न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

कमलनाथ बने मध्यप्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष, ज्योतिरादित्य सिंधिया के हाथ में चुनाव प्रचार की कमान

चुनावी साल में मध्यप्रदेश कांग्रेस में बड़ा बदलाव हुआ है। पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी ने दिग्गज नेता कमलनाथ को मध्यप्रदेश का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 26 Apr 2018 1:36:10

कमलनाथ बने मध्यप्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष, ज्योतिरादित्य सिंधिया के हाथ में चुनाव प्रचार की कमान

चुनावी साल में मध्यप्रदेश कांग्रेस में बड़ा बदलाव हुआ है। पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी ने दिग्गज नेता कमलनाथ को मध्यप्रदेश का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है। इसके साथ ही चार अन्य कार्यकारी अध्यक्ष भी बनाए गए हैं। बाला बच्चन, रामनिवास रावत, जीतू पटवारी और सुरेंद्र चौधी को यह जवाबदारी सौंपी गई हैं। इस कदम से साफ है कि कांग्रेस किसी एक चेहरे पर दांव नहीं खेलना चाहती है। कमलनाथ एमपी के छिंदवाड़ा से लगातार लोकसभा चुनाव जीतते रहे हैं।

29 अप्रैल की जनाक्रोश रैली से पहले कई राज्यों में इस प्रकार के बदलाव देखने के मिल सकते हैं। पार्टी महासचिव अशोक गहलोत की ओर से जारी एक चिट्ठी में बताया गया है कि कमलनाथ को मध्यप्रदेश कांग्रेस का अध्यक्ष बनाया गया है। वहीं ज्योतिरादित्य सिंधिया को चुनाव प्रचार समिति का अध्यक्ष बनाया गया है। गौरतलब है कि इसी साल के अंत में मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव हो सकते हैं। बता दें कि कमलनाथ के पास इस समय हरियाणा और पंजाब का प्रभार है।

congress,rahul gandhi,kamalnath,madhya pradesh,jyotiraditya scindia

अर्से से अटका पड़ा मध्य प्रदेश का फैसला आखिर राहुल ने कर लिया गया है। पहले ही दिग्विजय सिंह समेत कई वरिष्ठ नेता कमलनाथ के हक में राय दे चुके हैं। लेकिन मामला अब तक लटका हुआ था, जिस पर अब जाकर मुहर लगने वाली हैं। कमलनाथ के मध्य प्रदेश जाने की सूरत में उनकी जगह हरियाणा का भी नया प्रभारी नियुक्त किया जाएगा।

सूत्रों के मुताबिक, दिग्विजय सिंह और सिंधिया की सियासी अदावत ने भी राहुल को कमलनाथ के हक़ में आखिरकार फैसला करने को मजबूर कर दिया। अपनी नर्मदा यात्रा से पहले ही दिग्विजय ने सिंधिया और कमलनाथ की मौजूदगी में राहुल से साफ कह दिया था कि, वैसे तो किसी को चेहरा बनाने की जरूरत नहीं है। सभी नेता मिलकर चुनाव लड़ाएं और सरकार बनने पर बाद में राहुल फैसला कर लें।

लेकिन जब राहुल ने जोर देकर पूछा कि, पहले किसी को चुनना हो तो राय बताइए। इस पर दिग्विजय ने जवाब दिया कि, सिंधिया के पास आगे वक़्त है, लेकिन कमलनाथ का अंतिम मौका है। इसलिए कमलनाथ हों और वो होते हैं तो मेरा पूरा समर्थन रहेगा।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ रैली में तेजस्वी ने चुनाव आयोग को घेरा, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग
‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ रैली में तेजस्वी ने चुनाव आयोग को घेरा, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग
‘अब कहने के लिए बचा ही क्या है?’ कोर्ट में पेशी के बाद आजम खान को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा
‘अब कहने के लिए बचा ही क्या है?’ कोर्ट में पेशी के बाद आजम खान को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा
‘1500 दंगे, 10 लाख गुंडे’, चौरीचौरा से योगी ने सपा को घेरा, किसानों को भी दी राहत की खबर
‘1500 दंगे, 10 लाख गुंडे’, चौरीचौरा से योगी ने सपा को घेरा, किसानों को भी दी राहत की खबर
जेपी नड्डा का राहुल गांधी पर हमला, बोले- रामलीला मैदान की रैली से देश को बदनाम कर रहे
जेपी नड्डा का राहुल गांधी पर हमला, बोले- रामलीला मैदान की रैली से देश को बदनाम कर रहे
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
दिल्ली : मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर
दिल्ली : मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर
झारखंड CHO भर्ती 2026: 1038 पदों पर आवेदन शुरू, 22 नवंबर तक करें अप्लाई
झारखंड CHO भर्ती 2026: 1038 पदों पर आवेदन शुरू, 22 नवंबर तक करें अप्लाई
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता
दिल्ली यूनिवर्सिटी में असिस्टेंट के 215 पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट उम्मीदवार 19 नवंबर तक करें आवेदन
दिल्ली यूनिवर्सिटी में असिस्टेंट के 215 पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट उम्मीदवार 19 नवंबर तक करें आवेदन
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
डाक विभाग में 10वीं पास के लिए ड्राइवर के 24 पदों पर भर्ती, 63,200 रुपये तक मिलेगा वेतन
डाक विभाग में 10वीं पास के लिए ड्राइवर के 24 पदों पर भर्ती, 63,200 रुपये तक मिलेगा वेतन
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
ठुड्डी पर अनचाहे बालों से परेशान हैं महिलाएं? जानें इन्हें हटाने और ग्रोथ कम करने के तरीके
ठुड्डी पर अनचाहे बालों से परेशान हैं महिलाएं? जानें इन्हें हटाने और ग्रोथ कम करने के तरीके
जिम नहीं जातीं फिर भी फिट रहती हैं रेखा गुप्ता, जानें कैसा है उनका डेली फिटनेस रूटीन
जिम नहीं जातीं फिर भी फिट रहती हैं रेखा गुप्ता, जानें कैसा है उनका डेली फिटनेस रूटीन