कंगना रनौत (Kangana Ranaut) और महाराष्ट्र सरकार के बीच चल रहे विवाद के बीच आज रविवार को महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान उन्होंने कहा कि कोरोना के वक्त लोगों ने संयम बरता, हमारी कोशिश है कि जीवन को पटरी पर लाया जाए। दूसरी तरफ कोरोना का संकट भी खत्म नहीं हुआ है। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र की बदनामी पर जरूर बात करूंगा।
वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए उद्धव ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि जनता ने लॉकडाउन के नियमों का पालन किया है। हालांकि, अभी कोरोना का संकट का खत्म नहीं हुआ है। सरकार की तरफ से सामान्य जीवन को पटरी पर लाने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने कहा कि लोगों ने इस दौरान संयम दिखाया है और राज्य सरकार का भरपूर साथ दिया है।
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री ने कहा, फिलहाल मैं राजनीति पर बात नहीं करना चाहूंगा। लेकिन इसका ये मतलब नहीं है कि मेरे पास जवाब नहीं है। मेरी खामोशी को मेरी कमजोरी न समझा जाए। महाराष्ट्र को बदनाम करने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र सरकार लगातार प्रतिकूल परिस्थिति में काम कर रही है। तूफान भी मुंबई में आकर गया। महाराष्ट्र सरकार ने उस स्थिति में भी अच्छा काम किया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि हमने 29.5 लाख किसानों के कर्ज माफ किए हैं। हमने इस वर्ष रिकॉर्ड कपास की खरीद की है। हमने राज्य भर में 3.60 लाख बेड बढ़ाए हैं।
मराठा आरक्षण देने की पूरी कोशिश
सीएम ने कहा कि हमने कोरोना से लड़ने के लिए 'मेरा परिवार, मेरी जिम्मेदारी' नाम से एक अभियान शुरू कर रहे हैं। उद्धव ठाकरे ने यह बात भी कही कि मेरी पूरी कोशिश है कि मराठा आरक्षण मिले। हमने इसे लेकर विपक्ष से भी बात की है। मराठा आरक्षण देने की मेरी पूरी कोशिश है। हालांकि सुप्रीम कोर्ट ने इस पर रोक लगा रखी है। लेकिन हम पूरी कोशिश करेंगे कि आपको पूरा न्याय मिले। आंदोलन न करें। गलतफहमी न फैलाएं। मराठा आरक्षण मामले में न्याय मिले, सरकार की पूरी कोशिश है।
बीएमसी का कंगना को एक और झटका
उधर, कंगना रनौत (Kangana Ranaut) और महाराष्ट्र सरकार के बीच चल रहे विवाद को लेकर अब जल्द ही कंगना रनौत को बीएमसी का एक और झटका मिल सकता है। पहले कंगना रनौत के कथित पाली हिल दफ्तर में किये गए अवैध निर्माण को लेकर बीएमसी ने बुलडोजर चलाया था। जिसके बाद अब बीएमसी ने कंगना के मुंबई के खार स्थीत ( फ्लैट ) घर के अंदर किये गए अवैध निर्माण को लेकर नोटिस भेजी है। बीएमसी का कहना है कि कंगना के घर में अवैध निर्माण का और बीएमसी के नियमों का उनके दफ्तर के अवैध निर्माण से भी ज्यादा उल्लंघन किया गया है। फ़िलहाल कंगना के घर के अवैध निर्माण का केस कोर्ट में है जिसकी सुनवाई 25 सितंबर को होगी।
कंगना रनौत मुंबई के खार वेस्ट स्थित DB Breeze (Orchid Breeze ) के 16 नंबर रोड के एक ईमारत के 5वे मंजिल पर रहती है। इस मंजिल पर कंगना के कुल 3 फ्लैट है। जिनमें से एक फ्लैट 797 sqft + दूसरा फ्लैट 711sqft + तिसरा फ्लैट 459 sqft का है यह तीनों फ्लैट्स कंगना के नाम पर 8 मार्च 2013 में रजिस्टर्ड हुए है। कंगना के फ्लैट लेने के पांच साल बाद 13 मार्च 2018 में बीएमसी को इन फ्लैट्स के अंदर किये गए अवैध निर्माण की शिकायत प्राप्त हुई थी।
शिकायत के बाद 26 मार्च 2018 में बीएमसी की तरफ से कंगना के फ्लैट्स मुआयना किया गया।और उसी दिन कंगना को बीएमएसी ने योजना से परे जाकर अनधिकृत निर्माण के लिए एमआरटीपी अधिनियम के 53/1 के तहत नोटिस भेजा था जिसको 27 मार्च 2014 को बीएमसी ने मंजूरी दी थी।
कंगना रनौत के फ्लैट के अवैध निर्माण को लेकर बीएमसी ने अपनी नोटिस कंगना को जारी कर उसमें बताया है कि-
- इलेक्ट्रिक फिटिंग के संक सीमेंट से भरकर उसका कार्पेट एरिया के लिए इस्तेमाल किया जा रहा है।
- पौधे लगाने के लिए प्रदान की गयी जगह पर सीढ़ियां लगाई है।
- खिडकी पर लागए गए छज्जास के आसन की दीवारों को हटाकर बाल्कनी के तौर पर इस्तेमाल किया जा रहा है।
- सर्विस स्लैब संक सीमेंट से भर दिए है और एडजसन्ट दिवार को तोड़कर बाल्कनी में तब्दील कर कमरा बना दिया है।
- उत्तर पश्चिम की ओर सीढ़ी और रसोई के बीच कॉमन रास्ता और रसोई के पास दरवाजा बनाकर कवर किया गया है।
- तीनों फ्लैट्स के बीच प्रदान किया हुआ कॉमन जगह पर अवैध दरवाजे लिफ्ट के सामने बना दिए है।
- तीनों फ्लैट्स को जोड़ने के लिए कॉमन दीवारें तोड़ी गयी है।
- शौचालय और बाथरूम के पास नलिकाएं या तो आकार में बदली हुई या ढकी हुई पाई गई है।
BMC अधिकारियों का दावा है कि उपरोक्त सभी उल्लंघन कंगना रनौत के कार्यालय की तुलना में बहुत गंभीर और अधिक गंभीर उल्लंघन हैं जिन्हें BMC द्वारा ध्वस्त कर दिया गया था। इस नोटिस में बीएमसी ने कंगना रनौत को एक महीने में बीएमसी के अनधिकृत निर्माण हटाने के लिए या बीएमसी को इसपर जवाब देने के लिए कहा है।













