न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : इस एक्टर के घर दूसरी बार आई खुशी, आर्यन के प्रोजेक्ट की शूटिंग में बिजी है यह मशहूर एक्ट्रेस

अभिनेता हरमन बावेजा (43) के घर गुड न्यूज आई है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक हरमन दूसरी बार पिता बन गए हैं। हरमन और उनकी पत्नी...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Tue, 30 Apr 2024 8:30:47

2 News : इस एक्टर के घर दूसरी बार आई खुशी, आर्यन के प्रोजेक्ट की शूटिंग में बिजी है यह मशहूर एक्ट्रेस

अभिनेता हरमन बावेजा (43) के घर गुड न्यूज आई है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक हरमन दूसरी बार पिता बन गए हैं। हरमन और उनकी पत्नी साशा रामचंदानी ने हाल ही में अपने दूसरे बेबी का स्वागत किया है। 'टाइम्स ऑफ इंडिया' की रिपोर्ट में एक सूत्र के हवाले से बताया गया है कि न्यूट्रिशनिस्ट और डायटीशियन साशा ने बेटी को जन्म दिया है। बेटी इसी साल मार्च में हुई है। फिलहाल हरमन या उनके परिवार के किसी भी सदस्य ने बिटिया के जन्म की जानकारी ऑफिशियल तौर पर नहीं दी है।

रिपोर्ट में कहा गया है कि हरमन एक प्राइवेट व्यक्ति हैं और इसलिए वे परिवार और बच्चों के प्रति निजता पसंद करते हैं। साशा ने इससे पहले साल 2022 में बेटे को जन्म दिया था। हरमन और साशा की शादी 21 मार्च 2021 को हुई थी। ये एक इंटिमेट वेडिंग थी जिसमें केवल परिवार और दोस्तों ने ही शिरकत की थी। शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुई थीं। मशहूर फिल्म निर्माता हैरी बावेजा के बेटे हरमन के वर्कफ्रंट पर नजर डालें तो उन्हें आखिरी बार वेब सीरीज ‘स्कूप’ में देखा गया था।

इस सीरीज से उन्होंने एक्टिंग की दुनिया में वापसी की थी और ये उनका OTT डेब्यू था। इससे पहले हरमन प्रियंका चोपड़ा की दो फिल्मों ‘वॉट्स योर राशि’ और ‘लव स्टोरी 2050’, ‘विक्ट्री’, ‘ढिश्कियाऊं’ और ‘इट्स माय लाइफ’ जैसी फिल्मों में नजर आए थे। उन्हें इसमें कोई खास सफलता नहीं मिली। बताया जा रहा है कि हरमन अगली बार नितेश तिवारी की 'रामायण' मूवी में 'विभीषण' की भूमिका में नजर आएंगे। हरमन फिल्म प्रोड्यूसर भी हैं।

harman baweja,actor harman baweja,sasha ramchandani,harman sasha,harman daughter,priyanka chopra,mona singh,actress mona singh,aryan khan,stardom,shahrukh khan

गोवा में चल रही आर्यन के डेब्यू प्रोजेक्ट ‘स्टारडम’ की शूटिंग, मोना सिंह हैं अहम हिस्सा

सुपरस्टार शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान के डेब्यू प्रोजेक्ट 'स्टारडम' की इन दिनों खूब चर्चा हो रही है। अब इसकी शूटिंग को लेकर एक बड़ी अपडेट सामने आई है। शूटिंग फिलहाल गोवा में की जा रही है। एक्ट्रेस मोना सिंह शूटिंग में बिजी हैं। मीडिया में आई रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म से जूड़े एक सूत्र ने बताया कि यह एक बहुत ही दिलचस्प प्रोजेक्ट है और मोना को वास्तव में कुछ अलग करने को मिल रहा है।

यह सीरीज मोना को बिल्कुल अलग अवतार में पेश करेगी। वह वास्तव में आर्यन के साथ सेट पर काम करके अपने समय का आनंद ले रही हैं। यह एक लंबा शूट शेड्यूल है। इससे पहले मोना ने मुंबई और दिल्ली में शूटिंग की थी। जब मोना के रोल की बात आती है, तो सब कुछ गुप्त रखा जाता है। बता दें कि 42 वर्षीय मोना ने टीवी सीरियल ‘जस्सी जैसी कोई नहीं’ से करिअर शुरू किया था।

कहा जा रहा है कि सीरीज की शूटिंग तेजी से हो रही है, जो 6 एपिसोड एक स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म पर रिलीज के लिए निर्धारित हैं। चर्चा यह भी है कि सीरीज में शाहरुख खान, रणबीर कपूर, रणवीर सिंह, करण जौहर और बॉबी देओल के कैमियो रोल होंगे। सीरीज की कहानी आर्यन ने ही लिखी है, जिसे शाहरुख के होम प्रोडक्शन रेड चिलीज एंटरटेनमेंट के बैनर तले बनाया जा रहा है।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर धंसे हिस्से की मरम्मत पूरी, यातायात बहाल; लापरवाही पर अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई
दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर धंसे हिस्से की मरम्मत पूरी, यातायात बहाल; लापरवाही पर अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
राम मंदिर चढ़ावा जांच: चंपत राय से छह घंटे तक पूछताछ, SIT की रडार पर आ सकते हैं और लोग
राम मंदिर चढ़ावा जांच: चंपत राय से छह घंटे तक पूछताछ, SIT की रडार पर आ सकते हैं और लोग
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
मोदी कैबिनेट में बड़े फेरबदल की अटकलें तेज, स्मृति ईरानी की वापसी संभव; राजनाथ सिंह और गडकरी को लेकर भी चर्चाएं गर्म
मोदी कैबिनेट में बड़े फेरबदल की अटकलें तेज, स्मृति ईरानी की वापसी संभव; राजनाथ सिंह और गडकरी को लेकर भी चर्चाएं गर्म
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
'वेलकम टू द जंगल' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 7वें दिन भी की शानदार कमाई
'वेलकम टू द जंगल' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 7वें दिन भी की शानदार कमाई
आयुष मंत्रालय की सलाह: मानसून में सुबह की शुरुआत इस आसान ड्रिंक से करें, दिनभर महसूस होगी ताजगी
आयुष मंत्रालय की सलाह: मानसून में सुबह की शुरुआत इस आसान ड्रिंक से करें, दिनभर महसूस होगी ताजगी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
लखनऊ के ATM में दिखा अनोखा नज़ारा, दो लोगों का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल
लखनऊ के ATM में दिखा अनोखा नज़ारा, दो लोगों का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल
साढ़े पांच साल की नौकरी के बाद अचानक निकाले जाने पर युवती का भावुक वीडियो वायरल, शेयर किया अपना दर्द और संघर्ष
साढ़े पांच साल की नौकरी के बाद अचानक निकाले जाने पर युवती का भावुक वीडियो वायरल, शेयर किया अपना दर्द और संघर्ष