खींच रहे थे और पीएम मोदी नाव में बैठे हुए थे। हिमालय के ठंडे पानी की वजह से ग्रिल्स की हालत खराब हो गई थी। उन्होंने ये बात पीएम मोदी के साथ साझा की। नाव से उतरने के बाद दोनों ने वहां बैठकर करी पत्तों वाला पेय पिया। ग्रिल्स ने कहा, 'आप इतिहास के पहले प्रधानमंत्री होंगे जिन्होंने जुगाड़ वाली नाव पर बैठ कर नदी पार की है।'

पीएम मोदी पर्यावरण को लेकर भी काफी संवेदनशील हैं और इस बारे में अपने विचार साझा करते नजर आए। ये बात एक बार फिर देखने को मिली जब ग्रिल्स ने उन्हें कहा कि जिम कॉर्बेट काफी खतरनाक एरिया है।

pm modi on man vs wild,bear grylls,man vs wild special episode,narendra modi,pm narendra modi and bear grylls,jim corbett park,man vs wild discovery channel,discovery,news,news in hindi

इस पर पीएम मोदी ने जवाब देते हुए कहा कि 'अगर प्रकृति से संघर्ष करोगे, नेचर के खिलाफ रहोगे तो आपको सब कुछ खतरनाक लगेगा। तब आपको इंसान भी खतरनाक लगेंगे। लेकिन अगर आप प्रकृति के साथ हैं, उसे प्यार करते हैं और उसे बचाने की कोशिश करते हैं तो जंगली जानवर भी आपका साथ देते हैं।'

ये स्पेशल एपिसोड दुनिया के कई देशों में दिखाया गया। इसे 8 भारतीय भाषाओं में प्रसारित किया गया। इनमें हिंदी, तमिल, तेलुगू, कन्नड़, मलयालम और मराठी जैसी भाषाएं प्रमुखता से शामिल रहीं।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत