न्यूज़
Nana Patekar Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

चिदंबरम बोले- भाजपा शांति नहीं युद्ध चाहती है, अनुच्छेद 370 और 35ए से छेड़छाड़ ला सकती है बड़ी तबाही

पी चिदंबरम ने अनुच्छेद 370 और 35ए को लेकर भाजपा के रुख पर हमला बोलते हुए कहा कि इन संवैधानिक प्रावधानों को निरस्त करने का सुझाव देना जम्मू-कश्मीर में बड़ी तबाही के बीज बो सकता है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 10 Apr 2019 8:39:12

चिदंबरम बोले- भाजपा शांति नहीं युद्ध चाहती है, अनुच्छेद 370 और 35ए से छेड़छाड़ ला सकती है बड़ी तबाही

मंगलवार को कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी चिदंबरम ने अनुच्छेद 370 और 35ए को लेकर भाजपा के रुख पर हमला बोलते हुए कहा कि इन संवैधानिक प्रावधानों को निरस्त करने का सुझाव देना जम्मू-कश्मीर में बड़ी तबाही के बीज बो सकता है। उन्होंने कहा कि भाजपा शांति नहीं युद्ध चाहती है। उन्होंने बीजेपी पर राष्ट्र सुरक्षा पर सख्त रुख अपनाने की बात कह कर अपनी सरकार की विफलताओं को ढंकने की कोशिश करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा, 'असल में यह भाजपा के कड़े और बढ़-चढ़ कर किए गए दावे हैं जिससे सीमा पर तनाव बढ़ गया है। सीमा क्षेत्र में रह रहे लोग डर में जी रहे हैं कि युद्ध किसी भी समय शुरू हो सकता है। मुझे संदेह है कि भाजपा युद्ध चाहती है। मुझे नहीं लगता कि वह शांति चाहती है। वे युद्ध चाहते हैं।'

भाजपा के राष्ट्रवाद के मुद्दे का पार्टी कैसे मुकाबला करेगी यह पूछे जाने पर चिदंबरम ने पीटीआई-भाषा को एक साक्षात्कार में बताया, 'भाजपा इस पर तो बोलेगी नहीं कि उसने क्या किया और विफल रही और क्या नहीं कर सकी। भाजपा के घोषणापत्र में नोटबंदी की बात नहीं है। अब वह दो करोड़ नौकरियों की बात नहीं कर रही जो विफलता को स्वीकार करना है। क्योंकि उन्हें इन सारी विफलताओं को छिपाना है इसलिए वह जिसे राष्ट्र सुरक्षा कह रही है उस पर सख्त रुख दिखा रही है।'

उन्होंने कहा कि यूपीए के 10 साल के शासन के दौरान भारत पूरी तरह सुरक्षित था जहां भारत-पाकिस्तान या चीन के बीच युद्ध का कोई खतरा नहीं था। चिदंबरम ने कहा कि ऐसा कोई डर नहीं था कि किसी दिन, किसी भी वक्त भारत और पाकिस्तान के बीच युद्ध छिड़ जाएगा। इसलिए यह कहना कि केवल भाजपा भारत को सुरक्षित रख सकती है पूरी तरह बकवास है।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत