न्यूज़
Nana Patekar Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

कुंभ मेला: माघी पूर्ण‍िमा पर आज श्रद्धालु लगा रहे हैं आस्‍था की डुबकी, 1.5 करोड़ लोगों के स्नान करने का अनुमान, सुरक्षा के कड़े इंतजाम

प्रयागराज (Prayagraj) के कुंभ मेले (Kumbh Mela 2019) में आज माघी पूर्णिमा का स्नान पर्व है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 19 Feb 2019 8:10:14

कुंभ मेला: माघी पूर्ण‍िमा पर आज श्रद्धालु लगा रहे हैं आस्‍था की डुबकी, 1.5 करोड़ लोगों के स्नान करने का अनुमान, सुरक्षा के कड़े इंतजाम

प्रयागराज (Prayagraj) के कुंभ मेले (Kumbh Mela 2019) में आज माघी पूर्णिमा का स्नान पर्व है। जम्मू-कश्मीर के पुलवामा (Pulwama) में सीआरपीएफ (CRPF) के काफिले पर हमले में कम से कम 40 जवानों के शहीद होने की घटना के मद्देनजर सबसे बड़े आध्यात्मिक समागम कुम्भ मेले प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए हैं। पुलवामा (Pulwama) के आतंकी हमले (Pulwama Terror Attack) की वजह से प्रमुख स्थानों की सुरक्षा एनएसजी व एटीएस कमांडों के ज़िम्मे होगी। पुलवामा की घटना के चलते पूरे मेला क्षेत्र में आपरेशन क्लीन अभियान चलाया जा रहा है। अफसरों का कहना है कि मेले में ख़ुफ़िया विभाग ने कोई ठोस इनपुट नहीं दिया है, लेकिन पुलवामा की घटना से सबक लेते हुए माघी पूर्णिमा पर सुरक्षा के विशेष इंतजाम किये गए हैं। पूरी सुरक्षा व्यवस्था की नये सिरे से समीक्षा की जा रही है।

कुंभ मेले का यह पांचवा स्नान पर्व है। माघी पूर्णिमा के मौके पर कुंभ मेले में तकरीबन पौने दो करोड़ श्रद्धालुओं के डुबकी लगाने की उम्मीद है। स्नानार्थियों के लिए मेला क्षेत्र में सुरक्षा की प्रर्याप्त व्यवस्था की गई है।

kumbh mela 2019,prayagraj,maghi poornima,kumbh mela 2019,pulwama,pulwama terror attack,crpf

कुम्भ मेलाधिकारी विजय किरण आनंद ने सोमवार को बताया था कि अगर कहीं अतिरिक्त सुरक्षा बलों की आवश्यकता पडेगी तो रिजर्व से फोर्स लेकर तत्काल तैनाती की जाएगी। उन्होंने कहा कि अभी मेला के लिए पर्याप्त बल है। मेला क्षेत्र में 96 कन्ट्रोल वाच टावर स्थापित हैं। इसके साथ मेला क्षेत्र में 440 सीसीटीवी कैमरों की मदद से निरंतर निगरानी की जा रही है। मेलाधिकारी ने बताया कि त्रिवेणी स्नान के लिए सुबह से श्रद्धालुओं का तांता लगा हुआ है। देर शाम तक करीब 60 से 70 लाख लोगों के स्नान करने की संभावना है। उन्होंने कहा कि रेल गाडियों में सीमित भीड़ आती है जबकि निजी वाहन जैसे ट्रैक्टर, जीप, बस आदि से 90 प्रतिशत श्रद्धालु संगम पहुंच रहे हैं।

आनंद ने कहा कि मकर संक्रांति, बसंत पंचमी और मौनी अमावस्या स्नान पर जो व्यवस्थाएं की गई थीं, उसमें इस बार थोड़ा संशोधन किया गया है। मंगलवार का स्नान, शाही स्नान नहीं होने के कारण अखाड़ा मार्ग पर तैनात रहे जवानों को शहर के मुख्य चौराहों पर भीड़ नियंत्रित करने के लिए तैनात किया गया है। कुम्भ मेला के डीआईजी के पी सिंह ने कहा कि मेला प्रशासन की सबसे बड़ी जिम्मेदारी श्रद्धालुओं को स्नान के बाद सुरक्षित उनके गंतव्य प्रस्थान की सुविधा देना है। दूर दराज से आए श्रद्धालुओं के लिए कई मेला विशेष ट्रेनों के साथ ही राज्य परिवहन निगम ने अलग-अलग दिशाओं में रोडवेज की बसों का संचालन शुरू किया है।

kumbh mela 2019,prayagraj,maghi poornima,kumbh mela 2019,pulwama,pulwama terror attack,crpf

उन्होंने बताया कि सोमवार को लगभग 70 लाख लोगों ने गंगा और संगम में डुबकी लगाई। इस तरह से सोमवार और मंगलवार को स्नान करने वालों की संख्या करीब डेढ़ करोड़ से दो करोड़ रहने की उम्मीद है। माघी पूर्णिमा के साथ ही संगम की रेती पर पिछले एक महीने से चल रहा कल्पवास भी ख़त्म हो जाएगा। कल्पवास की पूर्णाहुति होते ही मेले से ज़्यादातर संत महात्मा और श्रद्धालु वापस चले जाएंगे। मेले का औपचारिक समापन चार मार्च को महाशिवरात्रि पर होगा। माघी पूर्णिमा पर कुंभ आने वाले श्रद्धालु आठ किलोमीटर के दायरे में फैले चालीस घाटों पर स्नान कर सकेंगे। स्नान पर्व के मद्देनजर प्रयागराज के सभी स्कूल कॉलेज तीन दिन तक बंद रखे जाने के आदेश हुए हैं। इसके अलावा शहर में बिना पास वाले वाहनों के चलने पर एक दिन पहले से ही पाबंदी लगा दी गई है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत