न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

दीपक संग विवाह बंधन में बंधीं आरती, गिले-शिकवे भुला शादी में पहुंचे मामा गोविंदा, कृष्णा की पत्नी ने छुए पैर

टीवी की दुनिया की मशहूर एक्ट्रेस आरती सिंह गुरुवार (25 अप्रैल) को विवाह बंधन में बंध गईं। उन्होंने बिजनेसमैन दीपक चौहान के...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Fri, 26 Apr 2024 2:48:12

दीपक संग विवाह बंधन में बंधीं आरती, गिले-शिकवे भुला शादी में पहुंचे मामा गोविंदा, कृष्णा की पत्नी ने छुए पैर

टीवी की दुनिया की मशहूर एक्ट्रेस आरती सिंह गुरुवार (25 अप्रैल) को विवाह बंधन में बंध गईं। उन्होंने बिजनेसमैन दीपक चौहान के संग सात फेरे लिए। शादी मुंबई के इस्कॉन मंदिर में हुई। कपल ने धूमधाम से शादी रचाई। इस मौके पर कई सितारे शामिल हुए। शेफाली जरीवाला, पारस छाबड़ा, विशाल सिंह, हिंदुस्तानी भाऊ, माहिरा शर्मा, बिपाशा बसु, करण सिंह ग्रोवर, यूविका चौधरी, राजपाल यादव, कपिल शर्मा, अर्चना सिंह जैसे कई स्टार्स ने शादी की रौनक बढ़ाई। साथ ही दीपक की फैमिली के अलावा उनके दोस्त भी बधाई देने पहुंचे।

अब शादी की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहे हैं। बिग बॉस फेम आरती के ब्राइडल लुक की बात करें तो उन्होंने रेड कलर का एक यूनिक लहंगा कैरी किया था। वह लाल जोड़े में कहर बरपा रही थीं। दीपक भी व्हाइट शेरवानी में काफी हैंडसम लग रहे थे। कपल ने शादी के बाद पैपराजी के सामने खूब पोज दिए। उन्होंने पैपराजी को मिठाई भी बांटी।

आरती के चाहने वाले उन्हें जिंदगी की नई पारी की शुरुआत के लिए बधाइयां और शुभकामनाएं दे रहे हैं। भांजी आरती को आर्शीवाद देने के लिए मामा गोविंदा भी पहुंचे। उनके साथ उनका बेटा यशवर्धन था। हालांकि गोविंदा की पत्नी सुनीता और बेटी नजर नहीं आई। गोविंदा काले रंग के बंद गले वाले सूट में बेहद खूबसूरत लग रहे थे। उन्होंने हाथ जोड़कर लोगों का अभिवादन किया।

arti singh,actress arti singh,deepak chauhan,arti deepak,govinda,arti deepak marriage,krushna abhishek,kashmira shah

आरती के शादी के दूसरे समारोहों में गोविंदा ने नहीं की थी शिरकत

शादी के बारे में मीडिया से बात करते हुए गोविंदा ने इंस्टेंट बॉलीवुड से कहा कि मैं आरती की सलामती के लिए प्रार्थना करता हूं और भगवान उसे बुरी नजरों से बचाए। उल्लेखनीय है कि गोविंदा, आरती की शादी की अन्य रस्मों में शामिल नहीं हुए थे। आरती ने हल्दी, मेहंदी, संगीत जैसे सभी समारोहों की फोटो अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर डाली थी और उनमें किसी में भी गोविंदा नहीं दिखे। ऐसे में लगने लगा था कि गोविंदा शादी में भी पहुंचेंगे या नहीं।

खास बात ये है कि गोविंदा के भांजे और आरती के भाई कॉमेडियन कृष्णा अभिषेक की पत्नी कश्मीरा शाह ने वादे के मुताबिक गोविंदा के पैर छूकर उनका स्वागत किया। गोविंदा के आने पर कृष्णा ने कहा कि आज देखो सब खुश हैं, हम खुश हैं और मीडिया भी खुश है। कश्मीरा ने कहा कि गोविंदा ने मेरे दोनों बच्चों को भी आशीर्वाद दिया। मैं इस बात से बहुत-बहुत खुश हूं। बता दें कि गोविंदा और कृष्णा में लंबे समय से ठनी हुई है। मतभेद का स्पष्ट कारण आज तक सामने नहीं आया।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर धंसे हिस्से की मरम्मत पूरी, यातायात बहाल; लापरवाही पर अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई
दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर धंसे हिस्से की मरम्मत पूरी, यातायात बहाल; लापरवाही पर अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
राम मंदिर चढ़ावा जांच: चंपत राय से छह घंटे तक पूछताछ, SIT की रडार पर आ सकते हैं और लोग
राम मंदिर चढ़ावा जांच: चंपत राय से छह घंटे तक पूछताछ, SIT की रडार पर आ सकते हैं और लोग
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
मोदी कैबिनेट में बड़े फेरबदल की अटकलें तेज, स्मृति ईरानी की वापसी संभव; राजनाथ सिंह और गडकरी को लेकर भी चर्चाएं गर्म
मोदी कैबिनेट में बड़े फेरबदल की अटकलें तेज, स्मृति ईरानी की वापसी संभव; राजनाथ सिंह और गडकरी को लेकर भी चर्चाएं गर्म
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
'वेलकम टू द जंगल' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 7वें दिन भी की शानदार कमाई
'वेलकम टू द जंगल' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 7वें दिन भी की शानदार कमाई
आयुष मंत्रालय की सलाह: मानसून में सुबह की शुरुआत इस आसान ड्रिंक से करें, दिनभर महसूस होगी ताजगी
आयुष मंत्रालय की सलाह: मानसून में सुबह की शुरुआत इस आसान ड्रिंक से करें, दिनभर महसूस होगी ताजगी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
लखनऊ के ATM में दिखा अनोखा नज़ारा, दो लोगों का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल
लखनऊ के ATM में दिखा अनोखा नज़ारा, दो लोगों का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल
साढ़े पांच साल की नौकरी के बाद अचानक निकाले जाने पर युवती का भावुक वीडियो वायरल, शेयर किया अपना दर्द और संघर्ष
साढ़े पांच साल की नौकरी के बाद अचानक निकाले जाने पर युवती का भावुक वीडियो वायरल, शेयर किया अपना दर्द और संघर्ष