न्यूज़
Nana Patekar Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

अगर राजनीति में आया तो वड़ोदरा से लडूंगा चुनाव : विवेक ओबेरॉय

‘पीएम नरेंद्र मोदी’ के प्रचार के लिए पारुल विश्वविद्यालय के छात्रों के साथ एक संवाद सत्र में भाग लेने के दौरान कहा कि अगर वह राजनीति में शामिल होते हैं तो वह 2024 के लोकसभा चुनाव में वडोदरा से चुनाव लड़ सकते हैं।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sun, 07 Apr 2019 5:38:16

अगर राजनीति में आया तो वड़ोदरा से लडूंगा चुनाव : विवेक ओबेरॉय

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बायोपिक फिल्म में उनकी भूमिका निभाने वाले अभिनेता विवेक ओबेरॉय ने ‘पीएम नरेंद्र मोदी’ के प्रचार के लिए पारुल विश्वविद्यालय के छात्रों के साथ एक संवाद सत्र में भाग लेने के दौरान कहा कि अगर वह राजनीति में शामिल होते हैं तो वह 2024 के लोकसभा चुनाव में वडोदरा से चुनाव लड़ सकते हैं। बता दे, 5 अप्रैल को रिलीज होने वाली 'पीएम नरेंद्र मोदी' बायोपिक अब 11 अप्रैल को रिलीज होगी। निर्माताओं ने शुक्रवार को इसकी घोषणा की। फिल्म पहले पांच अप्रैल को रिलीज होनी थी लेकिन इसके निर्माताओं ने सर्वोच्च न्यायालय द्वारा फिल्म की रिलीज पर प्रतिबंध की मांग करने वाली याचिका पर आठ अप्रैल को सुनवाई के लिए सूचीबद्ध कर दिया, जिसके बाद निर्माताओं ने नई तारीख की घोषणा की। सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को बायोपिक की रिलीज पर रोक लगाने की याचिका पर तत्काल सुनवाई से इनकार कर दिया। उन्होंने फिल्म के बारे में कहा, 'यह फिल्म एक ऐसे व्यक्ति की प्रेरणादायक कहानी है, जो देश के प्रधानमंत्री बने और बिना किसी समर्थन या जातिगत राजनीति के दुनिया के सबसे बड़े नेताओं में से एक हैं।' ओमंग कुमार द्वारा निर्देशित फिल्म मोदी की विनम्र शुरुआत से प्रधानमंत्री बनने की उनकी कहानी बयां करती है। ज्ञातव्य है कि कई विपक्षी पार्टियों ने भी चुनाव आयोग से इसकी रिलीज रोके जाने की मांग की थी। उनका आरोप है कि इस फिल्म के जरिए आदर्श चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन होता है। 11 अप्रैल से लोकसभा चुनाव का दौर शुरू हो रहा है। ऐसे में इस फिल्म का प्रदर्शित होना सीधे तौर पर भाजपा को फायदा पहुँचाने वाला मसौदा है।

बीजेपी के स्टार प्रचारकों में शामिल हैं ओबेराय

बता दें विवेक ओबेराय का नाम गुजरात में सत्तारूढ़ बीजेपी के 40 स्टार प्रचारकों में शामिल है। इस सूची में केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी के साथ अभिनेता परेश रावल और हेमा मालिनी के भी नाम हैं। बीजेपी सूत्रों ने शुक्रवार को कहा कि ओबेराय राज्य की अनेक सीटों पर प्रचार करेंगे।

बीजेपी की ओर से चुनाव आयोग को सौंपी गई सूची में स्वाभाविक रूप से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह के नाम भी हैं। अमित शाह इस बार गांधीनगर लोकसभा सीट से किस्मत आजमा रहे हैं। गुजरात की सभी 26 सीटों पर 23 अप्रैल को मतदान होगा। अभी ये सारी सीटें बीजेपी के कब्जे में हैं।

lok sabha election 2019,vivek oberoi,pm narendra modi biopic,narendra modi biopic,narendra modi biopic release date,narendra modi news,news,national news,news in hindi

भारत में 1700 स्क्रीन्स पर दिखेगी मोदी बॉयोपिक

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जीवन पर बनी ‘पीएम नरेन्द्र मोदी’ बॉयोपिक को भारत में 1700 स्क्रीन्स पर प्रदर्शित किया जाएगा। इसमें 200 स्क्रीन्स दक्षिण भारत के लिए हैं और 1500 स्क्रीन्स हिन्दी भाषी क्षेत्रों के हैं। वहीं साथ ही दुनिया के 38 देशों की 600 स्क्रीन्स पर यह प्रदर्शित की जाएगी। इस फिल्म के निर्माता और वितरक आनन्द पंडित ने इस बात की आधिकारिक घोषणा की है। कहा जा रहा है कि ‘उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक’ की तर्ज पर राजनेताओं और ब्यूरोक्रेट्स को यह फिल्म नहीं दिखायी जाएगी।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत