न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : अक्षय ने अरशद के साथ वीडियो शेयर कर दी यह जानकारी, शाहरुख ने इसके लिए की फैंस से अपील

अक्षय कुमार और अरशद वारसी इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'जॉली एलएलबी 3' को लेकर खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं। यह 'जॉली एलएलबी'...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sat, 18 May 2024 8:28:27

2 News : अक्षय ने अरशद के साथ वीडियो शेयर कर दी यह जानकारी, शाहरुख ने इसके लिए की फैंस से अपील

अक्षय कुमार और अरशद वारसी इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'जॉली एलएलबी 3' को लेकर खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं। यह 'जॉली एलएलबी' फ्रेंचाइजी की तीसरी फिल्म है। अक्षय ने आज शनिवार (18 मई) को अपने सोशल मीडिया हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया है। इसमें ‘मुन्नाभाई एमबीबीएस’ फिल्म के ‘सर्किट’ यानी अरशद भी उनके साथ नजर आ रहे हैं। दोनों खड़े होकर बाइक चलाते हुए दिख रहे हैं। इतना ही नहीं दोनों में से किसी ने भी हेलमेट नहीं पहना है।

इस वीडियो के साथ उन्होंने फिल्म से जुड़ी एक बड़ी अपडेट भी शेयर की है। अक्षय ने बताया कि 'जॉली एलएलबी 3' के राजस्थान शेड्यूल की शूटिंग खत्म हो चुकी है। उन्होंने कैप्शन में लिखा कि दोनों जॉली ने राजस्थान में अच्छा समय बिताया। अक्षय ने कुछ दिनों पहले भी सेट से मजेदार वीडियो शेयर किया था। बता दें कि 'जॉली एलएलबी' फ्रेंचाइजी का पहला पार्ट साल 2013 में रिलीज हुआ था। इसका दूसरा भाग साल 2017 में आया।

इन दोनों कानूनी कॉमेडी-ड्रामा फिल्मों ने दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया और बॉक्स ऑफिस पर सफल रहीं। अब फिल्म के तीसरे भाग में दर्शकों को और गुदगुदाने का काम किया जाएगा। इन फिल्मों में भारत के ज्यूडिशियल सिस्टम पर व्यंग्य किया गया हैं। 'जॉली एलएलबी 3' अगले साल रिलीज हो सकती है। अक्षय की पिछली फिल्म बड़े मियां छोटे मियां फ्लॉप हो गई। दूसरी ओर, अरशद पिछले दिनों टीवी पर डांसिंग रियलिटी शो ‘झलक दिखला जा’ में जज की भूमिका निभाते दिखे थे।

महाराष्ट्र में सोमवार को डाले जाएंगे वोट, शाहरुख ने इंस्टाग्राम पर लिखा...

इन दिनों देश में लोकसभा चुनाव चल रहे हैं। महाराष्ट्र में पांचवें चरण का मतदान सोमवार (20 मई) को होने वाला है। ज्यादा से ज्यादा लोग मतदान करें इसके लिए जागरूकता फैलाई जा रही है। अब इस मुहिम में सुपरस्टार शाहरुख खान भी जुड़ गए हैं। इसे लेकर शाहरुख ने आज शनिवार (18 मई) को अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक खास मैसेज शेयर किया है।

शाहरुख ने इंस्टाग्राम पर लिखा, “महाराष्ट्र में इस सोमवार को एक जिम्मेदार नागरिक होने के नाते हम सभी को अपना वोट डालना चाहिए। आइए हम भारतीय होने की जिम्मेदारी निभाएं और मतदान में हिस्सा लें और अपने देश की भलाई को ध्यान में रखते हुए मतदान करें। जाइए, अपने वोट देने के अधिकार का प्रयोग कीजिए।” बता दें कि कुछ दिन पहले ही एक और सुपरस्टार सलमान खान और साउथ इंडियन स्टार आर माधवन ने भी अपने सोशल मीडिया अकाउंट के माध्यम से लोगों से वोट करने की अपील की थी।

शाहरुख के वर्कफ्रंट पर नजर डालें तो वे 'किंग' फिल्म में बिजी हैं। इसमें वह डॉन की भूमिका में नजर आएंगे। उनके साथ उनकी बेटी सुहाना खान भी फिल्म का हिस्सा हैं। इसमें भरपूर एक्शन देखने को मिलेगा। फिल्म एक हार्ड कोर एक्शन थ्रिलर होगी, जिसमें एक गुरु और शिष्य जान बचाने के लिए दुनियाभर में भटकते नजर आएंगे। फिल्म का निर्देशन सुजॉय घोष कर रहे हैं। बता दें शाहरुख ने पिछले साल शानदार वापसी करते हुए फैंस को सुपरहिट फिल्म ‘पठान’, ‘जवान’ और ‘डंकी’ की सौगात दी थी।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर धंसे हिस्से की मरम्मत पूरी, यातायात बहाल; लापरवाही पर अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई
दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर धंसे हिस्से की मरम्मत पूरी, यातायात बहाल; लापरवाही पर अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
राम मंदिर चढ़ावा जांच: चंपत राय से छह घंटे तक पूछताछ, SIT की रडार पर आ सकते हैं और लोग
राम मंदिर चढ़ावा जांच: चंपत राय से छह घंटे तक पूछताछ, SIT की रडार पर आ सकते हैं और लोग
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
एटा में भीषण सड़क हादसा: खराब रोडवेज बस के पास खड़े यात्रियों को ट्रक ने कुचला, 5 की मौत; CM योगी ने दिए सख्त निर्देश
एटा में भीषण सड़क हादसा: खराब रोडवेज बस के पास खड़े यात्रियों को ट्रक ने कुचला, 5 की मौत; CM योगी ने दिए सख्त निर्देश
मोदी कैबिनेट में बड़े फेरबदल की अटकलें तेज, स्मृति ईरानी की वापसी संभव; राजनाथ सिंह और गडकरी को लेकर भी चर्चाएं गर्म
मोदी कैबिनेट में बड़े फेरबदल की अटकलें तेज, स्मृति ईरानी की वापसी संभव; राजनाथ सिंह और गडकरी को लेकर भी चर्चाएं गर्म
8 दिन तक मौत से लड़ता रहा गार्ड, वेनेजुएला में मलबे से जिंदा निकला; देखें रेस्क्यू VIDEO
8 दिन तक मौत से लड़ता रहा गार्ड, वेनेजुएला में मलबे से जिंदा निकला; देखें रेस्क्यू VIDEO
एथेनॉल मिश्रित पेट्रोल से घटेगा गाड़ी का माइलेज? सरकार ने दिया बड़ा जवाब, बताए इसके फायदे और आगे की योजना
एथेनॉल मिश्रित पेट्रोल से घटेगा गाड़ी का माइलेज? सरकार ने दिया बड़ा जवाब, बताए इसके फायदे और आगे की योजना
क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने रचा इतिहास, क्रोएशिया के खिलाफ गोल दागकर अपने नाम किया एक और वर्ल्ड रिकॉर्ड
क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने रचा इतिहास, क्रोएशिया के खिलाफ गोल दागकर अपने नाम किया एक और वर्ल्ड रिकॉर्ड
'वेलकम टू द जंगल' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 7वें दिन भी की शानदार कमाई
'वेलकम टू द जंगल' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 7वें दिन भी की शानदार कमाई
आयुष मंत्रालय की सलाह: मानसून में सुबह की शुरुआत इस आसान ड्रिंक से करें, दिनभर महसूस होगी ताजगी
आयुष मंत्रालय की सलाह: मानसून में सुबह की शुरुआत इस आसान ड्रिंक से करें, दिनभर महसूस होगी ताजगी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
लखनऊ के ATM में दिखा अनोखा नज़ारा, दो लोगों का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल
लखनऊ के ATM में दिखा अनोखा नज़ारा, दो लोगों का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल
साढ़े पांच साल की नौकरी के बाद अचानक निकाले जाने पर युवती का भावुक वीडियो वायरल, शेयर किया अपना दर्द और संघर्ष
साढ़े पांच साल की नौकरी के बाद अचानक निकाले जाने पर युवती का भावुक वीडियो वायरल, शेयर किया अपना दर्द और संघर्ष