न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : राजकुमार-तृप्ति ने शेयर किया इस फिल्म का मजेदार BTS वीडियो, ‘श्रीकांत’ फिल्म का गाना रिलीज

राजकुमार राव और तृप्ती डिमरी की जोड़ी जल्दी ही फिल्म ‘विक्की विद्या का वो वाला वीडियो’ में नजर आएगी। दोनों कलाकारों ने इस...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Tue, 30 Apr 2024 7:44:18

2 News : राजकुमार-तृप्ति ने शेयर किया इस फिल्म का मजेदार BTS वीडियो, ‘श्रीकांत’ फिल्म का गाना रिलीज

राजकुमार राव और तृप्ती डिमरी की जोड़ी जल्दी ही फिल्म ‘विक्की विद्या का वो वाला वीडियो’ में नजर आएगी। दोनों कलाकारों ने इस फिल्म की शूटिंग का एक मजेदार BTS (बिहाइंड द सीन) वीडियो पोस्ट किया है। इसको दोनों ‘ये वाला वीडियो’ बता रहे हैं। फिल्म की शूटिंग खत्म हो गई है। उन्होंने पोस्ट को जो कैप्शन दिया वो इस प्रकार है, “जब तक 'विक्की विद्या का वो वाला वीडियो' न आए तब तक विक्की विद्या का ये वाला वीडियो देखो। लाइटें बंद, रैप पार्टी चालू!

'विक्की विद्या का वो वाला वीडियो' ने अविस्मरणीय यादों के साथ अपनी शूटिंग को अलविदा कहा। राजकुमार राव और तृप्ति डिमरी, राज शांडिल्य के अगले निर्देशन 'विक्की विद्या का वो वाला वीडियो' में आनंद की यात्रा पर निकल पड़े हैं। यह टी-सीरीज, बालाजी टेलीफिल्म्स और वकाओ फिल्म्स, थिंकिंक पिक्चर्ज प्रजेंट्स के सहयोग से 11 अक्टूबर 2024 को आपके नजदीकी सिनेमाघरों में आ रही है।”

वीडियो में दोनों फनी सीन्स की झलक दिखा रहे हैं, जिसे देखकर आपको हंसी का फुल डोज मिलेगा। राजकुमार व तृप्ति के बीच गजब की केमिस्ट्री भी देखने को मिल रही है। बता दें कि राजकुमार की पिछली फिल्म 'भीड़' थी, जो खास कमाल नहीं कर सकी। बात करें, तृप्ति की तो वह पिछली बार 'एनिमल' में नजर आई थीं। वह जल्द ही विक्की कौशल और एमी विर्क के साथ 'बैड न्यूज' में स्क्रीन शेयर करती दिखेंगी।

‘श्रीकांत’ में अलाया एफ के साथ जमेगी राजकुमार राव की जोड़ी

अभिनेता राजकुमार राव इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'श्रीकांत' को लेकर लाइमलाइट में हैं। इस फिल्म में राजकुमार के अपोजिट एक्ट्रेस अलाया एफ हैं। दोनों पहली बार साथ काम कर रहे हैं। फिल्म 10 मई को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। इससे पहले निर्माताओं ने आज मंगलवार (30 अप्रैल) को 'श्रीकांत' का गाना 'तुम्हें ही अपना माना है' जारी कर दिया है, जिसे सचेत टंडन और परंपरा टंडन ने मिलकर गाया है।

इन्होंने ही इसे धुनों से सजाया है। गाने के बोल योगेश दुबे ने लिखे हैं। गीत में स्वाति द्वारा श्रीकांत को दिए गए अटूट समर्थन और प्रोत्साहन को खूबसूरती से दर्शाया गया है, जो उन्हें उनकी ताकत के स्तंभ के रूप में चित्रित करता है। 'श्रीकांत' के डायरेक्टर तुषार हीरानंदानी हैं। निर्माण भूषण कुमार, कृष्ण कुमार और निधि परमार हीरानंदानी ने किया है।

फिल्म में शरद केलकर और ज्योतिका के भी अहम किरदार हैं। फिल्म उद्योगपति श्रीकांत बोला के जीवन पर आधारित है, जिन्होंने दृष्टिबाधित होते हुए भी बिजनेस में सफलता की नई ऊंचाइयों को छुआ और शारीरिक कमी को कभी सपनों पर हावी नहीं होने दिया।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर धंसे हिस्से की मरम्मत पूरी, यातायात बहाल; लापरवाही पर अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई
दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर धंसे हिस्से की मरम्मत पूरी, यातायात बहाल; लापरवाही पर अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
राम मंदिर चढ़ावा जांच: चंपत राय से छह घंटे तक पूछताछ, SIT की रडार पर आ सकते हैं और लोग
राम मंदिर चढ़ावा जांच: चंपत राय से छह घंटे तक पूछताछ, SIT की रडार पर आ सकते हैं और लोग
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
मोदी कैबिनेट में बड़े फेरबदल की अटकलें तेज, स्मृति ईरानी की वापसी संभव; राजनाथ सिंह और गडकरी को लेकर भी चर्चाएं गर्म
मोदी कैबिनेट में बड़े फेरबदल की अटकलें तेज, स्मृति ईरानी की वापसी संभव; राजनाथ सिंह और गडकरी को लेकर भी चर्चाएं गर्म
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
'वेलकम टू द जंगल' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 7वें दिन भी की शानदार कमाई
'वेलकम टू द जंगल' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 7वें दिन भी की शानदार कमाई
आयुष मंत्रालय की सलाह: मानसून में सुबह की शुरुआत इस आसान ड्रिंक से करें, दिनभर महसूस होगी ताजगी
आयुष मंत्रालय की सलाह: मानसून में सुबह की शुरुआत इस आसान ड्रिंक से करें, दिनभर महसूस होगी ताजगी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
लखनऊ के ATM में दिखा अनोखा नज़ारा, दो लोगों का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल
लखनऊ के ATM में दिखा अनोखा नज़ारा, दो लोगों का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल
साढ़े पांच साल की नौकरी के बाद अचानक निकाले जाने पर युवती का भावुक वीडियो वायरल, शेयर किया अपना दर्द और संघर्ष
साढ़े पांच साल की नौकरी के बाद अचानक निकाले जाने पर युवती का भावुक वीडियो वायरल, शेयर किया अपना दर्द और संघर्ष