न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

'सामना' के जरिये शिवसेना का BJP पर हमला, महाराष्‍ट्र की मिट्टी में ढोंग और अहंकार नहीं चलने देंगे

आज एक बार फिर शिवसेना ने मुखपत्र 'सामना' में संपादकीय के जरिये एक बार फिर से भाजपा पर हमला बोला है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 30 Nov 2019 10:35:35

'सामना' के जरिये शिवसेना का BJP पर हमला, महाराष्‍ट्र की मिट्टी में ढोंग और अहंकार नहीं चलने देंगे

महाराष्‍ट्र मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने शुक्रवार को अपना कार्यभार संभाल लिया था। उद्धव ने कामकाज संभालने के साथ ही राज्य के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक की। पहले ही दिन उद्धव ने आरे कालोनी के पास मेट्रो के कामकाज को रोकने के आदेश दे दिए, जहां रातों-रात दो हजार पेड़ काट दिए गए थे। उद्धव ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे विकास संबंधी कार्यों को तुरंत शुरू करें और जनता के पैसे की बर्बादी के खिलाफ सतर्क रहें। पत्रकारों के साथ बातचीत में उद्धव ने अपने सरकार की प्राथमिकताएं बताईं। साथ ही पहले दिन उन्होंने क्या किया उसका भी ब्योरा दिया। उद्धव ठाकरे ने कहा कि मुंबई के आरे में मेट्रो शेड का काम रोक दिया गया है। हालांकि उन्होंने ये साफ किया कि मेट्रो लाइन काम जारी रहेगा।
2 बजे होगा शक्ति परीक्षण

वही आज शिवसेना-एनसीपी-कांग्रेस (Shiv Sena, NCP, Congress) गठबंधन की उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली महाराष्ट्र सरकार का आज विधानसभा (Maharashtra Assembly) में दोपहर 2 बजे शक्ति परीक्षण है। हालाकि, शिवसेना का दावा है कि उसके पास 170 विधायकों का समर्थन है और सदन में वो आसानी से बहुमत साबित कर देगी।

'महाराष्‍ट्र की मिट्टी में ढोंग और अहंकार नहीं चलने वाला'

वही इससे पहले आज एक बार फिर शिवसेना ने मुखपत्र 'सामना' में संपादकीय के जरिये एक बार फिर से भाजपा पर हमला बोला है। सामना में शिवसेना ने लिखा कि महाराष्‍ट्र की मिट्टी में ढोंग और अहंकार नहीं चलने वाला है। शिवाजी महाराज के नाम पर शपथ लेते हैं, वचन लेते और देते हैं। इसके बावजूद उसे न निभाने वाले राजनेता के रूप में घूम रहे हैं। शिवसेना ने लिखा कि बीजेपी के नेता विधानसभा चुनाव में कहते थे कि शिवराय का आशीर्वाद सिर्फ उन्‍हें ही है। शिवाजी के वंशज उदयनराजे ने जैसे ही भाजपा में प्रवेश किया, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा नेताओं ने कहा कि छत्रपति हमारे साथ हैं। इसके बावजूद उदयनराजे खुद चुनाव हार गए। यह पराजय छत्रपति के विचारों की नहीं, व्‍यक्ति की थी। शिवाजी महाराज का स्‍वामित्‍व किसी एक पार्टी के पास नहीं है। गुजरात में सरदार पटेल का ऊंचा स्‍मारक बनाया गया, लेकिन युगपुरुष शिवाजी महाराज का समुद्र में बनने वाले स्‍मारक के लिए एक ईंट भी नहीं रखी गई।

दरअसल, महाराष्‍ट्र विधानसभा चुनाव परिणामों के बाद से ही शिवसेना और बीजेपी में मुख्‍यमंत्री के पद को लेकर दरार आ गई है। शिवसेना महाराष्ट्र में सरकार गठन को लेकर 50-50 फार्मूले पर बात कर रही थी वही बीजेपी इस पर राजी नहीं थी। जिसके बाद तीन दशक से भी पुराना बीजेपी-शिवसेना का गठबंधन टूट गया और शिवसेना ने कांग्रेस और राष्‍ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के साथ‍ मिलकर सरकार बना ली। उद्धव ठाकरे ने प्रदेश के मुख्‍यमंत्री के तौर पर शपथ ली। इसके बावजूद बीजेपी और शिवसेना आमने-सामने है। 'सामना' के संपादकीय के जरिये बीजेपी पर लगातार हमला बोला जा रहा है।

इससे पहले गुरुवार को उद्धव की शपथ से पहले महाराष्ट्र में तीनों पार्टियों का कॉमन मिनिमम प्रोग्राम फाइनल हुआ। इसमें जनता से जुड़े कई अहम बातों पर जोर दिया गया है। कॉमन मिनिमम प्रोग्राम में किसानों, बेरोजगारों और आर्थिक आधार पर कमजोरों के लिए कई अहम ऐलान किए गए हैं।

क्या-क्या हुए ऐलान?

- आम आदमी को पूरे राज्य में 10 रुपये में भर पेट खाना मुहैया करवाया जाएगा

- तहसील स्तर पर 1 रुपये में इलाज के लिए क्लीनिक खोले जाएंगे

- किसानों का कर्ज तुरंत माफ किया जाएगा, फसल बीमा योजना पर फिर से विचार किया जाएगा

- आर्थिक रूप से कमजोर परिवार की लड़कियों को मुफ्त शिक्षा दी जाएगी और आर्थिक रूप से कमजोर बच्चों को जीरो इंट्रेस्ट रेट पर एजुकेशन लोन दिया जाएगा,

- राज्य सरकार में खाली पदों पर फौरन भर्ती की प्रक्रिया शुरू की जाएगी और कानून बनाकर राज्य के युवाओं को 80 फीसदी आरक्षण दिया जाएगा

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत