न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

मध्य प्रदेश / भोपाल में कोरोना संक्रमण नए क्षेत्रों में पहुंचा, बने हॉटस्पॉट

मध्य प्रदेश की राजधानी में शुक्रवार को 27 कोरोना पॉजिटिव मिले। इनमें ज्यादातर जाटखेड़ी के हैं। उच्च शिक्षा विभाग के एक अफसर भी संक्रमित हुए हैं।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 22 May 2020 3:55:50

मध्य प्रदेश / भोपाल में कोरोना संक्रमण नए क्षेत्रों में पहुंचा, बने हॉटस्पॉट

मध्य प्रदेश में गुरुवार को कोरोना के 248 नए केस सामने आए हैं। इसके साथ ही यहां कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 5981 हो गई है। अब तक कुल 270 की मौत हुई है। मध्य प्रदेश के 52 जिलों में से 49 में कोरोना संक्रमण के मामले सामने आ चुके हैं। तीन जिले कटनी, नरसिंहपुर और निवाड़ी में कोई पॉजिटिव नहीं मिला है। पिछले तीन दिन में बालाघाट, छतरपुर, उमरिया, सिंगरौली, सिवनी और राजगढ़ जिलों में पॉजिटिव केस मिले हैं।

वहीं, मध्य प्रदेश की राजधानी में शुक्रवार को 27 कोरोना पॉजिटिव मिले। इनमें ज्यादातर जाटखेड़ी के हैं। उच्च शिक्षा विभाग के एक अफसर भी संक्रमित हुए हैं। बीते 15 दिन में शहर की 50 नई कॉलोनियों में संक्रमण पहुंचा है। इस अवधि में 474 नए मरीज मिले हैं, जबकि पिछले डेढ़ महीने में 700 मरीज मिले थे। नए इलाकों में मिसरोद, जाटखेड़ी, ओल्ड सुभाष नगर, बरखेड़ा पठानी, राजहर्ष, नवजीवन कॉलोनी शामिल हैं। जाटखेड़ी-मिसरोद में दो सप्ताह में 37 लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। पिछले तीन दिन में ही 15 मरीज मिल चुके हैं। ये इलाके नए हॉट स्पॉट बन गए हैं।

कोरोना कंट्रोल रूम के अफसरों ने बताया कि 22 मार्च से 3 मई के बीच कोरोना के 700 पॉजिटिव मरीज मिले थे, लेकिन 3 मई से 21 मई के बीच 474 नए कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। इस दौरान सबसे ज्यादा मरीज जहांगीराबाद, मंगलवारा, साकेत नगर, बाग फरहत अफजा, ऐशबाग सहित अन्य कॉलोनियों में मिले हैं।

जहांगीराबाद में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या 300 के पार हो गई है, जबकि 5 मई को यहां कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या 100 से कम थी। ऐसी ही स्थिति मंगलवारा, अशोका गार्डन सहित दूसरे कोरोना संक्रमित इलाकों की है।

coronavirus,bhopal,madhya pradesh,coronavirus cases in bhopal,madhya pradesh covid 19 cases,news,hindi news

शादी के तीसरे दिन दुल्हन निकली कोरोना संक्रमित

मध्‍य प्रदेश की राजधानी भोपाल के रेड जोन में हुई शादी ने लोगों के होश उड़ा दिए है। इस शादी के बाद दो जिलों में टेंशन बढ़ गई है। दरअसल, शादी के तीसरे दिन ही दुल्हन की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आयी।

मामला राजधानी भोपाल के जाट खेड़ी का है। यहां रहने वाली युवती की सोमवार को शादी हुई थी। बारात राजधानी से लगे रायसेन जिले के मंडीदीप से आई थी। युवती को 7 दिन पहले बुखार आया था जो दवा लेने के बाद उतर गया था। हालांकि, परिवार ने एहतियात बरतते हुए शनिवार को उसका सैंपल जांच के लिए भेजा, लेकिन इस बीच तय तारीख सोमवार को युवती की शादी हो गयी। उसके तीसरे दिन बुधवार को रिपोर्ट आयी जो कोरोना पॉजिटिव निकली। बहु को कोरोना होने की खबर लगते ही घर और बाहर दोनों तरफ हड़कंप मच गया। इसके बाद दूल्हा सहित शादी में शामिल 32 लोगों को फौरन होम क्वारेंटीन कर दिया गया है।

दुल्हन रेड जोन भोपाल से शादी कर ग्रीन जोन रायसेन के मंडीदीप गयी थी। इसलिए रायसेन में भी हड़कंप मचा हुआ है। क्वारेंटीन किए गए लोगों से पूछताछ की जा रही है कि वो और कितने लोगों के संपर्क में आए। ऐसे में कोरोना चेन बनने का खतरा भी पैदा हो गया है। शादी कराने वाले पंडितजी भी अब क्वारेंटीन में हैं। सभी 32 लोगों के सैंपल लिए गए हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका