न्यूज़
Toxic Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

बारामूला: छुट्टी पर घर आए सेना के जवान मोहम्मद रफी यातू की आतंकियों ने गोली मार कर की हत्या

जम्मू कश्मीर के बारामूला जिले के वारपोरा सोपोर इलाके में सेना के एक जवान की आतंकवादियों ने गोली मारकर हत्या कर दी।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sun, 07 Apr 2019 5:52:27

बारामूला: छुट्टी पर घर आए सेना के जवान मोहम्मद रफी यातू की आतंकियों ने गोली मार कर की हत्या

जम्मू कश्मीर के बारामूला जिले के वारपोरा सोपोर इलाके में सेना के एक जवान की आतंकवादियों ने गोली मारकर हत्या कर दी। जम्मू और कश्मीर लाइट इन्फैंट्री (JAKLI) के एक सिपाही मोहम्मद रफी यातू छुट्टी पर अपने घर आए थे। आतंकवादियों ने उन्हें बेहद करीब से गोली मारी, जिससे उन्हें गंभीर चोट आईं और बाद में उनकी मौत हो गई। पुलिस अधिकारी ने कहा कि मोहम्मद रफी यातू को अस्पताल ले जाया गया लेकिन उन्होंने पहले ही दम तोड़ दिया। इस बीच, सुरक्षाबलों ने इस क्षेत्र की घेराबंदी करके हमलावरों को पकड़ने के लिए तलाशी अभियान शुरू कर दिया। बता दें कि छुट्टी पर घर आए जवान को मारने का पहले मामला नहीं है। आतंकवादी पिछले कुछ सालों से छुट्टी में घर जाने वाले जवानों को निशाना बना रहे हैं। पिछले साल टेरिटोरियल आर्मी के जवान इरफान डार, सब-इंस्पेक्टर इम्तियाज अहमद मीर, बीएसएफ के जवान रमीज अहमद, इंस्पेक्टर मोहम्मद अशरफ डार, सीआरपीएफ के नसीर अहमद, कॉन्स्टेबल मोहम्मद याकूब शाह की हत्या भी उस वक्त की गई, जब वे छुट्टी में घर आए हुए थे। जम्मू-कश्मीर पुलिस के जवान लगातार कठिन परिस्थितियों में अपनी ड्यूटी निभा रहे हैं, लेकिन उनके साथियों पर हालिया हमलों ने उनके मनोबल को तोड़ने का काम किया है। उनके बीच डर फैल गया है। अब वे घर जाने से भी परहेज करने लगे हैं। इनमें से कुछ जवानों का मानना है कि वे आतंकियों के आसान निशाना बन गए हैं।

शोपियां में दो आतंकी ढेर किए

वही शनिवार को सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच हुई मुठभेड़ में दो आतंकवादी ढेर हो गए। मारे गए आतंकियों में एक एमटेक का छात्र राहिल राशिद शेख है और दूसरे की पहचान बिलाल अहमद के रूप में हुई है जो शोपियां का ही रहने वाला है। इन दोनों आतंकियों के पास से भारी मात्रा में गोला बारूद भी बरामद किया गया है। दोनों आतंकी हिजबुल मुजाहिद्दीन से जुड़े हुए थे।

पुलवामा हमले के बाद आतंकियों के खिलाफ कार्रवाई तेज

14 फरवरी को जैश-ए-मोहम्मद के आतंकियों ने सीआरपीएफ के काफिले पर फिदायीन हमला किया था। इसमें 40 जवान शहीद हो गए थे। इसके बाद घाटी में सुरक्षाबलों ने आतंकियों के खिलाफ कार्रवाई को तेज कर दिया था। भारतीय वायुसेना ने पाकिस्तान के बालाकोट में एयर स्ट्राइक कर जैश के कई ठिकाने तबाह किए थे। इस दौरान 300 से ज्यादा आतंकियों के मारे जाने की बात कही गई थी।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

GSLV-F17 की सफल उड़ान से ISRO की बड़ी उपलब्धि, PM मोदी ने बताया देश के लिए गर्व का पल
GSLV-F17 की सफल उड़ान से ISRO की बड़ी उपलब्धि, PM मोदी ने बताया देश के लिए गर्व का पल
अखिलेश यादव और आशुतोष रांका की मुलाकात से बढ़ी हलचल, डेढ़ घंटे तक चली बैठक
अखिलेश यादव और आशुतोष रांका की मुलाकात से बढ़ी हलचल, डेढ़ घंटे तक चली बैठक
नासिक में आदिवासी छात्रों के प्रदर्शन के बीच अभिजीत दीपके का बड़ा ऐलान, बोले- जरूरत पड़ी तो मुंबई तक करेंगे मार्च
नासिक में आदिवासी छात्रों के प्रदर्शन के बीच अभिजीत दीपके का बड़ा ऐलान, बोले- जरूरत पड़ी तो मुंबई तक करेंगे मार्च
प्रशांत किशोर का PM मोदी पर तंज, बोले- 2047 का विकसित भारत देखने के लिए कौन जिंदा रहेगा?
प्रशांत किशोर का PM मोदी पर तंज, बोले- 2047 का विकसित भारत देखने के लिए कौन जिंदा रहेगा?
जन्माष्टमी घर पर बनाएं मथुरा स्टाइल पेड़ा, 15 मिनट में तैयार होगा कान्हा जी का पसंदीदा भोग
जन्माष्टमी घर पर बनाएं मथुरा स्टाइल पेड़ा, 15 मिनट में तैयार होगा कान्हा जी का पसंदीदा भोग
जन्माष्टमी व्रत में क्या खाएं और किन चीजों से रहें दूर? जानिए फलाहार से लेकर पारण तक के नियम
जन्माष्टमी व्रत में क्या खाएं और किन चीजों से रहें दूर? जानिए फलाहार से लेकर पारण तक के नियम
iQOO 16 के कैमरा डिजाइन में दिखेगा नया अंदाज, ट्राइएंगल मॉड्यूल के साथ मिल सकते हैं ये दमदार फीचर्स
iQOO 16 के कैमरा डिजाइन में दिखेगा नया अंदाज, ट्राइएंगल मॉड्यूल के साथ मिल सकते हैं ये दमदार फीचर्स
श्रीनगर एयरपोर्ट पर पार्किंग के दौरान पोल से टकराया इंडिगो का विमान, सभी यात्री और क्रू सुरक्षित
श्रीनगर एयरपोर्ट पर पार्किंग के दौरान पोल से टकराया इंडिगो का विमान, सभी यात्री और क्रू सुरक्षित
40 किलो एक्सपायरी मिर्च और रसोई में कॉकरोच, बेंगलुरु के क्लब में छापे से मचा हड़कंप
40 किलो एक्सपायरी मिर्च और रसोई में कॉकरोच, बेंगलुरु के क्लब में छापे से मचा हड़कंप
‘हनुमान अंश’ की कमाई ने चौंकाया, 28वें दिन 11 करोड़ का कलेक्शन; ‘टॉक्सिक’ और ‘आवारापन 2’ की रफ्तार धीमी
‘हनुमान अंश’ की कमाई ने चौंकाया, 28वें दिन 11 करोड़ का कलेक्शन; ‘टॉक्सिक’ और ‘आवारापन 2’ की रफ्तार धीमी
रिया अहिर की बिग बॉस 20 में एंट्री, फेम के लिए प्रोटेस्ट करने के आरोपों पर दिया करारा जवाब
रिया अहिर की बिग बॉस 20 में एंट्री, फेम के लिए प्रोटेस्ट करने के आरोपों पर दिया करारा जवाब
काली किशमिश भिगोकर खाएं या सीधे? जानें सेहत के लिए कौन सा तरीका है बेहतर
काली किशमिश भिगोकर खाएं या सीधे? जानें सेहत के लिए कौन सा तरीका है बेहतर
रिलीज से पहले ही बॉक्स ऑफिस पर ‘मिर्जापुर’ का दबदबा, 12.55 करोड़ पहुंची एडवांस बुकिंग
रिलीज से पहले ही बॉक्स ऑफिस पर ‘मिर्जापुर’ का दबदबा, 12.55 करोड़ पहुंची एडवांस बुकिंग
मथुरा-वृंदावन नहीं जा पा रहे? दिल्ली के इन 6 मंदिरों में मनाएं जन्माष्टमी
मथुरा-वृंदावन नहीं जा पा रहे? दिल्ली के इन 6 मंदिरों में मनाएं जन्माष्टमी