न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

CSK vs MI : कल होने जा रहा आगाज, आंकड़ों से जानें कौन पड़ेगा किस पर भारी

आज इस कड़ी में हम आपको बताने जा रहे हैं आंकडें जिससे जानेंगे कि कौन किस पर भारी पड़ेगा।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Fri, 18 Sep 2020 7:27:48

CSK vs MI : कल होने जा रहा आगाज, आंकड़ों से जानें कौन पड़ेगा किस पर भारी

कल यानी 19 सितंबर को इंडियन प्रीमियर लीग की शुरुआत होने जा रही हैं। पहला मैच मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच होने जा रहा हैं। सभी की नजरें इस मैच का बेसब्री से इंतजार कर रही हैं और कयास लगाने की शुरुआत हो चुकी हैं कि कौनसी टीम इसमें बाजी मारेगी। कोरोना काल के बीच शुरू होने वाले 13वें सीजन में धोनी और रोहित जीत से शुरुआत चाहेंगे। आज इस कड़ी में हम आपको बताने जा रहे हैं आंकडें जिससे जानेंगे कि कौन किस पर भारी पड़ेगा।

चेन्नई पर भारी मुंबई

वैसे तो दोनों ही टीम सितारों से सजी है। टूर्नामेंट के सारे बड़े मैच विनर्स आपको इन 22 खिलाड़ियों के बीच ही मिल जाएंगे। बीते 12 सीजन में मुंबई-चेन्नई के बीच अबतक 28 मुकाबले खेले जा चुके हैं मुंबई ने 17 तो सीएसके ने 11 मैच अपने नाम किए हैं। धोनी सेना पर रोहित ब्रिगेड का जीत प्रतिशत 60.71 है। बीते पांच मुकाबलों में चेन्नई सुपरकिंग्स कभी भी मुंबई इंडियंस को नहीं हरा पाई है। तीन बार ऐसे मौके आए जब टूर्नामेंट की इन्हीं दो सबसे मजबूत टीम के बीच फाइनल खेला गया। यहां भी रोहित ब्रिगेड का पलड़ा 2-1 से भारी है।

news,news in hindi,latest news,ipl in uae,ipl 2020,ipl news,cricket news,mumbai indians vs chennai super kings

रोहित, रैना सबसे सफल बल्लेबाज

चेन्नई के खिलाफ मुंबई के कप्तान रोहित शर्मा का बल्ला जमकर बोलता है। वह येलो आर्मी के खिलाफ अपनी टीम के सबसे सफल बल्लेबाज हैं तो वहीं 'चिन्ना थाला' सुरेश रैना मुंबई के खिलाफ चेन्नई के तुरुत के इक्के हैं। हिटमैन ने जहां 614 रन बनाए तो मौजूदा सत्र में नहीं खेल रहे रैना 704 रन बनाकर महेंद्र सिंह धोनी (663 रन बनाम मुंबई) से आगे हैं।

कैरेबियाई जंग

टूर्नामेंट के स्टार ऑलराउंडर कीरोन पोलार्ड जहां मुंबई इंडियंस की ताकत बढ़ाते हैं तो उन्हें इस टूर्नामेंट में लाने वाले ब्रावो चेन्नई सुपरकिंग्स की शोभा बढ़ाते हैं। बल्ले और गेंद दोनों से कमाल दिखाने वाले यह स्टार कैरेबियाई ऑलराउंडर्स जमकर दर्शकों का मनोरंजन करते हैं। हालांकि सीएसके के खिलाफ मुंबई के सबसे सफल गेंदबाज 31 विकेट लेने वाले मलिंगा भी यह टूर्नामेंट नहीं खेल रहे। दूसरे क्रम पर 12 सफलताओं के साथ पोलार्ड हैं। मुंबई के लिए चेन्नई से सबसे बड़ा खतरा 24 विकेट लेने वाले ब्रावो हैं।

जडेजा और बुमराह पर निगाहें

रवींद्र जडेजा और जसप्रीत बुमराह व्यक्तिगत रिकॉर्ड्स के मुहाने पर खड़े हैं। सीएसके की जान जड्डू जहां 73 रन बनाते ही आईपीएल में 100 विकेट और 2 हजार रन बनाने वाले टूर्नामेंट के पहले खिलाड़ी बन जाएंगे तो मुंबई के बुमराह भी मौजूदा सीजन में 18 विकेट लेकर 200 सफलताएं अर्जित करने वाले पहले भारतीय पेसर होंगे। सुरेश रैना (193 मैच) की गैरहाजिरी में धोनी भी आगे निकलने वाले हैं। 190 मैच खेल चुके माही चार मुकाबले के बाद सर्वाधिक आईपीएल मैच खेलने वाले खिलाड़ी होंगे। रोहित शर्मा भी पांच हजार रन बनाने वाले कोहली, रैना क्लब में शामिल होने से सिर्फ 102 रन दूर हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका