न्यूज़
Nana Patekar Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

केरल / स्थानीय निवासियों के विरोध के चलते कोरोना मरीज का नहीं हो सका अंतिम संस्कार

बीजेपी के नगर निकाय पार्षद के नेतृत्व में हुए इस विरोध प्रदर्शन के बाद वहां पहुंचे अधिकारियों ने मरीज के शव की अंत्येष्टि स्थगित करने का फैसला किया। इस मामले पर अंतिम फैसला सोमवार को लिया जाएगा।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 27 Jul 2020 2:06:43

केरल / स्थानीय निवासियों के विरोध के चलते कोरोना मरीज का नहीं हो सका अंतिम संस्कार

कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण के बीच मरने वाले मरीजों की गरिमापूर्ण अंत्येष्टि न करने देने की घटनाएं भी सामने आ रही है। हाल ही ताजा मामला केरल के कोट्टायम से सामने आ या है। यहां स्थानीय निवासियों ने कोरोना (Corona) से मरने वाले एक बुजुर्ग के शव को शवदाह गृह में जाने से रोक दिया। उनका कहना था कि इससे इलाके के लोग संक्रमित हो सकते हैं। विरोध करने वाले लोगों ने मुत्ताम्बलम इलाके में कोट्टायम नगरपालिका द्वारा संचालित शवदाह गृह के प्रवेश द्वार को बंद कर दिया और आरोप लगाया कि कोविड-19 से मरने वाले 83 वर्षीय एक व्यक्ति का शव अंतिम संस्कार के लिए लाया गया था और इससे इलाके के निवासियों का जीवन खतरे में पड़ गया। निवासियों ने यह भी आरोप लगाया कि एक गिरिजाघर ने शव को अपने कब्रिस्तान में दफनाने से इंकार कर दिया, जिसके बाद उसे शवदाह गृह में लाया गया था। बता दें कि बीजेपी के नगर निकाय पार्षद के नेतृत्व में हुए इस विरोध प्रदर्शन के बाद वहां पहुंचे अधिकारियों ने मरीज के शव की अंत्येष्टि स्थगित करने का फैसला किया। इस मामले पर अंतिम फैसला सोमवार को लिया जाएगा।

शवदाह गृह का गेट बंद कर दिया

बताया जाता है कि जैसे ही स्थानीय लोगों को पता चला कि कोरोना से संक्रमित एक बुजुर्ग के शव को अंतिम संस्कार के लिए मुत्ताम्बलम इलाके के कोट्टायम नगरपालिका द्वारा संचालित शवदाह गृह लाया जा रहा है वैसे ही उन्होंने शवदाह गृह का गेट बंद कर दिया। स्थानीय ​निवासी विरोध कर रहे थे कि अगर शवदाह गृह में कोरोना मरीज का अंतिम संस्कार किया गया तो इलाके के लोग भी कोरोना से संक्रमित हो सकते हैं। विरोध कर रहे लोगों ने आरोप लगाया कि एक गिरिजाघर ने पहले ही शव को अपने कब्रिस्तान में दफनाने से इनकार कर दिया था, जिसके बाद बुजुर्ग के शव को यहां पर लाया गया। मामले की जानकारी मिलते ही मौके पर कोट्टायम के कांग्रेस विधायक तिरुवंचूर राधाकृष्णन अपने कुछ समर्थकों के साथ वहां पहुंचे और उन्होंने भी शव के अंतिम संस्कार न किए जाने का समर्थन किया। इसके बाद कोरोना मरीज के शव की अंत्येष्टि स्थगित करने का निर्णय लिया गया।

बता दें इससे पहले दिन में उप राष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने रविवार को कोविड-19 मरीजों को अपमानित करने और इस वायरस के कारण मरने वाले लोगों की गरिमापूर्ण अंत्येष्टि नहीं करने देने की घटनाओं पर नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि इस तरह की घटनाएं पूरी तरह अवांछित हैं और स्थानीय लोगों एवं समाज से आग्रह किया कि ऐसी घटनाओं का दोहराव नहीं हो। एक फेसबुक पोस्ट में नायडू ने कहा, 'समय की मांग है कि हम पूर्वाग्रह के खिलाफ लड़ें और इसे जड़ से समाप्त करें। अन्यथा, यह फर्जी खबरों और गलत सूचनाओं से भी अधिक विषैला हो सकता है।' उप राष्ट्रपति ने उन खबरों का भी हवाला दिया, जहां लोगों ने इस वायरस के कारण मरने वाले व्यक्तियों के अंतिम संस्कार के लिए स्थान उपलब्ध कराने का भी विरोध किया था। उन्होंने कहा कि यह व्यवहार पूरी तरह अस्वीकार्य है।

केरल में रविवार को कोविड-19 (Covid-19) के 927 नए मरीज सामने आए, जिनमें 16 स्वास्थ्य कर्मी भी शामिल हैं। इसके साथ ही राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 18 हजार 140 हो गई है। केरल की स्वास्थ्य मंत्री के के शैलजा ने बताया कि सबसे अधिक 175 नए संक्रमित राजधानी तिरुवनंतपुरम में सामने आए हैं। उन्होंने बताया कि इसके अलावा कासरगोड में 107, पथनमथिट्टा में 91, कोल्लम में 74 नए मामले आए हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि राज्य में कोविड-19 से दो और लोगों की मौत हुई है। इन्हें मिलाकर अबतक केरल में इस महामारी से 61 लोगों की जान गई है। त्रिशूर और मालापुरम में एक-एक व्यक्ति की मौत संक्रमण की वजह से हुई और उनकी उम्र 71 साल थी एवं अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत