न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

पुलवामा हमलाः पाकिस्तान को लगेगी बड़ी चपत, अटक सकते है 14 बिलियन अमेरिकी डॉलर

भारत सरकार ने इस मामले में कठोर कदम उठाते हुए वैश्विक तौर पर पाकिस्तान पर प्रतिबंध लगाने की मांगी की है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 16 Feb 2019 9:57:11

पुलवामा हमलाः पाकिस्तान को लगेगी बड़ी चपत, अटक सकते है 14 बिलियन अमेरिकी डॉलर

जम्मू-कश्मीर (Jammu-Kashmir) के पुलवामा (Pulwama) में अवंतीपोरा के गोरीपोरा इलाके में सीआरपीएफ के काफिले पर आतंकवादी हमले में 40 सीआरपीएफ (CRPF) जवान हमले में शहीद हो गए। इस घटना की जिम्मेदारी पाकिस्तान (Pakistan) आधारित आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद (Jaish-e-Mohammed) ने ली। भारत सरकार ने इस मामले में कठोर कदम उठाते हुए वैश्विक तौर पर पाकिस्तान पर प्रतिबंध लगाने की मांगी की है। भारत सरकार ने कहा कि पाकिस्तान को वैश्विक तौर पर अलग-थलग छोड़ने के लिए हर संभव रणनीतिक कदम उठाएगा। हमले के बाद भारत के सख़्त तेवर को देखते हुए सउदी प्रिंस ने अपनी पाकिस्तान (Pakistan) यात्रा को एक दिन के लिए कम कर दिया है। सूत्रों के मुताबिक प्रिंस के साथ पाकिस्तान (Pakistan) आने वाला सउदी व्यापारिक प्रतिनिधिमंडल ने भी अपना दौरा रद्द कर दिया है। जाहिर है ऐसे में पाकिस्तान (Pakistan) को सउदी से 14 बिलियन यूएस डॉलर की प्रस्तावित मदद भी अटक गई है। इस बीच चौतरफ़ा दबाब के बीच पाकिस्तान की झल्लाहट साफ़ दिखाई दे रही है।

पाकिस्तान (Pakistan) ने इस्लामाबाद स्थित भारतीय उच्चायोग में उप-उच्चायुक्त गौरव अहलूवालिया को तलब किया और उनसे पुलवामा आतंकी हमले पर लग रहे आरपों को लेकर अपनी आपत्ति दर्ज कराई। पुलवामा हमले (Pulwama Attack) के बाद पाकिस्तान को अमेरिका की तरफ़ से भी जबरदस्त फटकार लगी है। पाकिस्तान (Pakistan) ने इस मामले में अमेरिका के चार्ज डे अफेयर्स पॉल जोन्स को तलब कर कहा कि पुलवामा हमले के लिए उसे कैसे ज़िम्मेदार ठहराया जा सकता है। लेकिन जैश और लश्कर के सरगनाओं को पाक में मिल रही खुली छूट पाकिस्तान की हर झूठ को बेनकाम कर रही है।

pulwama,pulwama attack latest news,pakistan,saudi crown prince,jammu kashmir

जम्मू एवं कश्मीर के पुलवामा (Pulwama Blast) में अवन्तीपुरा के गोरीपुरा इलाके में उस वक्त गुरुवार को हमला हुआ, जब सीआरपीएफ (CRPF) का काफिला गुजर रहा था।सीआरपीएफ काफिले पर हुए हमले में करीब 350 किलो IED (Improvised Explosive Device) का इस्तेमाल हुआ। आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद (Jaish-e-Mohammed) ने हमले की जिम्मेदारी ली और इसे आत्मघाती बताया। फिलहाल 40 जवानों के शहीद होने की आधिकारिक रूप से पुष्टि हुई है। रक्षा अधिकारी ने हताहतों की संख्या बढ़ने की आशंका जताई है। उधर, पीएम नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) सहित कई राजनेताओं ने हमले की निंदा की है। रिपोर्ट के अनुसार उरी के बाद यह सबसे बड़ा आतंकी हमला है।। घायलों का श्रीनगर स्थित सेना के अस्‍पताल में इलाज चल रहा है। सीआरपीएफ (CRPF) के जवानों को ले जा रही बस को मुख्‍य रूप से निशाना बनाया गया था। हमले में कई अन्‍य वाहन भी क्षतिग्रस्‍त हुए हैं। सेना के एक अधिकारी ने बताया कि सीआरपीएफ जवानों को निशाना बनाकर किए गए आईईडी विस्फोट की जिम्मेदारी आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद ने ली है। आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद ने इसे आत्मघाती हमला बताया है। बता दें कि यह हमला श्रीनगर से सिर्फ 20 किलोमीटर की दूरी पर हुआ है। रक्षा राज्य मंत्री सुभाष भामरे ने कहा कि दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा।

शहीद हुए सीआरपीएफ (CRPF) के 40 जवानों के पार्थ‍िव शरीर उनके घर पहुंचाए जा रहे हैं। वहीं उनका अंतिम संस्‍कार किया जाएगा। पार्थि‍व शरीर शुक्रवार को दिल्‍ली लाए गए थे। पीएम मोदी (PM Modi) ने पालम एयरपोर्ट पर पहुंचकर इन जवानों को श्रद्धांजलि दी थी। वायु सेना के सी-17 विमान से पार्थिव शरीर लाए गए। प्रधानमंत्री ने पुष्‍पचक्र अर्प‍ित करने के बाद सभी पा‍र्थ‍िव शरीर के आसपास पूरा एक चक्‍कर लगाया। सैन्‍य अफसरों के अलावा कांग्रेस अध्‍यक्ष राहुल गांधी ने शहीद जवानों को श्रद्धांजलि दी।

शहीदों को श्रद्धांजलि देने के लिए पीएम मोदी (PM Modi) के अलावा रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमन, गृह मंत्री राजनाथ सिंह और कांग्रेस अध्‍यक्ष राहुल गांधी पालम एयरपोर्ट पहुंचे। इससे पहले उन्‍होंने बीजेपी के सभी मंत्र‍ियों और सांसदों को निर्देश दिया कि वह अपने अपने राज्‍यों में इन जवानों के अंतिम संस्‍कार के समय वहां पर मौजूद रहें। इससे पहले शुक्रवार को गृह मंत्री राजनाथ सिंह दक्षिणी कश्मीर के पुलवामा जिला में सुरक्षाबलों के काफिले पर हुए हमले के बाद की स्थिति का जायजा लेने के लिए गए। पुलवामा हमले में शहीद जवानों के शव श्रीनगर से दिल्ली लाए गए । पीएम मोदी ने जवानों को श्रद्धांजलि दी। जवानों को श्रद्धांजलि देने के लिए विपक्ष के कई नेताओं के साथ कई केंद्रीय मंत्री भी एयरपोर्ट पर मौजूद थे।

pulwama,pulwama attack latest news,pakistan,saudi crown prince,jammu kashmir

भारत ने पाकिस्तान स्थित उच्चायुक्त को दिल्ली बुलाया

भारत ने पाकिस्तान में स्थित अपने उच्चायुक्त अजय बिसारिया को पुलवामा में सीआरपीएफ काफिले पर हुए आतंकवादी हमले के मद्देनजर 'विचार-विमर्श' के लिए नई दिल्ली बुलाया है। जम्मू एवं कश्मीर के पुलवामा जिले में गुरुवार को सीआरपीएफ काफिले पर हुए हमले में 40 जवान शहीद हो गए थे। पाकिस्तान स्थित जैश-ए-मोहम्मद ने इस हमले की जिम्मेदारी ली थी। बताया जा रहा है कि इस खूनी खेल को अंजाम देने वाला पुलवामा का ही आदिल अहमद डार (Adil Ahmad Dar) था। जिस कार ने सीआरपीएफ जवानों के बस में टक्कर मार आतंकी हमले को अंजाम दिया, उस कार को जैश-ए-मोहम्मद (Jaish-e-Mohammed) का आतंकवादी आदिल अहमद डार (Adil Ahmad Dar) चला रहा था। आतंकी आदिल अहमद डार (Adil Ahmad Dar) घाटी का ही रहने वाला था। डार एक साल पहले जैश-ए-मोहम्मद में शामिल हुआ था। आतंकी आदिल अहमद, जिसे 'आदिल अहमद गाड़ी टकराने वाला' और 'गुंडिबाग के वकास कमांडो' के रूप में भी जाना जाता है, वह पिछले साल ही आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद(Jaish-e-Mohammed) में शामिल हुआ था।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

बागेश्वर बाबा के राम-कृष्ण वाले बयान से यूपी में सियासी घमासान, क्या भाजपा के यादव वोट बैंक पर पड़ेगा असर?
बागेश्वर बाबा के राम-कृष्ण वाले बयान से यूपी में सियासी घमासान, क्या भाजपा के यादव वोट बैंक पर पड़ेगा असर?
दो चुनाव आयुक्तों की आपत्ति के बाद चुनाव आयोग का यू-टर्न, Form 6 से अलग हुआ SIR का कॉलम
दो चुनाव आयुक्तों की आपत्ति के बाद चुनाव आयोग का यू-टर्न, Form 6 से अलग हुआ SIR का कॉलम
‘आइए हो जाए दो-दो हाथ’, अखिलेश यादव को राजभर की खुली चुनौती, बोले- नेता क्या जो चुनाव से भागे?
‘आइए हो जाए दो-दो हाथ’, अखिलेश यादव को राजभर की खुली चुनौती, बोले- नेता क्या जो चुनाव से भागे?
किसानों को फसल नुकसान की भरपाई, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की तैयारी; योगी सरकार की नई घोषणाएं
किसानों को फसल नुकसान की भरपाई, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की तैयारी; योगी सरकार की नई घोषणाएं
अमेरिका में भारतीय मूल के नेताओं का जलवा, तीनों डेमोक्रेटिक चेहरों ने दर्ज की जीत
अमेरिका में भारतीय मूल के नेताओं का जलवा, तीनों डेमोक्रेटिक चेहरों ने दर्ज की जीत
सुहास सुब्रमण्यम कौन हैं? अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में वर्जीनिया से दोबारा जीते, रिपब्लिकन उम्मीदवार को हराया
सुहास सुब्रमण्यम कौन हैं? अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में वर्जीनिया से दोबारा जीते, रिपब्लिकन उम्मीदवार को हराया
मुंबई में पटाखों की बिक्री और भंडारण पर सख्ती, बिना लाइसेंस सार्वजनिक स्थानों पर रखना भी प्रतिबंधित
मुंबई में पटाखों की बिक्री और भंडारण पर सख्ती, बिना लाइसेंस सार्वजनिक स्थानों पर रखना भी प्रतिबंधित
55 की उम्र में भी फिट और एक्टिव हैं एलन मस्क, जानिए उनका खान-पान और फिटनेस रूटीन
55 की उम्र में भी फिट और एक्टिव हैं एलन मस्क, जानिए उनका खान-पान और फिटनेस रूटीन
गोरखपुर में अवैध खून तस्करी का खुलासा, 100 यूनिट PRBC के साथ मुरादाबाद के दो आरोपी गिरफ्तार
गोरखपुर में अवैध खून तस्करी का खुलासा, 100 यूनिट PRBC के साथ मुरादाबाद के दो आरोपी गिरफ्तार
Oppo Find X10 Ultra में मिल सकती है 8000mAh बैटरी और 10x ऑप्टिकल जूम, 200MP कैमरे के साथ आएगा प्रीमियम फोन
Oppo Find X10 Ultra में मिल सकती है 8000mAh बैटरी और 10x ऑप्टिकल जूम, 200MP कैमरे के साथ आएगा प्रीमियम फोन
'रामायण' को लेकर आशीष चंचलानी की बड़ी भविष्यवाणी, बोले- भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर होगी फिल्म
'रामायण' को लेकर आशीष चंचलानी की बड़ी भविष्यवाणी, बोले- भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर होगी फिल्म
Honor का नया धमाका! 15,000mAh बैटरी वाले फोन की टेस्टिंग शुरू, एक चार्ज में चलेगा 7 दिन
Honor का नया धमाका! 15,000mAh बैटरी वाले फोन की टेस्टिंग शुरू, एक चार्ज में चलेगा 7 दिन
दिवाली पर मां लक्ष्मी को कमल चढ़ाते समय भूलकर भी न करें ये गलतियां, जानें पूजा के जरूरी नियम
दिवाली पर मां लक्ष्मी को कमल चढ़ाते समय भूलकर भी न करें ये गलतियां, जानें पूजा के जरूरी नियम
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल