न्यूज़
Nana Patekar Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

IPL 2018: 17 साल के लड़के की गेंद ने उडाए विराट और अनुष्का के होश, देखें वीडियो

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 11वें सीजन में रॉयल चैलेंजर्ब बेंगलोर (आरसीबी) ने होम ग्राउंड पर किंग्स इलेवन पंजाब को हराकर पहली जीत दर्ज की

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 14 Apr 2018 2:54:25

IPL 2018: 17 साल के लड़के की गेंद ने उडाए विराट और अनुष्का के होश, देखें वीडियो

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 11वें सीजन में रॉयल चैलेंजर्ब बेंगलोर (आरसीबी) ने होम ग्राउंड पर किंग्स इलेवन पंजाब को हराकर पहली जीत दर्ज की। उमेश यादव की शानदार गेंदबाजी के बाद एबी डिविलियर्स की धांसू बल्लेबाजी के दम पर आरसीबी ने चार विकेट से जीत दर्ज की। किंग्स इलेवन पंजाब पहले बल्लेबाजी करते हुए 19.2 ओवर में 155 रनों पर ऑलआउट हो गया। जवाब में आरसीबी ने 19.3 ओवर में छह विकेट पर 159 रन बनाकर मैच जीत लिया। कप्तान विराट ने मैच के बाद कहा, 'मैं बहुत खुश हूं। होम ग्राउंड पर पहला मैच बहुत अहम होता है। पिछले साल हमें अच्छी शुरुआत नहीं मिल पाई थी। इस मैच को हम हर हाल में जीतना चाहते थे। फैन्स को हमसे बहुत उम्मीदें थीं। खासकर शुरुआती मैचों में जीत दर्ज करना अहम होता है।'

वही मैच के दौरन विराट का हौसला बढ़ाने उनकी पत्नी पत्‍नी अनुष्‍का शर्मा भी आई थीं। स्‍टैंड्स में खड़ी अनुष्‍का मैच के हर एक पल का आनंद लेती दिखीं।

विराट कोहली ने टॉस जीतकर पंजाब को बल्‍लेबाजी के लिए बुलाया था। अच्‍छी शुरुआत के बावजूद KXIP बड़ा स्‍कोर नहीं खड़ा कर सकी। पूरी टीम 19.2 ओवरों में सिर्फ 155 रनों पर ही ऑल आउट हो गई। RCB की ओर से उमेश यादव ने एक ओवर में ही 3 विकेट झटके। 156 रनों के लक्ष्‍य का पीछा करने उतरी RCB को पहले ओवर की दूसरी गेंद पर ही झटका लग गया। अक्षर पटेल की गेंद पर ब्रेंडन मैकुलम कैच आउट हो गए। इसके बाद आए कप्‍तान कोहली के कुछ अच्‍छे शॉट्स खेले।

डि कॉक के साथ मिलकर वह अच्‍छी साझेदारी की ओर बढ़ रहे थे कि तभी गेंदबाजी करने मुजीब उर रहमान आए। पांचवी गेंद पर रहमान की गेंद कोहली के बैट और पैड के बीच से निकली और सीधे स्‍टंप्‍स पर जा लगी। गेंद इतनी शानदार थी कि खुद कोहली भी हैरान रह गए। मैच देख रहीं अनुष्‍का तो कुछ पल के लिए सन्‍न रह गईं। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया जा रहा है।

वही डि कॉक को 45 के निजी स्‍कोर पर पंजाब के कप्तान रविचंद्रन अश्विन ने बोल्ड किया उन्होंने अपनी पारी में 34 गेंदों का सामना किया और सात चौकों के अलावा एक छक्का भी लगाया। युवा बल्लेबाज सरफराज अश्विन की गेंद पर स्लिप पर करुण नायर के हाथों लपके गए।

मुकाबला रोचक होता जा रहा था और इसी बीच डिविलियर्स ने मुजीब द्वारा फेंके गए 17वें ओवर में दो शानदार छक्के जड़े। इस ओवर में मनदीप ने एक चौका मारा। मुजीब ने इस ओवर में कुल 19 रन लुटाए। डिविलियर्स हालांकि 19वें ओवर की पहली गेंद पर पवेलियन लौट लिए। इसी ओवर में मनदीप भी रन आउट हो गए। वॉशिंगटन सुंदर ने (नाबाद 9) ने आखिरी ओवर में दो चौके मारे अपनी टीम को जीत दिलाई।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत