न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

लगता है महाराष्ट्र में BJP की बन गई बात! बैठक के बाद भाजपा नेता बोले- जय श्री राम, हो गया काम...

महाराष्ट्र में राष्ट्रपति शासन लगने से पहले पार्टियों द्वारा सरकार बनाने की जो कवायद चल रही थी उसमें अब तेजी आ गई है। राष्ट्रपति शासन लगने के बाद सभी पार्टियों को समय मिल गया है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 15 Nov 2019 8:46:22

लगता है महाराष्ट्र में BJP की बन गई बात!  बैठक के बाद भाजपा नेता बोले- जय श्री राम, हो गया काम...

महाराष्ट्र में राष्ट्रपति शासन लगने से पहले पार्टियों द्वारा सरकार बनाने की जो कवायद चल रही थी उसमें अब तेजी आ गई है। राष्ट्रपति शासन लगने के बाद सभी पार्टियों को समय मिल गया है। तमाम पार्टियां लगातार बैठकें कर रही हैं और सरकार बनाने की कोशिश में हैं। इस कड़ी में बीजेपी भी अब सरकार बनाने के लिए जोर आजमाइश में लग गई है। गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी की कोर कमेटी की बैठक हुई, इस बैठक में हिस्सा लेने के बाद जब भाजपा नेता आशीष शेल्लार बाहर आए तो उन्होंने मीडिया से सिर्फ इतना कहा, ‘...जय श्री राम, हो गया काम’। भाजपा कोर कमेटी की इस बैठक में पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के अलावा प्रदेश अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल, आशीष शेल्लार, पंकजा मुंडे, गिरीश महाजन समेत पार्टी के कई नेता शामिल रहे। अधिकतर नेता बैठक खत्म होने के बाद खुश नज़र आए, लेकिन आशीष शेल्लार के बयान ने सुर्खियां बटोर लीं।

अब ऐसे में भाजपा नेता आशीष शेल्लार के इस बयान से तो यह लग रहा है कि जिस जादुई नंबर का बीजेपी को इन्तेजार था वह मिल गया है और जल्द पार्टी सरकार बनाने के लिए अपना कदम बढ़ा देगी।

एक तरफ बीजेपी नेता जोश के साथ भरे हुए दिख रहे हैं, तो वहीं दूसरी ओर बीजेपी की पूर्व साथी शिवसेना कांग्रेस और एनसीपी के साथ कॉमन मिनिमम प्रोग्राम बनाने में जुटे हुए हैं। तीनों पार्टियां गुरुवार को एक मंच पर आई है और साझा प्रेस कॉन्फ्रेंस की, जिसमें उन्होंने कहा कि हमारा न्यूनतम साझा कार्यक्रम लगभग तैयार है और सरकार बनाने की ओर जल्द ही कदम बढ़ाए जाएंगे। हालांकि, गठबंधन सरकार बनती है तो मुख्यमंत्री कौन होगा, कितने समय के लिए होगा और किस पार्टी का पहला मुख्यमंत्री होगा, इन सभी सवालों के जवाब अभी तक नहीं मिले हैं।

क्रिकेट और राजनीति में कुछ भी संभव: गडकरी

राज्य में चल रही राजनीतिक उठापटक के बीच गुरुवार को ही केंद्रीय मंत्री और वरिष्ठ भाजपा नेता नितिन गडकरी का बयान आया, उन्होंने कहा, 'क्रिकेट और राजनीति में कुछ भी हो सकता है। कभी-कभी लगता है कि आप मैच हार रहे हैं लेकिन नतीजे बिल्कुल इसके विपरीत आते हैं।' उन्होंने यह भी कहा कि वह महाराष्ट्र (Maharashtra) की तुलना में दिल्ली की राजनीति से अधिक संबंधित हैं। गडकरी ने यह बात महाराष्ट्र आने के बाद में कही। गडकरी ने इस बाबत कुछ कहने से इनकार कर दिया कि आखिर में राज्य में कौन सी पार्टी सत्ता में आएगी। उन्होंने कहा कि यह गलत व्यक्ति के सामने किया गया सवाल है। जो लोग सरकार बनाने की योजना बना रहे हैं वह इस सवाल का जवाब देने के लिए बेहतर स्थिति में हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत