न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

पारा 45 डिग्री के पार पहुंचा, उत्तर पश्चिम भारत में अगले 5 दिनों तक जारी रहेगी लू: IMD

मई का आधा महीना बीत चुका है और गर्मी अब अपने पूरे शबाब पर आने लगी है। सूर्य की तपन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Sat, 18 May 2024 7:22:00

पारा 45 डिग्री के पार पहुंचा, उत्तर पश्चिम भारत में अगले 5 दिनों तक जारी रहेगी लू: IMD

नई दिल्ली। मई का आधा महीना बीत चुका है और गर्मी अब अपने पूरे शबाब पर आने लगी है। सूर्य की तपन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। विशेष रूप से उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में गर्मी का प्रचण्ड रूप दिखना शुरू हो गया है। लोगों का दोपहर 12 से शाम 5 बजे तक घरों से निकलना मुश्किल हो गया है। मौसम विभाग ने अगले 5 दिनों के दौरान उत्तर पश्चिम भारत के लिए गंभीर लू की चेतावनी जारी की है। इसके साथ ही अगले तीन दिनों तक मध्य और पूर्वी भारत में लू की स्थिति बनी रहेगी।

मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान में बताया कि उत्तर पश्चिम भारत के बड़े हिस्से में भीषण गर्मी अगले पांच दिनों तक जारी रहेगी, जिसका सबसे ज्यादा प्रभाव दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, राजस्थान और उत्तर प्रदेश पर पड़ने का अनुमान है। वहीं, कल 47.6 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज होने के बाद दिल्ली का नजफगढ़ देश का सबसे गर्म स्थान पर रहा।

मौसम विभाग का कहना है कि हीटवेव के अलर्ट में राजस्थान, पंजाब और हरियाणा को लाल रंग में चिह्नित किया गया है, जिसमें लोगों और अधिकारियों से कार्रवाई करने को कहा गया है। इस बीच, पूर्वी राजस्थान और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के हिस्से नारंगी रंग में हैं और लोगों को सतर्क रहने और उच्च तापमान के लिए तैयार रहने की सलाह दी गई है। वहीं, राजस्थान में 19, हरियाणा में 18, दिल्ली में आठ और पंजाब में दो जगहों पर पारा 45 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया।

उत्तर भारत के कई हिस्से शुक्रवार को भीषण गर्मी की चपेट में रहे। जबकि, पश्चिमी दिल्ली के नजफगढ़ में अधिकतम तापमान 47.4 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जो देश में इस मौसम में अब तक का सबसे अधिक तापमान है। इस बीच मौसम विभाग का कहना है कि अगले पांच दिनों के दौरान उत्तर-पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों में भीषण गर्मी और अगले तीन दिनों के दौरान पूर्वी और मध्य क्षेत्रों में लू चलने की भविष्यवाणी की है।

हालांकि, मौसम विभाग ने राजधानी दिल्ली, हरियाणा, पंजाब और पश्चिमी राजस्थान के लिए "रेड अलर्ट" जारी किया है, जिसमें "कमज़ोर लोगों के लिए ज्यादा देखभाल" की जरूरत की बात कही गई है। इसके अलवा मौसम विभाग ने पूर्वी राजस्थान, उत्तर प्रदेश और बिहार के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है, जिसमें छोटे बच्चों, बुजुर्गों और पुरानी बीमारियों वाले लोगों सहित कमजोर लोगों के लिए सबसे ज्यादा स्वास्थ्य पर ध्यान देने की बात पर जोर दिया।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

