Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

मुसलमानों को मायावती का आश्वासन- राजनीति से संन्यास ले लूंगी, लेकिन BJP से गठबंधन कभी नहीं

मायावती (Mayawati) ने मुसलामानों को आश्वासन दिया कि वह राजनीति से तो संन्यास ले सकती हैं, लेकिन भविष्य में बीजेपी से कभी गठबंधन नहीं करेंगी।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 02 Nov 2020 12:59:06

मुसलमानों को  मायावती का  आश्वासन- राजनीति से संन्यास ले लूंगी, लेकिन BJP से गठबंधन कभी नहीं

मायावती (Mayawati) ने मुसलामानों को आश्वासन दिया कि वह राजनीति से तो संन्यास ले सकती हैं, लेकिन भविष्य में बीजेपी से कभी गठबंधन नहीं करेंगी। आज सोमवार को दिल्ली में एक प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित करते हुए मायावती ने कहा कि 29 अक्टूबर को दिए गए उनके बयान को समाजवादी पार्टी और कांग्रेस बसपा और बीजेपी के बीच गठबंधन की अफवाह खड़ी कर रही है। दरअसल, राज्यसभा चुनाव के दौरान बसपा (BSP) में बगावत के लिए समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) को जिम्मेदार ठहराते हुए बदला लेने की बात करने वाली मायावती (Mayawati) सोमवार को डैमेज कंट्रोल करती दिखीं। एमएलसी चुनाव में सपा को हराने के लिए बीजेपी को वोट डालने वाले बयान के बाद मायावती ने कहा कि उनके इस बयान को समाजवादी पार्टी और कांग्रेस मुसलमानों को भड़काने का षड्यंत्र कर रही है।
मायावती ने कहा कि 29 अक्टूबर को दिए गए उनके बयान को समाजवादी पार्टी और कांग्रेस बसपा और बीजेपी के बीच गठबंधन की अफवाह खड़ी कर रही है। उन्होंने कहा कि जैसे को तैसा की नीति के तहत उन्होंने कहा था कि एमएलसी चुनाव में सपा प्रत्याशी को हराने के लिए उनकी पार्टी वोट करेगी। चाहे वह बीजेपी हो या अन्य कोई मजबूत उम्मीदवार बसपा उसे वोट करेगी। लेकिन इस बयान को सपा और कांग्रेस ने षड्यंत्र की तरह इस्तेमाल किया और मुसलमानों को बरगलाने का काम कर रहे हैं। मायावती ने कहा कि उन्होंने जब पहले बीजेपी से गठबंधन किया था तब भी वह नहीं झुकी थीं। उन्होंने कहा कि मैंने सत्ता का त्याग कर दिया लेकिन बीजेपी के आगे झुकी नहीं। उन्होंने कहा कि वो चार बार मुख्यमंत्री रहीं, लेकिन कभी भी हिंदू-मुस्लिम दंगा नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि बीजेपी ने उन पर दबाव डालने के लिए सीबीआई और ईडी का इस्तेमाल किया। लेकिन तब भी वे नहीं झुकीं। मायावती ने कहा कि बीजेपी की विचारधारा और उनकी पार्टी की विचारधारा अलग है। उन्होंने कहा कि 2003 में जब केंद्र में बीजेपी की सरकार थी तो उन्हें झूठे केस में फंसाकर गठबंधन का दबाव बीजेपी ने बनाया। उस वक्त सोनिया गांधी ने उनसे फोन पर बात की थी और कहा था कि मेरे साथ अन्याय हो रहा है, कांग्रेस की सरकार आने पर उनके साथ न्याय होगा। लेकिन उसके बाद कई सालों तक कांग्रेस की सरकार केंद्र में रही लेकिन उन्होंने भी कुछ नहीं किया।

मायावती ने कहा, 'मैं मुसलमानों से साफ़ कह देना चाहती हूं कि बीजेपी के साथ कभी गठबंधन नहीं करूंगी। राजनीति से संन्यास ले लूंगी, लेकिन गठबंधन नहीं करूंगी।' हालांकि उन्होंने कहा कि न ही वह राजनीति से संन्यास लेने जा रही हैं और न ही किसी के दबाव में वाली हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका