न्यूज़
Nana Patekar Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

मध्य प्रदेश के 18वें मुख्यमंत्री के रूप में कमलनाथ की ताजपोशी आज, शपथ ग्रहण में दिखेगी महागठबंधन की झलक

मध्य प्रदेश में कांग्रेस नेता कमलनाथ की मध्य प्रदेश के 18वें मुख्यमंत्री के रूप में ताजपोशी आज जम्बूरी मैदान में होगी

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 17 Dec 2018 7:05:10

मध्य प्रदेश के 18वें मुख्यमंत्री के रूप में कमलनाथ की ताजपोशी आज, शपथ ग्रहण में दिखेगी महागठबंधन की झलक

मध्य प्रदेश में कांग्रेस नेता कमलनाथ की मध्य प्रदेश के 18वें मुख्यमंत्री के रूप में ताजपोशी आज जम्बूरी मैदान में होगी। 15 साल के बाद मध्यप्रदेश में कांग्रेस को जीत मिली है ऐसे में कांग्रेस ने शपथ ग्रहण समारोह को भव्य बनाने की तैयारी शुरू कर दी है। इसके लिए भव्य समारोह की तैयारी है। समारोह में देश भर की जानी मानी हस्तियों समेत प्रदेश भर से एख लाख कार्यकर्ताओं के जुटने की संभावना है। कमलनाथ के शपथ समारोह के लिए जम्बूरी मैदान के पास बने पांच हैलिपेड का इस्तेमाल होगा। यहां तक कि भोपाल से 2019 लोकसभा चुनाव के लिए महागठबंधन की झलक भी दिखायी जाएगी और इसलिए राहुल गांधी, तेजस्वी यादव समेत कई बड़े नेता मौजूद रहेंगे।

मध्य प्रदेश में कांग्रेस नेता कमलनाथ के शपथ ग्रहण समारोह में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी शामिल नहीं होंगी। यह जानकारी रविवार को आधिकारिक सूत्रों ने दी। मुख्यमंत्री कार्यालय के एक अधिकारी ने बताया कि ममता बनर्जी के सोमवार को शपथ ग्रहण समारोह के लिए भोपाल नहीं जाने का कोई कारण नहीं बताया गया है।

ये शपथ ग्रहण भले ही भोपाल में होगा लेकिन इससे निशाना दिल्ली पर रहेगा। कमलनाथ के शपथ ग्रहण में आने वाले नेताओं की लिस्ट देख कर इसका अंदाज़ा लगाया जा सकता है। कमलनाथ के शपथ ग्रहण में राहुल गांधी, मनमोहन सिंह, चन्द्रबाबू नायडू, तेजस्वी यादव, शरद पवार, प्रफुल्ल पटेल, एचडी देवेगौड़ा, एच डी कुमारस्वामी, मल्लिकार्जुन खड़गे, एमके स्टालिन, कनिमोझी, फारूक अब्दुल्ला, शरद यादव, दिनेश त्रिवेदी, बाबूलाल मरांडी, हेमंत सोरेन, वी नारायनस्वमी, नवजोत सिंह सिद्धू समेत कई बड़े नेता शिरकत करेंगे। खुद कांग्रेस की मानें तो मध्यप्रदेश में बदलाव के बाद अब केंद्र में बदलाव की तैयारी है।

सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त : अब इतने सारे नेता एक साथ एक ही मंच पर होंगे तो जाहिर है सुरक्षा के भी इंतजाम उसी स्तर के होंगे क्योंकि शपथ ग्रहण में एसपीजी, एनएसजी और जेड या वाई श्रेणी की सुरक्षा प्राप्त नेताओं की फौज आ रही है।

शपथ ग्रहण के लिए 2500 से ज्यादा पुलिसकर्मी सभास्थल के आसपास तैनात रहेंगे। वहीं, दूसरे जिलों से 600 अन्य पुलिसकर्मियों का बल भी मंगवाया गया है। यहां 10 IPS स्तर के अफसर तैनात रहेंगे। शपथ ग्रहण के लिए वीआईपी नेताओं के लिए 5 हैलीपेड बनाए गए हैं जिनमें से 1 राहुल गांधी के लिए रिजर्व रहेगा।

वहीं, 2 हेलीपैड रनिंग अवस्था मे रहेंगे जहां बाकी नेताओं के चॉपर आएंगे। 2 हेलीपैड आपात स्थिति के लिए रिजर्व रहेंगे।

संजय गांधी के पोस्टर भी लगे : कमलनाथ इंदिरा गांधी के बेटे संजय गांधी के बेहद करीबी थे। दोनों की दोस्ती इतनी मजबूत थी कि इंदिरा गांधी ने कमलनाथ को अपना तीसरा बेटा बताया था।

अब भले ही संजय गांधी इस दुनिया मे नही हैं लेकिन उनके दोस्त कमलनाथ के शपथ ग्रहण समारोह में संजय गांधी के पोस्टरों की भरमार है।

साफ है कांग्रेस को ये मौका 15 साल बाद मिला है और वो भी लोकसभा चुनाव से पहले इसलिए कांग्रेस की पूरी कोशिश है कि मध्यप्रदेश की जीत को 2019 में भी भुनाया जाए।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत