न्यूज़
IPL 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

जम्मू-कश्मीर : पुलवामा हमले पर PM मोदी बोले- शहीदों के बलिदान को व्यर्थ नहीं जाने दिया जाएगा

सीआरपीएफ (CRPF) के काफिले पर हुए आतंकवादी हमले पर प्रधानमंत्री मोदी ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। पीएम मोदी (PM Modi) ने हमले को कायरतापूर्ण बताते हुए कहा है कि शहीदों के बलिदान को व्यर्थ नहीं जाने दिया जाएगा।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 15 Feb 2019 08:12:28

जम्मू-कश्मीर : पुलवामा हमले पर PM मोदी बोले- शहीदों के बलिदान को व्यर्थ नहीं जाने दिया जाएगा

जम्मू-कश्मीर (Jammu-Kashmir) के पुलवामा (Pulwama Terror Attack) में आत्मघाती हमले में सीआरपीएफ (CRPF) के अब तक 42 जवान शहीद हो चुके हैं। सीआरपीएफ (CRPF) काफिले पर हुए हमले में करीब 350 किलो IED (Improvised Explosive Device) का इस्तेमाल हुआ। आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद (Jaish-e-Mohammed) ने हमले की जिम्मेदारी ली और इसे आत्मघाती बताया। सभी इस हमले की कड़ी निंदा कर रहे हैं। सीआरपीएफ (CRPF) के काफिले पर हुए आतंकवादी हमले पर प्रधानमंत्री मोदी ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। पीएम मोदी (PM Modi) ने हमले को कायरतापूर्ण बताते हुए कहा है कि शहीदों के बलिदान को व्यर्थ नहीं जाने दिया जाएगा।

jammu kashmir,pm narendra modi,pulwama,terror attack,improvised explosive device,crpf,jaish-e-mohammed,pulwama terror attack

ट्विटर पर अपनी प्रतिक्रया देते हुए पीएम मोदी (PM Modi) ने लिखा, 'पुलवामा में सीआरपीएफ कर्मियों पर हमला निंदनीय है। मैं इस नृशंस हमले की कड़ी निंदा करता हूं। हमारे बहादुर जवानों का बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा। पूरा देश बहादुर सैनिकों के परिवारों के साथ कंधा से कंधा मिलाकर खड़ा है। घायल जवानों के जल्द ठीक होने की उम्मीद करता हूं।' पीएम मोदी ने बताया कि उन्होंने हमले के बाद पुलवामा की स्थिति को लेकर गृह मंत्री राजनाथ सिंह और अन्य अधिकारियों से बात की। गौरतलब है कि जम्‍मू-कश्‍मीर के पुलवामा में आतंकवादियों ने सीआरपीएफ के काफिले पर हमला कर दिया जिसमे 42 जवान शहीद हो गए हैं, जबकि 30 से ज्यादा जवान घायल बताए जा रहे हैं।

रक्षा अधिकारी ने हताहतों की संख्या बढ़ने की आशंका जताई है। केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के 2500 से अधिक जवान 78 वाहनों के काफिले में जा रहे थे। जिनमें से ज्यादातर अपनी छुट्टियां बिताने के बाद वापस लौट रहे थे। जम्मू कश्मीर राजमार्ग पर अवंतिपोरा इलाके में लाटूमोड पर इस काफिले पर घात लगाकर हमला किया गया। ये काफिला जम्मू से तड़के साढ़े तीन बजे चला था और माना जा रहा था कि इसे शाम तक श्रीनगर पहुंचना था। सीआरपीएफ के महानिदेशक आरआर भटनागर ने बताया कि ये एक बड़ा काफिला था और करीब 2500 सुरक्षाकर्मी अलग-अलग वाहनों में जा रहे थे। ये हमला श्रीनगर से करीब 30 किलोमीटर दूर हुआ। धमाका इतना जबरदस्त था कि बस के परखच्चे उड़ गए। न्यूज एजेंसी PTI के मुताबिक पुलिस ने आतंकी की पहचान पुलवामा के काकापोरा के रहने वाले आदिल अहमद के रूप में की है। उन्होंने बताया कि अहमद 2018 में जैश-ए-मोहम्मद में शामिल हुआ था। पुलिस ने बताया कि जैश आतंकी आदिल ने स्कॉर्पियो से सीआरपीएफ के बस में टक्कर मारी थी। आतंकी आदिल ने जिस गाड़ी से टक्कर मारी उसमें 350 किलो विस्फोटक थे। उन्होंने बताया कि अहमद 2018 में जैश-ए-मोहम्मद में शामिल हुआ था।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

पश्चिम बंगाल Voter List अपडेट: 91 लाख नाम हटे, पहली बार EC ने जारी की जिलेवार सूची
पश्चिम बंगाल Voter List अपडेट: 91 लाख नाम हटे, पहली बार EC ने जारी की जिलेवार सूची
फर्जी पासपोर्ट आरोपों के बाद पवन खेड़ा के घर पहुंची असम पुलिस, सीएम हिमंता की पत्नी को लेकर मचा बवाल
फर्जी पासपोर्ट आरोपों के बाद पवन खेड़ा के घर पहुंची असम पुलिस, सीएम हिमंता की पत्नी को लेकर मचा बवाल
‘4 घंटे तक नजरें नहीं हटीं...’ रणवीर सिंह की ‘धुरंधर 2’ पर अनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने लुटाया प्यार
‘4 घंटे तक नजरें नहीं हटीं...’ रणवीर सिंह की ‘धुरंधर 2’ पर अनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने लुटाया प्यार
राजपाल यादव के समर्थन में बोले सलमान खान, कहा— डॉलर नहीं, आपके काम की असली कीमत मायने रखती है
राजपाल यादव के समर्थन में बोले सलमान खान, कहा— डॉलर नहीं, आपके काम की असली कीमत मायने रखती है
AI को लेकर बड़ी प्लानिंग में जुटे मार्क जुकरबर्ग, खास टास्क फोर्स तैयार करने की तैयारी
AI को लेकर बड़ी प्लानिंग में जुटे मार्क जुकरबर्ग, खास टास्क फोर्स तैयार करने की तैयारी
Galaxy S24 Ultra पर जबरदस्त ऑफर, कीमत में भारी कटौती के साथ मिल रहा 25,000 रुपये से ज्यादा का फायदा
Galaxy S24 Ultra पर जबरदस्त ऑफर, कीमत में भारी कटौती के साथ मिल रहा 25,000 रुपये से ज्यादा का फायदा
फिश ऑयल कैप्सूल के जबरदस्त फायदे, जानिए किन लोगों के लिए है इसका सेवन सबसे ज़रूरी
फिश ऑयल कैप्सूल के जबरदस्त फायदे, जानिए किन लोगों के लिए है इसका सेवन सबसे ज़रूरी
नाश्ते में बनाएं प्रोटीन से भरपूर मसूर दाल का चीला, वजन घटाने में है बेहद असरदार; आसान रेसिपी
नाश्ते में बनाएं प्रोटीन से भरपूर मसूर दाल का चीला, वजन घटाने में है बेहद असरदार; आसान रेसिपी
पहले पेट्रोल से जलाया, फिर जहर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट… बिहार के वैशाली में दहेज के लिए दरिंदगी की हदें पार
पहले पेट्रोल से जलाया, फिर जहर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट… बिहार के वैशाली में दहेज के लिए दरिंदगी की हदें पार
KKR ने ऑक्शन में गंवाए 25 करोड़, 26 साल के कैमरून ग्रीन ने टीम को दिया बड़ा झटका
KKR ने ऑक्शन में गंवाए 25 करोड़, 26 साल के कैमरून ग्रीन ने टीम को दिया बड़ा झटका
RR vs MI: वैभव सूर्यवंशी की होगी बड़ी परीक्षा, बुमराह-बोल्ट जैसे दिग्गजों का करना होगा सामना
RR vs MI: वैभव सूर्यवंशी की होगी बड़ी परीक्षा, बुमराह-बोल्ट जैसे दिग्गजों का करना होगा सामना
IPL 2026 Points Table: कोलकाता बनाम पंजाब मैच बारिश में फंसा, फिर भी बदली अंक तालिका, कुछ टीमों का खाता अभी भी नहीं खुला
IPL 2026 Points Table: कोलकाता बनाम पंजाब मैच बारिश में फंसा, फिर भी बदली अंक तालिका, कुछ टीमों का खाता अभी भी नहीं खुला
RR vs MI: आज किस टीम का पलड़ा भारी, जानिए मैच का समय और पूरी प्रेडिक्शन
RR vs MI: आज किस टीम का पलड़ा भारी, जानिए मैच का समय और पूरी प्रेडिक्शन
गर्मियों में रोज खाएं रसदार खरबूजा, पाचन से लेकर दिल तक सेहत को मिलेंगे जबरदस्त फायदे
गर्मियों में रोज खाएं रसदार खरबूजा, पाचन से लेकर दिल तक सेहत को मिलेंगे जबरदस्त फायदे