न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

कार्तिक ने होम टाउन ग्वालियर में लॉन्च किया ‘चंदू चैंपियन’ का ट्रेलर, फिल्म में साफ झलक रही एक्टर की मेहनत

कार्तिक आर्यन स्टारर फिल्म ‘चंदू चैंपियन’ को लेकर फैंस में लंबे समय से क्रेज बना हुआ है। वे मूवी के सिनेमाघरों में रिलीज होने का...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sun, 19 May 2024 11:14:55

कार्तिक ने होम टाउन ग्वालियर में लॉन्च किया ‘चंदू चैंपियन’ का ट्रेलर, फिल्म में साफ झलक रही एक्टर की मेहनत

कार्तिक आर्यन स्टारर फिल्म ‘चंदू चैंपियन’ को लेकर फैंस में लंबे समय से क्रेज बना हुआ है। वे मूवी के सिनेमाघरों में रिलीज होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस बीच शनिवार (18 मई) को फिल्म का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया। मूवी भारत के पहले पैरालंपिक गोल्ड विनर मुरलीकांत पेटकर की बायोपिक है। ट्रेलर कार्तिक ने अपने होम टाउन ग्वालियर (मध्य प्रदेश) के रूप सिंह स्टेडियम में ट्रेलर लॉन्च किया। जैसे ही ट्रेलर रिलीज हुआ स्टेडियम तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा।

इसमें कार्तिक सैनिक, मुक्केबाज, पहलवान, एथलीट के रूप में दिखे। मूवी मुरलीकांत की जिंदगी के संघर्ष को दिखाती है। ट्रेलर की शुरुआत में बताया जाता है कि जंग में नौ गोली लगने की वजह से वे दो साल से कोमा में हैं। इसके बाद चंदू के जीवन के पिछले घटनाक्रमों को दिखाया जाता है। यकीनन ये ट्रेलर देखकर आपके रौंगटे खड़े हो जाएंगे। इसमें साल 1965 की जंग की झलक भी नजर आई है। तीन मिनट 15 सैकंड लंबे ट्रेलर में कार्तिक की मेहनत साफ झलक रही है।

मुरलीकांत के किरदार में कार्तिक पूरी तरह फिट नजर आ रहे हैं। उनका गजब का बॉडी ट्रासफॉर्मेशन भी देखने को मिल रहा है। डायरेक्टर कबीर खान की इस फिल्म का हर सीन एक असर छोड़ता दिखता है। इसे साजिद नाडियाडवाला और कबीर खान ने संयुक्त रूप से प्रोड्यूस किया है। फिल्म 14 जून को थिएटर्स में दस्तक देगी।

kartik aaryan,actor kartik aaryan,chandu champion,chandu champion movie,kartik chandu champion,cahndu champion trailer,kartik gwalior

करोड़ों दिलों की धड़कन कार्तिक आर्यन का हुआ गर्मजोशी से स्वागत

शनिवार को ट्रेलर रिलीज को लेकर कार्तिक (33) लंबे समय के बाद अपने होम टाउन ग्वालियर पहुंचे और शहर में उनका गर्मजोशी से स्वागत किया गया। कार्तिक ने कहा कि मेरे अपने शहर ग्वालियर के लिए थैंक यू सो मच, इतना प्यार देने के लिए, मुझे ग्वालियर से हमेशा बहुत प्यार मिलता है। ट्रेलर लॉन्च से पहले वह ग्वालियर में अपने पुराने स्कूल भी गए और वहां टीचर्स और प्रिंसिपल से मिले, जो एक रोमांचक पल था।

कार्तिक इस फिल्म के बाद डायरेक्टर अनीस बज्मी की हॉरर कॉमेडी फिल्म 'भूल भुलैया 3' में दिखेंगे। फिल्म इस साल दिवाली के मौके पर रिलीज होगी। इसमें कार्तिक के साथ तृप्ति डिमरी, विद्या बालन और माधुरी दीक्षित हैं। कार्तिक आखिरी बार पिछले साल आई 'सत्यप्रेम की कथा' में नजर आए थे। इस फिल्म में उनके अपोजिट कियारा आडवाणी थीं। फिल्म को दर्शकों का भरपूर प्यार मिला था।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका