न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

सिर्फ 15 मिनट में आप खुद दाखिल कर सकते हैं अपना Income Tax Return, यह है तरीका

वित्तीय वर्ष 2019-20 के लिए आईटीआर (ITR) फाइल करने को लेकर अगर आप परेशान है तो हम आपकी परेशानी सिर्फ 15 मिनट में दूर कर देंगे।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 19 Oct 2020 3:34:54

सिर्फ 15 मिनट में आप खुद दाखिल कर सकते हैं अपना Income Tax Return, यह है तरीका

वित्तीय वर्ष 2019-20 के लिए आईटीआर (ITR) फाइल करने को लेकर अगर आप परेशान है तो हम आपकी परेशानी सिर्फ 15 मिनट में दूर कर देंगे। आज हम आपको वह प्रक्रिया बताने जा रहे हैं जिससे आप काफी कम समय में अपना आईटीआर दाखिल कर सकते हैं। ऐसे में आपको सीए की भी जरूरत नहीं है आप खुद अपनी आईटीआर (ITR) फाइल कर सकते है। आइए जानते हैं।

आईटीआर दाखिल करने के लिए होगी इन दस्तावेजों की जरूरत

- पैन कार्ड (Pancard)

- आधार कार्ड (Aadhar Card)

- बैंक अकाउंट नंबर (Bank Account Number)

- निवेश की जानकारी और सभी जरूरी सर्टिफिकेट्स

- फॉर्म 16 (Form 16)

- फॉर्म 26एएस (Form 16 AS)

आपको बता दें कि कोरोना वायरस महामारी के कारण करदाताओं को हो रही परेशानियों को समझते हुए क्रेंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (CBDT) ने असेसमेंट ईयर 2019-20 के लिए विलंब से और संशोधित आयकर रिटर्न दाखिल करने की आखिरी तारीख को 30 सितंबर से बढ़ाकर 30 नवंबर कर दिया है।

करें फॉर्म का चुनाव

सबसे पहले आपको यह जानना होगा कि आप किस श्रेणी के करदाता हैं और आपको कौनसा आईटीआर फॉर्म भरने की जरूरत है। उदाहरण के लिए आईटीआर 1 'सहज' फॉर्म उन नागरिकों के लिए हैं, जिनकी कुल आय 50 लाख रुपये तक है। उन्हें वेतन, एक घर और अन्य स्रोतों जैसे ब्याज से आय प्राप्त होती है।

दो तरीकों से आईटीआर ई-फाइलिंग

पहला ITR फॉर्म डाउनलोड करना, फॉर्म को ऑफलाइन भरना और XML फाइल अपलोड करना दूसरा एक ऑनलाइन ई-फाइलिंग पोर्टल पर सीधे सारी जानकारी फाइल करके सबमिट करना।

इस तरह होगी आईटीआर की ई-फाइलिंग (e-filing)

Step 1 -
आईटीआर ई-फाइल (ITR e-filing) करने के लिए सबसे पहले आपको आईटीआर (ITR) के लिए खुद को रजिस्टर करना होगा।

Step 2 -
आपको आयकर विभाग की वेबसाइट https://www.incometaxindiaefiling.gov.in/home पर जाना होगा।

Step 3 -
यहां आपको यूजर आईडी (PAN), पासवर्ड, जन्मतिथि और कैप्चा कोड डालकर लॉग-इन करना होगा।

Step 4 -
अब आपको 'e-File' टैब पर जाना होगा और इनकम टैक्स रिटर्न लिंक (Income Tax Return) पर क्लिक करना होगा।

Step 5 - यहां सबसे पहले आपको असेसमेंट ईयर के लिए वह आईटीआर फॉर्म चुनना होगा, जिसे आपको भरना है।

Step 6 - अगर आप ऑरिजनल रिटर्न फाइल कर रहे हैं, तो 'Original' टैब पर क्लिक करें।

Step 7 - अगर आप संशोधित रिटर्न दाखिल कर रहे हैं, तो 'Revised Return' पर क्लिक करें।

Step 8 -
अब 'प्रिपेयर' और 'सबमिट ऑनलाइन' को चुनें व 'कंटिन्यू' पर क्लिक करें।

Step 9 - इसके बाद नए पेज पर मांगी गई सभी जानकारियों को भरें और साथ ही सेव करते रहें, क्योंकि अगर सेशन टाइम पूरा हो गया, तो आपके द्वारा भरी गई सारी जानकारी दिखाई नहीं देगी।

Step 10 - यहां आपको निवेश और स्वास्थ्य व जीवन बीमा के बारे में सभी जानकारी दर्ज करनी होगी।

Step 11 - ये सब जानकारियां दर्ज करने के बाद, अंत में, वेरिफिकेशन पेज आएगा, इसे आप उसी समय वेरीफाई कर सकते हैं या आप इसे 120 दिनों में वेरीफाई कर सकते हैं।

Step 12 - अब आपको 'प्रीव्यू' और 'सबमिट' पर क्लिक करना होगा और आईटीआर सबमिट हो जाएगी।

वेरिफिकेशन करना ना भूलें

आईटीआर (ITR) भरते समय हमें वेरिफिकेशन करना नहीं भूलना चाहिए। जो करदाता इलेक्ट्रॉनिक हस्ताक्षरों के बिना एक इलेक्ट्रॉनिक हस्ताक्षर फाइल करते हैं, उन्हें आईटीआर अपलोड करने के 120 दिन के अंदर इसे वेरीफाई करना होता है। यह करने के चार तरीके हैं।

- आधार ओटीपी (OTP) के जरिए
- नेट बैंकिंग के माध्यम से ई-फाइलिंग अकाउंट में लॉग-इन कर
- इलेक्ट्रॉनिक वेरिफिकेशन कोड (evc) के जरिए
- आईटीआर-वी की हस्ताक्षर कॉपी बेंगलुरु भेजकर।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
iPhone 18 Pro की बिक्री शुरू होते ही दिल्ली-मुंबई से बेंगलुरु तक लगी लंबी कतारें, रात 10 बजे से ग्राहक कर रहे थे इंतजार
iPhone 18 Pro की बिक्री शुरू होते ही दिल्ली-मुंबई से बेंगलुरु तक लगी लंबी कतारें, रात 10 बजे से ग्राहक कर रहे थे इंतजार
ममता से मिलीं कनिमोझी, कांग्रेस से अलग क्षेत्रीय दलों को साथ लाने की अटकलों ने पकड़ा जोर
ममता से मिलीं कनिमोझी, कांग्रेस से अलग क्षेत्रीय दलों को साथ लाने की अटकलों ने पकड़ा जोर
15 साल से कम उम्र के बच्चों के पासपोर्ट में बड़ा बदलाव, अब 5 साल या 18 साल तक रहेगी वैधता
15 साल से कम उम्र के बच्चों के पासपोर्ट में बड़ा बदलाव, अब 5 साल या 18 साल तक रहेगी वैधता
बॉक्स ऑफिस पर ‘हैवान’ की हालत खराब, ‘हनुमान अंश’ ने 300 करोड़ का आंकड़ा छुआ; ‘मिर्जापुर’ और ‘इरुमुडी’ की कमाई भी जानें
बॉक्स ऑफिस पर ‘हैवान’ की हालत खराब, ‘हनुमान अंश’ ने 300 करोड़ का आंकड़ा छुआ; ‘मिर्जापुर’ और ‘इरुमुडी’ की कमाई भी जानें
दिल्ली: खेत में मिली क्षत-विक्षत लाश, एक हाथ गायब; गैंगरेप और हत्या की खौफनाक कहानी का ऐसे हुआ खुलासा
दिल्ली: खेत में मिली क्षत-विक्षत लाश, एक हाथ गायब; गैंगरेप और हत्या की खौफनाक कहानी का ऐसे हुआ खुलासा
गणपति विसर्जन में धनश्री वर्मा की आंखों से छलके आंसू, नम आंखों से बप्पा को दी विदाई
गणपति विसर्जन में धनश्री वर्मा की आंखों से छलके आंसू, नम आंखों से बप्पा को दी विदाई
पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों
पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
'मिर्जापुर द मूवी' की बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई जारी, 14वें दिन 200 करोड़ पार, आमिर और अक्षय की फिल्मों को पीछे छोड़ा
'मिर्जापुर द मूवी' की बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई जारी, 14वें दिन 200 करोड़ पार, आमिर और अक्षय की फिल्मों को पीछे छोड़ा
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती