न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

‘लव जेहाद’ पर बनी फिल्म की स्क्रीनिंग पर JNU में आपस में भिड़े छात्र संगठन

जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय ( जेएनयू ) में लव जिहाद पर बनी एक फिल्म के प्रदर्शन के दौरान शुक्रवार रात जमकर बवाल हुआ।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 28 Apr 2018 7:44:11

‘लव जेहाद’ पर बनी फिल्म की स्क्रीनिंग पर JNU में आपस में भिड़े छात्र संगठन

जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय ( जेएनयू ) में लव जिहाद पर बनी एक फिल्म के प्रदर्शन के दौरान शुक्रवार रात जमकर बवाल हुआ। इन छात्रों का आरोप है कि इस फिल्म के जरिए नफरत का प्रचार किया जा रहा है। परिसर के भीतर छात्र संगठन आपस में भिड़ गए। फिल्म स्क्रीनिंग में तोड़फोड़ और हाथापाई भी हुई। फिल्म का शीर्षक ‘ इन द नेम ऑफ लव – मेलनचोली ऑफ गाड्स ऑन कंट्री ’ है। आयोजकों के मुताबिक यह फिल्म केरल में लड़कियों के धर्मांतरण और लव जिहाद के विषय पर केंद्रित थी। बताया जा रहा है कि फिल्म की स्क्रीनिंग के विरोध में जेएनयू स्टूडेंट यूनियन और लेफ्ट विंग के छात्र प्रदर्शन कर रहे थे, तभी राइट विंग और लेफ्ट विंग के गुट आपस में भिड़ गए। छात्रों के बीच जमकर मारपीट हुई। कई छात्र -छात्राएं के जख्मी होने की खबर है। घटना के बाद जेएनयू कैंपस के गेट पर पुलिस की तैनाती की गई, लेकिन विश्वविद्यालय प्रशासन ने पुलिस को कैंपस के भीतर घुसने की इजाजत नहीं दी। लेफ्ट विंग और ABVP के छात्रों ने बसंत कुंज पुलिस स्टेशन में एक-दूसरे गुट के छात्रों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। वहीं एक अन्य घटना में यौन उत्पीड़न के आरोपी एक प्रोफेसर को बचाने का आरोप लगाते हुए विश्वविद्यालय के कुछ छात्र – छात्राओं ने एक पुलिस शिकायत दाखिल कर कहा है कि परिसर में आरोपी प्रोफेसर की मौजूदगी से उन्हें खतरा है। जेएनयू के प्रोफेसर अतुल कुमार जौहरी के खिलाफ अपनी शिकायत में छात्र – छात्राओं ने पुलिस से संरक्षण की भी मांग की है। वसंत कुंज पुलिस थाने में दाखिल शिकायत में उन्होंने कहा कि हम , स्कूल ऑफ लाइफ साइंसेज के छात्र – छात्राएं , डरे हुए हैं। परिसर में आरोपी की मौजूदगी व्यथित करने वाला माहौल पैदा कर रही है। वह पिछले तीन दिन से रोज संस्थान परिसर में आ रहे हैं।

एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि उन्हें शिकायत मिली है लेकिन अभी केस दर्ज नहीं किया गया है। हम मामले पर विचार कर रहे हैं। बुधवार को दिल्ली उच्च न्यायालय के न्यायाधीश राजीव शकधर ने विश्वविद्यालय को निर्देश दिया था कि वह जौहरी के खिलाफ जांच शुरू करे।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ रैली में तेजस्वी ने चुनाव आयोग को घेरा, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग
‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ रैली में तेजस्वी ने चुनाव आयोग को घेरा, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग
‘अब कहने के लिए बचा ही क्या है?’ कोर्ट में पेशी के बाद आजम खान को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा
‘अब कहने के लिए बचा ही क्या है?’ कोर्ट में पेशी के बाद आजम खान को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा
‘1500 दंगे, 10 लाख गुंडे’, चौरीचौरा से योगी ने सपा को घेरा, किसानों को भी दी राहत की खबर
‘1500 दंगे, 10 लाख गुंडे’, चौरीचौरा से योगी ने सपा को घेरा, किसानों को भी दी राहत की खबर
जेपी नड्डा का राहुल गांधी पर हमला, बोले- रामलीला मैदान की रैली से देश को बदनाम कर रहे
जेपी नड्डा का राहुल गांधी पर हमला, बोले- रामलीला मैदान की रैली से देश को बदनाम कर रहे
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
दिल्ली : मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर
दिल्ली : मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर
झारखंड CHO भर्ती 2026: 1038 पदों पर आवेदन शुरू, 22 नवंबर तक करें अप्लाई
झारखंड CHO भर्ती 2026: 1038 पदों पर आवेदन शुरू, 22 नवंबर तक करें अप्लाई
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता
दिल्ली यूनिवर्सिटी में असिस्टेंट के 215 पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट उम्मीदवार 19 नवंबर तक करें आवेदन
दिल्ली यूनिवर्सिटी में असिस्टेंट के 215 पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट उम्मीदवार 19 नवंबर तक करें आवेदन
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
डाक विभाग में 10वीं पास के लिए ड्राइवर के 24 पदों पर भर्ती, 63,200 रुपये तक मिलेगा वेतन
डाक विभाग में 10वीं पास के लिए ड्राइवर के 24 पदों पर भर्ती, 63,200 रुपये तक मिलेगा वेतन
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
ठुड्डी पर अनचाहे बालों से परेशान हैं महिलाएं? जानें इन्हें हटाने और ग्रोथ कम करने के तरीके
ठुड्डी पर अनचाहे बालों से परेशान हैं महिलाएं? जानें इन्हें हटाने और ग्रोथ कम करने के तरीके
जिम नहीं जातीं फिर भी फिट रहती हैं रेखा गुप्ता, जानें कैसा है उनका डेली फिटनेस रूटीन
जिम नहीं जातीं फिर भी फिट रहती हैं रेखा गुप्ता, जानें कैसा है उनका डेली फिटनेस रूटीन