न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

अंधविश्वास / उड़ी सोशल डिस्टेंस की धज्जियां, महिलाओं ने मैदान में की 'कोरोना माई' की पूजा

शुक्रवार को कोरोना को लेकर धनबाद शहर के भूदा स्थित रानी रोड, हाउसिंग कॉलोनी के डोमपाड़ा, रांची के नामकुम और टाटीसिल्वे, जमशेदपुर के बागबेड़ा कॉलोनी में बड़ी संख्या में महिलाएं खाली मैदान में जुटीं।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 05 Jun 2020 1:30:31

अंधविश्वास / उड़ी सोशल डिस्टेंस की धज्जियां, महिलाओं ने मैदान में की  'कोरोना माई' की पूजा

कोरोना वायरस का संक्रमण पूरे भारत में तेजी से बढ़ रहा है। देश में कोरोना वायरस से संक्रमितों की संख्या 2 लाख 27 हजार 051 हो गई। पिछले 24 घंटों में सबसे ज्यादा 9838 नए मामले सामने आए। इससे पहले बुधवार को भी 9638 मरीज मिले थे। महाराष्ट्र में मरीजों की संख्या 77 हजार, तमिलनाडु में 27 हजार और दिल्ली में 25 हजार के पार पहुंच गई है। जहां एक तरफ संक्रमण बढ़ रहा है वहीं, दूसरी तरफ झारखंड से एक बेहद ही चौकाने वाली बात सामने आ रही है। यहां कोरोना वायरस को लेकर राज्य की महिलाओं में अंधविश्वास बढ़ता जा रहा है।

शुक्रवार को कोरोना को लेकर धनबाद शहर के भूदा स्थित रानी रोड, हाउसिंग कॉलोनी के डोमपाड़ा, रांची के नामकुम और टाटीसिल्वे, जमशेदपुर के बागबेड़ा कॉलोनी में बड़ी संख्या में महिलाएं खाली मैदान में जुटीं। इस दौरान महिलाओं ने लौंग, फूल और लड्डू से 'कोरोना माई' की पूजा की। इस दौरान महिलाओं ने सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां उड़ाई।

jharkhand,coronavirus,women,social distancing,jharkhand news

कोरोना से बचने के लिए सोशल मीडिया पर फैली एक अफवाह को लेकर महिलाओं ने मैदान में पूजा की। महिलाओं ने बताया कि मोबाइल पर देखा कि कोरोना माई की पूजा की जा रही है। इससे कोरोना बीमारी खत्म हो जाएगी। इस अंधविश्वास के चक्कर में पड़कर रानी रोड और हाउसिंग कॉलोनी में बड़ी संख्या में महिलाओं ने पूजा की। इस दौरान उन्होंने सोशल डिस्टेंस का बिल्कुल भी पालन नहीं किया।

इससे पहले गढ़वा के मेराल में भी मंगलवार को कई गांवों की महिलाओं ने अफवाह के चक्कर में 'कोरोना माई' की पूजा की थी। सोशल डिस्टेंसिंग को ताक पर रखने वाली महिलाओं का ये अंधविश्वास उनके साथ उनके परिवार को भी खतरे में डाल सकता है।

आपको बता दे, कोरोना वायरस का संक्रमण राज्य के सभी 24 जिलों तक पहुंच चुका है। राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या 844 है। इनमें राजधानी रांची के 141, गढ़वा के 72, बोकारो के 25, पलामू के 26, हजारीबाग के 87, धनबाद के 70, गिरिडीह के 21, सिमडेगा के 34, देवघर के 5, जामताड़ा के 2, दुमका के 4, कोडरमा के 59, गोड्‌डा के 1, पूर्वी सिंहभूम के 150, पश्चिमी सिंहभूम के 16, लातेहार के 14, रामगढ़ के 49, गुमला के 26, लोहरदगा के 6, सरायकेला के 19, चतरा के एक, खूंटी के 8, पाकुड़ के पांच, साहेबगंज के तीन मरीजों में कोरोनावायरस की पुष्टि हुई है।

राज्यभर में कोरोना से मरने वालों की संख्या 9 है। इनमें रांची में 6, जबकि बोकारो, कोडरमा और गिरिडीह में एक-एक मरीज की मौत हो चुकी है। प्रशासन राज्य में रिटायर्ड डीडीसी और बंगाल के एक मजदूर की मौत को अपने आंकड़े में शामिल नहीं कर रहा है।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका