नगर निगम चुनाव: जयपुर में कांग्रेस की शानदार लीड, हैरिटेज में 27 प्रत्याशी जीते, भाजपा के 24, देखे लिस्ट

By: Pinki Tue, 03 Nov 2020 2:39:23

नगर निगम चुनाव: जयपुर में कांग्रेस की शानदार लीड, हैरिटेज में 27 प्रत्याशी जीते, भाजपा के 24, देखे लिस्ट

जयपुर शहर की दो नगर निगम-जयपुर ग्रेटर व जयपुर हैरिटेज के लिए सुबह 9 बजे से मतगणना जारी है। हैरिटेज निगम में अब कांग्रेस और भाजपा के बीच कड़ा मुकाबला हो रहा है। यहां अब तक हुई काउंटिंग में कांग्रेस के 27 प्रत्याशी जीत चुके हैं। जबकि भाजपा के 24 प्रत्याशी जीते हैं। उधर, ग्रेटर नगर निगम की बात करें तो यहां भाजपा आगे है। ग्रेटर में भाजपा के 15 प्रत्याशी जीत दर्ज कर चुके हैं, जबकि कांग्रेस के 11 प्रत्याशियों ने जीत हासिल की है। दोनों निगम चुनावों की यह काउंटिंग 25 कमरों में 250 टेबलों पर 478 राउंड में होगी। उम्मीद है कि दोपहर बाद तक पूरी तस्वीर साफ हो जाएगी कि शहर की दोनों नगर निगम पर किसका कब्जा हो रहा है। नगर निगम जयपुर ग्रेटर के कुल 150 वार्ड और हैरिटेज में 100 वार्ड हैं। जयपुर हैरिटेज में 686 और जयपुर ग्रेटर में 430 प्रत्याशी चुनाव मैदान में है।

जयपुर हैरिटेज के रिजल्ट:

नगर निगम के वार्ड नंबर-1 से कांग्रेस के हनुमान गुर्जर जीते।
वार्ड- 2 में कांग्रेस की अंजलि ब्रहम भट्ट जीतीं।
वार्ड 3 में भाजपा के पूरणमल सैनी जीते।
वार्ड 4 में भाजपा की बरखा जीतीं।
वार्ड-11 से कांग्रेस के भूपेंद्र मीणा जीते।
वार्ड-12 निर्दलीय उम्मीदवार मोजम बनो जीतीं।
वार्ड 13 में भाजपा के सुरेश जीते।
वार्ड 14 में भाजपा के नंदकिशोर जीते।
वार्ड 15 में निर्दलीय उम्मीदवार मोहम्मद अहसान जीते।
वार्ड 21 से भाजपा की अनीता जैन जीतीं।
वार्ड 22 में भाजपा के विमल अग्रवाल।
वार्ड 23 से निर्दलीय जायदा बानो जीतीं।
वार्ड 24 में भाजपा के माणक चंद शर्मा जीते।
वार्ड 31 से कांग्रेस के अरुदीन जीते।
वार्ड 32 में कांग्रेस के विजेंद्र तिवारी जीते।
वार्ड 33 से कांग्रेस के उमेश जीते।
वार्ड 34 में भाजपा के सुभाष व्यास जीते।
वार्ड 41 से कांग्रेस के आरिफ खान जीते।
वार्ड 42 से कांग्रेस के दशरथ सिंह जीते।
वार्ड 43 में कांग्रेस के मुनेश गुर्जर जीते।
वार्ड 44 में कांग्रेस से सुनीता शेखावत विजयी।
वार्ड 45 भाजपा के धीरज शर्मा जीते।
वार्ड 46 से कांग्रेस की ज्योति चौहान जीतीं।
वार्ड 51 से भाजपा प्रत्याशी राहुल शर्मा जीते।
वार्ड 52 में भाजपा की पूनम शर्मा जीतीं।
वार्ड 53 में कांग्रेस के कमलेश कंवर जीते।
वार्ड 54 में भाजपा की अंशु शर्मा जीतीं।
वार्ड 55 से भाजपा के जितेंद्र लखवानी जीते।
वार्ड 61 से कांग्रेस की आयशा सिद्दीकी जीती।
वार्ड 62 से निर्दलीय उम्मीदवार रोहित कुमार जीते।
वार्ड 63 से कांग्रेस की सुशीला देवी जीतीं।
वार्ड 64 से कांग्रेस की नसरीन बनो जीतीं।
वार्ड 65 में निर्दलीय उम्मीदवार मोहम्मद जकरिया जीते।
वार्ड 66 में भाजपा के महेश चंद्र जीते।
वार्ड 67 में कांग्रेस के मोहम्मद अयूब जीते।
वार्ड 68 से निर्दलीय नसीम बानो जीतीं।
वार्ड 69 में कांग्रेस के फरीद कुरैशी जीते।
वार्ड 71 से कांग्रेस के अरविंद मेथी जीते।
वार्ड 72 भाजपा के ललिता जायसवाल जीते।
वार्ड 73 में भाजपा के अमर सिंह गुर्जर जीते।
वार्ड 74 निर्दलीय उम्मीदवार सुशील यादव जीते।
वार्ड 75 कांग्रेस के मोहम्मद शोएब जीते।
वार्ड 81 से कांग्रेस उम्मीदवार असमा खान जीतीं।
वार्ड 82 से कांग्रेस की सावित्री जीतीं।
वार्ड 83 में कांग्रेस के फिरोज खान जीते।
वार्ड 91 से भाजपा के श्याम सुंदर सैनी जीते।
वार्ड 92 भाजपा की रितु मोतियानी जीतीं।
वार्ड 93 में कांग्रेस के नीरज अग्रवाल जीते।
वार्ड 94 में भाजपा के घनश्याम चंद लानी जीते।
वार्ड 95 में भाजपा के महेश कलवानी जीते।
वार्ड 96 भाजपा के महेंद्र कुमार पहाड़िया जीते।

जयपुर ग्रेटर के रिजल्ट:

जयपुर ग्रेटर वार्ड नंबर 1 से कांग्रेस की घापा देवी विजयी हुईं।
वार्ड 11 से कांग्रेस की सजना देवी जीतीं।
वार्ड 21 से भाजपा की प्रियंका अग्रवाल विजयी हुईं।
वार्ड 41 से भाजपा के गणेश सिंह नाथावत जीते।
वार्ड 42 से भाजपा के वीरेन्द्र सिंह जीते।
वार्ड 51 से भाजपा की सुखप्रीत बंसल जीतीं।
वार्ड 52 में भाजपा के विनोद चौधरी जीते।
वार्ड 53 से निर्दलीय प्रत्याशी गजेंद्र सिंह चिराना विजयी।
वार्ड 61 में भाजपा से राखी राठौड़ जीतीं।
वार्ड 62 से कांग्रेस के विजेंद्र सैनी की हुई जीत।
वार्ड 63 से भाजपा के पीयूष किराडू जीते।
वार्ड 71 में भाजपा के मुकेश शर्मा जीते।
वार्ड 72 से भाजपा के पारस जैन जीते।
वार्ड 81 में निर्दलीय प्रत्याशी जय वशिष्ठ जीते।
वार्ड 82 में भाजपा के मनोज तेजवानी जीते।
वार्ड 91 से कांग्रेस के आशीष पटेल विजयी।
वार्ड 92 से कांग्रेस की ज्योति सैनी विजयी।
वार्ड 101 से भाजपा के मोतीलाल मीणा जीते।
वार्ड 102 में भाजपा के महेंद्र शर्मा जीते।
वार्ड 111 में कांग्रेस की काजल भीनमाल जीतीं।
वार्ड 112 में निर्दलीय प्रत्याशी किशन लाल विजयी।
वार्ड 121 भाजपा की प्रियंका अग्रवाल जीतीं।
वार्ड 122 में कांग्रेस के प्रदीप तिवारी जीते।
वार्ड 131 से भाजपा के गोविंद छिपा जीते।
वार्ड 141 से कांग्रेस के अभिषेक सैनी विजयी हुए।
वार्ड 142 में भाजपा के हिमांशु जीते।

ये भी पढ़े :

# राजस्थान : भीषण आग में लाखों का कड़बी हुआ राख, गांव में मच गया हाहाकार, देर रात पाया गया काबू

# राजस्थान : गर्भवती को अस्पताल लेकर जा रही एंबुलेंस में स्पार्किंग से लगी आग, डीएसपी ने की मदद

# राजस्थान : कांस्टेबल भर्ती के नाम पर बेरोजगारों से हुई करोड़ों रुपए की ठगी, आईटीबीपी की नौकरी छोड़ चुका है आरोपी

# राजस्थान में पारित किया गया मास्क अनिवार्य विधेयक, बना ऐसा करने वाला देश का पहला राज्य

हम WhatsApp पर हैं। नवीनतम समाचार अपडेट पाने के लिए हमारे चैनल से जुड़ें... https://whatsapp.com/channel/0029Va4Cm0aEquiJSIeUiN2i
पढ़ें Hindi News ऑनलाइन lifeberrys हिंदी की वेबसाइट पर। जानिए देश-विदेश और अपने प्रदेश से जुड़ीNews in Hindi

Home | About | Contact | Disclaimer| Privacy Policy

| | |

Copyright © 2024 lifeberrys.com