भारत ने रचा नया इतिहास, श्रीहरिकोटा से लॉन्च हुआ पहला निजी ऑर्बिटल रॉकेट; विक्रम-1 ने भरी ऐतिहासिक उड़ान
भारत ने रचा नया इतिहास, श्रीहरिकोटा से लॉन्च हुआ पहला निजी ऑर्बिटल रॉकेट; विक्रम-1 ने भरी ऐतिहासिक उड़ान
'मोदी मस्ट रिजाइन' का नारा, धर्मेंद्र प्रधान के बाद अब प्रधानमंत्री मोदी पर CJP का निशाना; इस्तीफे की उठाई मांग
'मोदी मस्ट रिजाइन' का नारा, धर्मेंद्र प्रधान के बाद अब प्रधानमंत्री मोदी पर CJP का निशाना; इस्तीफे की उठाई मांग
सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल में ले जाने की मांग, पत्नी गीतांजलि ने मेडिकल सुपरिंटेंडेंट को लिखा पत्र; जांच रिपोर्ट नहीं मिलने पर जताई चिंता
सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल में ले जाने की मांग, पत्नी गीतांजलि ने मेडिकल सुपरिंटेंडेंट को लिखा पत्र; जांच रिपोर्ट नहीं मिलने पर जताई चिंता
डिहाइड्रेशन की वजह से कमजोर हुए सोनम वांगचुक, सफदरजंग अस्पताल ने जारी किया बयान
डिहाइड्रेशन की वजह से कमजोर हुए सोनम वांगचुक, सफदरजंग अस्पताल ने जारी किया बयान
अभिषेक बनर्जी के दफ्तर पर चला बुलडोजर, नोटिस के बाद प्रशासन की बड़ी कार्रवाई
अभिषेक बनर्जी के दफ्तर पर चला बुलडोजर, नोटिस के बाद प्रशासन की बड़ी कार्रवाई
जंतर-मंतर पर महिला ने अभिजीत दीपके पर फेंकी स्याही, CJP प्रमुख ने नीले रंग को बताया अपना पसंदीदा
जंतर-मंतर पर महिला ने अभिजीत दीपके पर फेंकी स्याही, CJP प्रमुख ने नीले रंग को बताया अपना पसंदीदा
दरभंगा में 'बाल कतरवा' गिरोह की दहशत, लूट के साथ काट रहे हैं  महिलाओं और बच्चियों के बाल
दरभंगा में 'बाल कतरवा' गिरोह की दहशत, लूट के साथ काट रहे हैं महिलाओं और बच्चियों के बाल
आमिर खान को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी! गौरी स्प्रैट संग रिश्ते पर उठाए सवाल, 'लव जिहाद' बताकर दी चेतावनी
आमिर खान को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी! गौरी स्प्रैट संग रिश्ते पर उठाए सवाल, 'लव जिहाद' बताकर दी चेतावनी
पति की हत्या के लिए रची खौफनाक साजिश! पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर सांप से डसवाया, पुलिस ने किया सनसनीखेज खुलासा
पति की हत्या के लिए रची खौफनाक साजिश! पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर सांप से डसवाया, पुलिस ने किया सनसनीखेज खुलासा
'गुरुग्राम तो अदरक की तरह फैल गया है...' महिला ने शहर की सड़कों पर निकाली भड़ास, वीडियो वायरल
'गुरुग्राम तो अदरक की तरह फैल गया है...' महिला ने शहर की सड़कों पर निकाली भड़ास, वीडियो वायरल
डिस्प्ले टूटने की टेंशन खत्म? Samsung ने फोल्डेबल फोन के लिए पेश की नई Flex Titanium टेक्नोलॉजी
डिस्प्ले टूटने की टेंशन खत्म? Samsung ने फोल्डेबल फोन के लिए पेश की नई Flex Titanium टेक्नोलॉजी
पैरों के तलवों के नीचे बर्फ वाली बोतल रोल करने से क्या होता है?, जानें इससे मिलने वाले 6 बड़े फायदे
पैरों के तलवों के नीचे बर्फ वाली बोतल रोल करने से क्या होता है?, जानें इससे मिलने वाले 6 बड़े फायदे
फिर दौड़ने लगी यूनेस्को हेरिटेज कालका-शिमला टॉय ट्रेन, सिर्फ 50 रुपये में उठाएं यादगार सफर का आनंद, जानें पूरी डिटेल
फिर दौड़ने लगी यूनेस्को हेरिटेज कालका-शिमला टॉय ट्रेन, सिर्फ 50 रुपये में उठाएं यादगार सफर का आनंद, जानें पूरी डिटेल
स्वाद के साथ सेहत का भी खजाना है हींग की कचौड़ी, घर पर ऐसे बनाएं; रेसिपी
स्वाद के साथ सेहत का भी खजाना है हींग की कचौड़ी, घर पर ऐसे बनाएं; रेसिपी