न्यूज़
Nana Patekar Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

लालू प्रसाद यादव की जमानत याचिका खारिज, CBI ने कहा था लोकसभा चुनाव के लिए मांग रहे है बेल

चारा घोटाले में जेल में बंद राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव (Lalu Yadav) की जमानत याचिका सुप्रीम कोर्ट ने खारिज कर दी है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 10 Apr 2019 12:29:05

लालू प्रसाद यादव की जमानत याचिका खारिज, CBI ने कहा था लोकसभा चुनाव के लिए मांग रहे है बेल

चारा घोटाले में जेल में बंद राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव (Lalu Yadav) की जमानत याचिका सुप्रीम कोर्ट ने खारिज कर दी है। लालू प्रसाद यादव ने स्वास्थ्य का हवाला देते हुए कोर्ट से जमानत मांगी थी। लेकिन सीबीआई (CBI) ने सुप्रीम कोर्ट में हलफनामा पेश करके लालू यादव की जमानत याचिका का विरोध किया था। सीबीआई ने कहा था कि लालू यादव लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Election) के लिए जमानत मांग रहे हैं। सीबीआई ने कहा कि चार अलग-अलग चारा घोटाले के मामलों में सम्मिलित रूप से 27 साल की सजा काट रहे लालू जब इतने दिनों तक अस्पताल में भर्ती रहे हैं, तो वह चुनाव प्रचार के लिए कैसे फिट हो सकते हैं?। सीबीआई ने याचिका का विरोध करते हुए मार्च 2018-मार्च 2019 के बीच उनसे मिलने आए करीब 80 राजनीतिक लोगों की लिस्ट जारी करते हुए कहा, '8 महीने में अस्पताल में रहने के दौरान वह एक स्पेशल वार्ड में रहे, जहां हर तरह की अत्याधुनिक सुविधा थी। इस वार्ड से वह अपने राजनीतिक कामकाज भी कर रहे थे। लालू यादव आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर जमानत मांग रहे हैं। मेडिकल आधार पर जमानत मांगकर वह कोर्ट को गुमराह कर रहे है।' साथ ही सीबीआई ने कहा था कि लालू यादव को अपनी राजनीतिक गतिविधियों को आगे बढ़ाने के लिए जमानत नहीं मिलनी चाहिए।

अब सुप्रीम कोर्ट के फैसले से साफ हो गया है कि उन्हें जेल में ही रहना होगा।फिलहाल वह रांची के रिम्स में इलाज करा रहे हैं। आज याचिका पर सुनवाई करते हुए चीफ जस्टिस ने कहा कि हमे नहीं लगता कि आपको जमानत पर रिहा किया जाना चाहिए। इसलिए आपकी याचिका खारिज कर रहे हैं।

लालू यादव की ओर से कपिल सिब्बल ने कहा, 'अगर मैं जमानत पर रिहा हुआ तो भाग नहीं जाऊंगा। मेरी याचिका पर सही से सुनवाई भी नहीं हुई है। आखिरकार में जमानत पर रिहा होता हूं तो इसमे खतरा क्या है?। इस पर चीफ जस्टिस ने कहा आपके दोषी होने के अलावा यहां कोई खतरा नहीं हैं।'

बता दे, लालू यादव ने मेडिकल आधार पर जमानत मांगी थी। सुप्रीम कोर्ट ने 15 मार्च को सीबीआई को नोटिस जारी कर जवाब मांगा था। लालू ने याचिका में कहा था कि एक मामले में 22 महीने, दूसरे मामले में 13 महीने और तीसरे मामले में 21 महीने की सजा काट चुके हैं। लालू प्रसाद इस समय रांची स्थित बिरसा मुण्डा केन्द्रीय जेल में बंद हैं। राजद प्रमुख ने अपनी जमानत याचिका खारिज करने के झारखंड उच्च न्यायालय के दस जनवरी के आदेश को सुप्रीम कोर्ट में में चुनौती दी थी।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत