न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

शी जिनपिंग के भारत दौरे से पहले इमरान खान का कश्मीर पर छलका दर्द

शी जिनपिंग की भारत यात्रा से पहले पाकिस्तान ने एक बार फिर कश्मीर राग अलापा है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 11 Oct 2019 11:09:51

शी जिनपिंग के भारत दौरे से पहले इमरान खान का कश्मीर पर छलका दर्द

चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग (Xi Jinping) अपने दो दिन के भारत दौरे पर आज शुक्रवार दोपहर चेन्नई पहुंचेंगे। शी जिनपिंग की भारत यात्रा से पहले पाकिस्तान ने एक बार फिर कश्मीर राग अलापा है। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने कहा हांगकांग के विरोध प्रदर्शनों को हेडलाइन बनाने वाला अंतरराष्ट्रीय मीडिया कश्मीर जैसे गंभीर संकट को नजरअंदाज कर रहा है। यह काफी निराशाजनक है। इमरान ने एक बार फिर कश्मीर मसले का हल संयुक्त राष्ट्र के चार्टर के अनुसार करने की वकालत की है।

इससे पहले इमरान खान वैश्विक मंच पर कश्मीर का मुद्दा उठाने की कोशिश कर चुके हैं। हालांकि उन्हें विश्व के नेताओं का कश्मीर के मसले पर पर्याप्त समर्थन हासिल नहीं हुआ। वहीं पाकिस्तान के पीएम इमरान खान का ये बयान ऐसे वक्त में आया है जब चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग आज से दो दिवसीय भारत दौरे पर आ रहे हैं।

pakistan pm imran khan,tweets,china president xi jinping,india visit,kashmir,article 370,narendra modi,news,news in hindi

चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग 11-12 अक्टूबर को भारत दौरे पर रहेंगे। वह इस दौरान तमिलनाडु के महाबलीपुरम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ अपनी दूसरी अनौपचारिक शिखर बैठक करेंगे। पहली बार यह मुलाकात चीन के वुहान में बीते साल अप्रैल में हुई थी। उस दौरान पीएम मोदी ने चीनी राष्ट्रपति को भारत आने का न्यौता दिया था। तमिलनाडु के महाबलीपुरम में शुक्रवार और शनिवार को दोनों नेता मुलाकात करेंगे। जिनपिंग के साथ चीन के विदेश मंत्री और पोलित ब्यूरो के सदस्य भी भारत आएंगे। इस बैठक के लिए कोई एजेंडा तय नहीं है, लेकिन भारत-प्रशांत क्षेत्र, सीमा विवाद, आतंकवाद, कारोबारी असंतुलन, टेरर फंडिंग के मुद्दे पर चर्चा हो सकती है। इस दौरान कोई समझौता और एमओयू पर हस्ताक्षर नहीं होंगे, लेकिन मोदी-जिनपिंग की ओर से साझा बयान जारी हो सकता है।

चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग के भारत दौरे का पूरा शेड्यूल:

शुक्रवार 11 अक्टूबर का कार्यक्रम:

12:30 PM: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का चेन्नई एयरपोर्ट पर आगमन।

12:55 PM: महाबलीपुरम एयरपोर्ट पर हेलिकॉप्टर द्वारा आगमन।

01:30 PM: चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग का चेन्नई एयरपोर्ट पर आगमन। एयरपोर्ट पर चीनी राष्ट्रपति का स्वागत, इस दौरान एयरपोर्ट पर कोई भी अन्य फ्लाइट नहीं उड़ेगी।

01:45 PM: चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग एयरपोर्ट से होटल ITC ग्रैंड के लिए रवाना होंगे। कुछ देर आराम के बाद शी जिनपिंग महाबलीपुरम के लिए रवाना होंगे।

05:00 PM: महाबलीपुरम पहुंचकर अर्जुन की तपस्या स्थली, पंचरथ, मल्लमपुरम के शोरे मंदिर का दौरा, इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी चीनी राष्ट्रपति के साथ रहेंगे।

06:00 PM: सांस्कृतिक कार्यक्रम

06:45 से 08:00 PM: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग का डिनर

शनिवार 12 अक्टूबर का कार्यक्रम:

10:00 से 10:40 AM: चीनी राष्ट्रपति और पीएम मोदी की मुलाकात।

10:50 से 11:40 AM: भारत-चीन के बीच डेलिगेशन लेवल की बातचीत

11:45 AM से 12:45 PM: चीनी राष्ट्रपति के सम्मान में लंच का आयोजन

02:00 बजे: पीएम मोदी दिल्ली के लिए रवाना होंगे, चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग वापस चीन के लिए रवाना होंगे।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत