न्यूज़
Nana Patekar Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2019 में फिर प्रधानमंत्री बनेंगे नरेंद्र मोदी : नीतीश कुमार

बीजेपी के साथ गठबंधन के बाद बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने फिर कहा है कि 2019 के लोकसभा चुनाव में नरेंद्र मोदी देश के प्रधानमंत्री बनेंगे

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 07 Jan 2019 3:57:48

2019 में फिर प्रधानमंत्री बनेंगे नरेंद्र मोदी : नीतीश कुमार

बीजेपी के साथ गठबंधन के बाद बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने फिर कहा है कि 2019 के लोकसभा चुनाव में नरेंद्र मोदी देश के प्रधानमंत्री बनेंगे। उन्होंने कहा कि हमें जो लगता और दिखता है, उसके हिसाब से हम अपनी बात कहते हैं। हमने पहले भी ये बात कही थी और अब भी कह रहे हैं। नीतीश कुमार ने कहा कि लोकतंत्र में जनता मालिक होती है, वही किसी को बनाती। बाकी जनता को तय करना है।

लोक संवाद कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री ने सवालों के जबाव देते हुये कहा कि 2019 में किसी तरह की चुनौती नरेंद्र मोदी के सामने नहीं हैं। उन्होंने हाल में मध्य प्रदेश और राजस्थान में हुई भाजपा की हार का जिक्र किया और कहा कि मध्य प्रदेश में दशमलव पांच फीसदी वोट भाजपा को ज्यादा मिले हैं और रही बात राजस्थान की, तो वहां पर भाजपा को कांग्रेस से केवल दशमल चार फीसदी कम वोट मिले हैं। इससे समझा जा सकता है कि जनता ने किस तरह से वोटिंग की है। कांग्रेस को कितना जिताया है।

नीतीश कुमार ने एक कई मुद्दों पर जवाब देते हुए यह भी कहा कि उनकी पार्टी ने ट्रिपल तलाक के मुद्दे पर बीजेपी का विरोध किया है और सिटिजनशिप बिल पर गृहमंत्री राजनाथ सिंह से भी बात हुई है।

वहीं सबरीमाला के मुद्दे पर भी बीजेपी से अलग रुख अपनाते हुए कहा कि देश संविधान के मुताबिक चलेगा। अगर सुप्रीम कोर्ट ने कोई फैसला दिया है तो इसका स्वागत किया जाना चाहिए।

वहीं एसपी-बीएसपी गठबंधन के गठबंधन के ऐलान के बाद अवैध खनन को लेकर हुई छापेमारी के मुद्दे पर नीतीश ने कहा कि कोई कुछ भी कहे लेकिन बाद में फैसला तो कोर्ट को ही करना है।

इसके साथ ही महागठबंधन के मुद्दे पर बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि महागठबंधन का कोई भविष्य नहीं है। बिहार के लोग काम के आधार पर वोट देंगे।

इसके साथ ही राफेल के मुद्दे पर पीएम मोदी सरकार का समर्थन करते हुए कहा कि यह कोई मुद्दा नहीं है। नीतीश कुमार इस पर जेपीसी की मांग पर भी असहमत दिखे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि बिहार अपनी तरह का अलग राज्य है। यहां के लोग विकास के काम पर ही वोट करते हैं। महागठबंधन का जिक्र करते हुये सीएम कहा कि राजद के बारे में कहा जा रहा था कि कुछ दम है, लेकिन जिस तरह से रोड चलते लोगों को महागठबंधन में शामिल किया जा रहा है, उससे समझा जा सकता है। किस तरह की हड़बड़ाहट महागठबंधन में शामिल दलों में है।

एक सवाल के जवाब में सीएम ने कहा कि चाहे जितना जातीय समीकरण बैठाया जाये, कुछ होनेवाला नहीं है। यहां की जनता बहुत समझादार है। माछ-भात के आयोजन संबंधित सवाल पर सीएम ने कहा कि ये कोई पहली बार नहीं हो रहा है। ऐसे आयोजन होते रहे हैं, लेकिन उनका क्या फायदा होता है। ये सभी लोग बेहतर तरीके से जानते हैं। वोट विकास के मुद्दे पर ही पड़ेगा।

बिहार में किसानों का लोन माफ करने के संबंध में पूछे जाने पर मुख्यमंत्री ने कहा कि हम अलग तरह से काम करनेवाले राज्य हैं। यहां अलग तरह से काम होता है। कृषि इनपुट पर काम हो रहा है। तीसरे कृषि रोडमैप को लागू किया गया है। अभी एक फसल पर कृषि इनपुट दिया गया है। उसको सभी फसलों पर लागू करने पर विचार किया जा रहा है। आनेवाले समय में सभी फसलों पर कृषि इनपुट दिया जायेगा। फसल बीमा योजना की जगह पर किसान फसल सहायता योजना को लागू किया गया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सुखाड़ के समय हमने किसानों को सुविधा देने पर काम किया है। नीतीश कुमार ने कहा कि हाल में गन्ना किसानों का मुद्दा सामने आया था। चीनी के दाम कम होने से गन्ना किसान परेशान थे, चीनी मिलों के सामने समस्या है। इसको लेकर हम लोगों ने फैसला लिया है। हम लोग गन्ना उद्योग को सब्सिडी देने जा रहे हैं।

हाल में झारखंड और बिहार की संयुक्त सिंचाई परियोजना मंडल डैम का जिस तरह से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शिलान्यास किया और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की तारीफ की, उस पर सीएम ने कहा कि दोनों राज्यों की सहमति के बाद काम शुरू हुआ है। ये काम पूरा होगा, तो बिहार के गया और औरंगाबाद की 90 हजार हेक्टेयर जमीन को सिंचाई का लाभ मिलेगा। इस परियोजना में सालोंभर किसानों को पानी मिलेगा।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत