न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

महाराष्ट्र-हरियाणा में उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पाई BJP, धरी रह गईं जश्न की सभी तैयारियां!

महाराष्ट्र और हरियाणा दोनों ही विधानसभा चुनावों के नतीजों में यह देखने को मिला है कि बीजेपी उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पाई।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 24 Oct 2019 2:25:17

महाराष्ट्र-हरियाणा में उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पाई BJP, धरी रह गईं जश्न की सभी तैयारियां!

महाराष्ट्र और हरियाणा दोनों ही विधानसभा चुनावों के नतीजों में यह देखने को मिला है कि बीजेपी उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पाई। महाराष्ट्र में अब तक आए रुझानों के मुताबिक बीजेपी और शिवसेना गठबंधन को बहुमत तो मिल गया है लेकिन बीजेपी की पिछले चुनाव के मुकाबले सीटें कम हो गई हैं। वहीं हरियाणा में पिछले चुनाव में बहुमत पाने वाली बीजेपी इस बार इससे पिछड़ गई है। हरियाणा में हुड्डा के नेतृत्व में कांग्रेस बीजेपी को कड़ी टक्कर दे रही है। हरियाणा में भाजपा का अबकी बार 75 पार का नारा फेल हो चुका है। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सुभाष बराला, जिन्हें संगठन में बड़ा ओहदा देकर जाटों को साधने की जिम्मेदारी दी गई थी, वह खुद टोहना सीट पर पीछे चल रहे हैं। अमित शाह के फटकार लगाने के बाद बराला ने प्रदेश भाजपा अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया है।
इसी वजह से मुंबई का बीजेपी दफ्तर हो या फिर चंडीगढ़ में बीजेपी राज्य मुख्यालय दोनों ही जगह सन्नाटा पसरा हुआ है और कार्यकर्ता नदारद दिख रहे हैं। जश्न की सभी तैयारियां धरी रह गईं।

maharashtra,haryana,election result,vidhan sabha poll,bjp,congress office,news,news in hindi

अब तक आए रुझानों के मुताबिक महाराष्ट्र में बीजेपी शिवसेना गठबंधन को 167 सीटें मिलती दिख रही है जबकि कांग्रेस और एनसीपी गठबंधन को 94 सीटें मिलने की संभावना नजर आ रही है। वहीं बात अगर हरियाणा की करें तो अब तक के रुझानों के मुताबिक यहां कांग्रेस मौजूदा खट्टर सरकार को कड़ी टक्कर दे रही है। बीजेपी ने खट्टर के नेतृत्व में ही इस बार चुनाव लड़ा था। हरियाणा के रुझानों के मुताबिक बीजेपी को जहां 37 सीटों पर बढ़त हासिल है वहीं 33 सीटों पर कांग्रेस के उम्मीदवार आगे नजर आ रहे हैं। दुष्यंत चौटाला की पार्टी जेजेपी ने हरियाणा में क्षमता के मुताबिक बेहतर प्रदर्शन किया है। वर्तमान परिस्थितियों में वे किंग मेकर की भूमिका में हैं। ऐसा लग रहा है कि उनके बगैर किसी भी दल के लिए सरकार बनाना आसान नहीं होगा। जेजेपी प्रमुख ने पार्टी की जीत पर कहा है कि उनकी पार्टी को बच्चों की पार्टी कहा जाता था लेकिन आज हम इतना अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं।

maharashtra,haryana,election result,vidhan sabha poll,bjp,congress office,news,news in hindi

बीजेपी के उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं करने की वजह से दोनों ही राज्यों के पार्टी मुख्यालय खाली दिख रहे हैं और कार्यकर्ताओं भी शांति से चुनाव परिमाण को देख रहे हैं। संभावित जीत के जश्न के लिए बीजेपी की तरफ से बड़े स्तर पर दोनों राज्यों में तैयारी की गई थी। पार्टी दफ्तर को सजाने के साथ ही ढोल-नगाढ़े, पटाखे और मिठाइयों की व्यवस्था भी की गई थी लेकिन जो आंकड़े अब तक सामने आया है उससे बीजेपी आलाकमान खुश नजर नहीं आ रहा है।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत