न्यूज़
Nana Patekar Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

लोकसभा चुनाव जीते तो हर गरीब को मिलेगी न्यूनतम इनकम गारंटी : राहुल गांधी

छत्तीसगढ़ में कांग्रेस को मिली जीत के बाद पहली बार राहुल गांधी राजधानी रायपुर पहुंचे।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 29 Jan 2019 8:45:29

लोकसभा चुनाव जीते तो हर गरीब को मिलेगी न्यूनतम इनकम गारंटी : राहुल गांधी

छत्तीसगढ़ में कांग्रेस को मिली जीत के बाद पहली बार राहुल गांधी राजधानी रायपुर पहुंचे। राहुल ने रायपुर के अटल नगर में आयोजित किसान आभार सम्मेलन में हिस्सा लिया जहा आम जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि तीन राज्यों में मिली जीत के बाद तय हो गया कि देश में मोदी सरकार के खिलाफ नाराजगी है। भाषण की शुरुआत में राहुल गांधी ने कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं का धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं को मन से और दिल से धन्यवाद देता हूं। विचारधारा की लड़ाई में आपने पार्टी का साथ दिया। आपने अपना खून अपना पसीना संगठन को दिया।

राहुल गांधी ने कहा कि 2019 में कांग्रेस की सरकार बनने पर गरीबों के लिए ऐसा काम किया जाएगा, जो अब तक पूरी दुनिया में किसी भी सरकार ने नहीं किया है। उन्होंने कहा कि 2019 में कांग्रेस पार्टी की सरकार देश में हर नागरिक को न्यूनतम आमदनी की गारंटी देगी। इस दौरान राहुल ने कई मुद्दों पर छत्तीसगढ़ की पूर्व बीजेपी सरकार और केंद्र की मौजूदा मोदी सरकार पर जमकर निशाना साधा। राहुल गांधी ने कहा कि भाजपा दो हिंदुस्तान बनाना चाहती है। एक हिंदुस्तान उद्योगपतियों का बनाना चाहती है, जहां कर्ज माफ कर उद्योगपतियों को सब कुछ मिल सकता है और दूसरा गरीब किसानों का हिंदुस्तान, यहां कुछ नहीं मिलेगा, सिर्फ मन की बात सुनने को मिलेगी। हमारी सरकार बनेगी तो जनता के मन की बात सुनी जाएगी और उनके मन के अनुसार काम करेंगे।

किसानों के कर्जमाफी पर राहुल गांधी ने कहा कि जब हम विपक्ष में थे तो हमने गरीबों के लिए आवाज उठाई किसानों के लिए बात की। किसानों के कर्जा की बात कही तो सरकार ने कहा कि पैसा नहीं है। सिर्फ छत्तीसगढ़ में नहीं बल्कि मध्य प्रदेश में भी हमने शिवराज सिंह से भी यहीं बात कही तो उन्होंने भी कहा कि पैसा नहीं है उधर केंद्र में मोदी सरकार भी चुप रहते हैं। हमने उनसे पूछा कि देश के उद्योगपतियों के लिए खजाना खोल दिया जाता है। वो करोड़ों लेते हैं और फिर कहीं गायब हो जाते हैं।

राहुल गांधी ने कहा छत्तीसगढ़ में बीजेपी के नेता 15 साल में नहीं कर पाए हमनें उसे 24 घंटे में कर दिया। राहुल गांधी ने कहा कि प्लानिंग होती है और कमिटमेंट होता है। हमने जनता से 10 दिनों की बात कही थी लेकिन भूपेश बघेल और मेरे बीच में बात हुई थी कि 2 दिन में किसानों का कर्जा माफ करना है। और हमने 24 घंटे में ऐसा कर दिखाया। जब हम विपक्ष में थे तो हमने गरीबों के लिए आवाज उठाई किसानों के लिए बात की। किसानों के कर्जा की बात कही तो सरकार ने कहा कि पैसा नहीं है। सिर्फ छत्तीसगढ़ में नहीं बल्कि मध्य प्रदेश में भी हमने शिवराज सिंह से भी यहीं बात कही तो उन्होंने भी कहा कि पैसा नहीं है उधर केंद्र में मोदी सरकार भी चुप रहते हैं। हमने उनसे पूछा कि देश के उद्योगपतियों के लिए खजाना खोल दिया जाता है।

राफेल मामले का जिक्र करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि मैं राफेल हवाई जहाज हिंदुस्तान में नहीं बनेगा। रोजगार हिंदुस्तान के युवाओं को नहीं मिला। और एक राफेल का दाम 1600 करोड़ रुपये भारत सरकार चुकाएगी। मोदी सरकार चाहती है कि गरीब आधी आधी रोटी खाए और अनिल अंबानी ज्यादा पैसा कमाए। ऐसा हिंदुस्तान हम नहीं बनने देंगे, चाहे कुछ भी हो जाए।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत