न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : शिवांगी के बर्थडे पर कुशाल ने ऐसे किया प्यार का इजहार, पेरिस में मस्ती कर रहे अंशुला और रोहन

टीवी एक्ट्रेस शिवांगी जोशी आज शनिवार (19 मई) को अपना जन्मदिन मना रही हैं। शिवांगी 26 साल की हो गईं। सोशल मीडिया के माध्यम...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sat, 18 May 2024 7:51:53

2 News : शिवांगी के बर्थडे पर कुशाल ने ऐसे किया प्यार का इजहार, पेरिस में मस्ती कर रहे अंशुला और रोहन

टीवी एक्ट्रेस शिवांगी जोशी आज शनिवार (19 मई) को अपना जन्मदिन मना रही हैं। शिवांगी 26 साल की हो गईं। सोशल मीडिया के माध्यम से उन्हें चाहने वाले बधाइयां और शुभकामनाएं दे रहे हैं। इस बीच एक्टर कुशाल टंडन ने अपनी रूमर्ड गर्लफ्रेंड शिवांगी को खास अंदाज में बर्थडे विश करते हुए प्यार भरा नोट लिखा। कुशाल ने इंस्टाग्राम पर 'बरसातें - मौसम प्यार का' सीरियल की को-स्टार शिवांगी के साथ एक फोटो शेयर की, जिसमें दोनों ब्लैक टी-शर्ट और जॉगर्स में नजर आ रहे हैं।

कुशाल ने पोस्ट के कैप्शन में लिखा, “जन्मदिन मुबारक हो गॉर्जियस...आप बहुत दयालु हैं, आप जेंटल हैं, आप बेहद केयरिंग पर्सन हैं, आप फनी भी हैं, आपमें वह सब कुछ है जो एक लड़की में होना चाहिए, और मैं आपको अपनी लाइफ में पाकर बहुत खुश हूं। एक साथ कई और बर्थडे की शुभकामनाएं।” कुशाल की पोस्ट पर शिवांगी ने कमेंट सेक्शन में रेड हार्ट इमोजी ड्रॉप किया। शिवांगी और कुशाल की मुलाकात एकता कपूर के शो ‘बरसातें : मौसम प्यार का’ पर हुई थी।

दोनों शो में लीड रोल प्ले कर रहे थे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इसी शो से दोनों के प्यार के चर्चे आने शुरू हो गए। गॉसिप गलियारों में शिवांगी और कुशाल के अफेयर की खबरें कई बार आ चुकी हैं लेकिन दोनों ने इन खबरों को कभी कंफर्म नहीं किया। हालांकि अब कुशाल का रोमांटिक पोस्ट इस बात का सबूत है कि दोनों एक-दूसरे को सीक्रेटली डेट कर रहे हैं। उल्लेखनीय है कि शिवांगी 'खतरों के खिलाड़ी 12' और 'बेइंतहा' सहित कुछ और शो में नजर आ चुकी हैं।

बोनी कपूर की बेटी हैं अंशुला, लंबे समय से कर रही हैं रोहन को डेट

बोनी कपूर और दिवंगत मोना कपूर की बेटी और अर्जुन कपूर की बहन अंशुला कपूर अक्सर लाइमलाइट में रहती हैं। बॉलीवुड में एंट्री नहीं करने के बावजूद अंशुला लगातार मीडिया और फैंस का ध्यान खींचने में सफल हैं। वह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। अंशुला की फैन फॉलोइंग भी जबरदस्त है। अंशुला इन दिनों अपने बॉयफ्रेंड रोहन ठक्कर के साथ पेरिस (फ्रांस) में क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रही हैं।

अंशुला ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर वेकेशन की कुछ खूबसूरत यादें शेयर की हैं। अंशुला ने जो वीडियो साझा किया है, उसमें वह रोहन संग खूब मस्ती करती दिख रही हैं। इस दौरान दोनों के टेलर स्विफ्ट के कॉन्सर्ट में एंजॉय करने से लेकर डिनर और लंच डेट तक की झलकियां नजर आ रही हैं। कॉन्सर्ट में दोनों रोमांटिक होते हुए किस करने लगे। दोनों काफी खुश हैं। ये वीडियो खूब वायरल हो रहा है।

अंशुला की चाची महिप कपूर ने भी इस पोस्ट पर दिल वाली इमोजी शेयर की है। महिप एक्टर संजय कपूर की पत्नी हैं। गौरतलब है कि अंशुला और रोहन पिछले साल की शुरुआत से डेट कर रहे हैं। वे एक-दूसरे पर जमकर प्यार लुटाते हैं। रोहन ने न्यूयॉर्क फिल्म एकेडमी से प्ले राइटिंग और स्क्रीनराइटिंग में एमए किया है। उनके पास एडवर्टाइजिंग और मार्केटिंग में बैचलर डिग्री है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर धंसे हिस्से की मरम्मत पूरी, यातायात बहाल; लापरवाही पर अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई
दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर धंसे हिस्से की मरम्मत पूरी, यातायात बहाल; लापरवाही पर अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
राम मंदिर चढ़ावा जांच: चंपत राय से छह घंटे तक पूछताछ, SIT की रडार पर आ सकते हैं और लोग
राम मंदिर चढ़ावा जांच: चंपत राय से छह घंटे तक पूछताछ, SIT की रडार पर आ सकते हैं और लोग
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
एटा में भीषण सड़क हादसा: खराब रोडवेज बस के पास खड़े यात्रियों को ट्रक ने कुचला, 5 की मौत; CM योगी ने दिए सख्त निर्देश
एटा में भीषण सड़क हादसा: खराब रोडवेज बस के पास खड़े यात्रियों को ट्रक ने कुचला, 5 की मौत; CM योगी ने दिए सख्त निर्देश
मोदी कैबिनेट में बड़े फेरबदल की अटकलें तेज, स्मृति ईरानी की वापसी संभव; राजनाथ सिंह और गडकरी को लेकर भी चर्चाएं गर्म
मोदी कैबिनेट में बड़े फेरबदल की अटकलें तेज, स्मृति ईरानी की वापसी संभव; राजनाथ सिंह और गडकरी को लेकर भी चर्चाएं गर्म
8 दिन तक मौत से लड़ता रहा गार्ड, वेनेजुएला में मलबे से जिंदा निकला; देखें रेस्क्यू VIDEO
8 दिन तक मौत से लड़ता रहा गार्ड, वेनेजुएला में मलबे से जिंदा निकला; देखें रेस्क्यू VIDEO
एथेनॉल मिश्रित पेट्रोल से घटेगा गाड़ी का माइलेज? सरकार ने दिया बड़ा जवाब, बताए इसके फायदे और आगे की योजना
एथेनॉल मिश्रित पेट्रोल से घटेगा गाड़ी का माइलेज? सरकार ने दिया बड़ा जवाब, बताए इसके फायदे और आगे की योजना
क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने रचा इतिहास, क्रोएशिया के खिलाफ गोल दागकर अपने नाम किया एक और वर्ल्ड रिकॉर्ड
क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने रचा इतिहास, क्रोएशिया के खिलाफ गोल दागकर अपने नाम किया एक और वर्ल्ड रिकॉर्ड
'वेलकम टू द जंगल' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 7वें दिन भी की शानदार कमाई
'वेलकम टू द जंगल' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 7वें दिन भी की शानदार कमाई
आयुष मंत्रालय की सलाह: मानसून में सुबह की शुरुआत इस आसान ड्रिंक से करें, दिनभर महसूस होगी ताजगी
आयुष मंत्रालय की सलाह: मानसून में सुबह की शुरुआत इस आसान ड्रिंक से करें, दिनभर महसूस होगी ताजगी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
लखनऊ के ATM में दिखा अनोखा नज़ारा, दो लोगों का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल
लखनऊ के ATM में दिखा अनोखा नज़ारा, दो लोगों का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल
साढ़े पांच साल की नौकरी के बाद अचानक निकाले जाने पर युवती का भावुक वीडियो वायरल, शेयर किया अपना दर्द और संघर्ष
साढ़े पांच साल की नौकरी के बाद अचानक निकाले जाने पर युवती का भावुक वीडियो वायरल, शेयर किया अपना दर्द और संघर्ष