न्यूज़
Nana Patekar Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

देश की सबसे बड़ी एयरलाइंस इंडिगो के प्रमुख आदित्य घोष ने अचानक दिया इस्तीफा

देश की सबसे बड़ी प्राइवेट एयरलाइंस इंडिगो (Indigo) के प्रेसीडेंट और पूर्णकालिक डायरेक्टर आदित्य घोष (Aditya Ghosh) ने अचानक इस्तीफा दे दिया है

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 28 Apr 2018 12:25:07

देश की सबसे बड़ी एयरलाइंस इंडिगो के प्रमुख आदित्य घोष ने अचानक दिया इस्तीफा

देश की सबसे बड़ी प्राइवेट एयरलाइंस इंडिगो (Indigo) के प्रेसीडेंट और पूर्णकालिक डायरेक्टर आदित्य घोष (Aditya Ghosh) ने अचानक इस्तीफा दे दिया है। वो 10 साल से इंडिगो का हिस्सा थे। कंपनी ग्रेगरी टेलर को अध्यक्ष और सीईओ बनाने पर विचार कर रही है। टेलर की नियुक्ति को मंजूरी मिलने से पहले कंपनी के प्रमोटर राहुल भाटिया इसके अंतरिम सीईओ की जिम्मेदारी निभाएंगे। रेगुलेटर्स की मंजूरी मिलने तक राहुल भाटिया अंतरिम सीईओ बने रहेंगे। शेयर बाजार के जानकारों के मुताबिक इस खबर का सोमवार को इंडिगो के शेयर की कीमत (Indigo Share price) पर बड़ा असर पड़ने वाला है।

इंडिगो ने बताया कि बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की बैठक में घोष का इस्तीफा स्वीकार कर लिया गया है। यह फैसला ऐसे समय में आया है जब इंडिगो नजर अपने कार्यक्षेत्र के विस्तार पर है और उसके कई विमान टेक्निकल कारणों की वजह से दिक्कतों का सामना कर रहे हैं। इंडिगो की पैरंट कंपनी इंटरग्लोब एविएशन के पूर्णकालिक डायरेक्टर के पद से घोष का इस्तीफा 26 अप्रैल से ही लागू माना जाएगा, जबकि प्रेजिडेंट के पद से उनका इस्तीफा 31 जुलाई से लागू होगा। कंपनी ने कहा कि भाटिया सीईओ के साथ ही कंपनी के निदेशक मंडल में बने रहेंगे। इंटरग्लोब एविएशन ने एक बयान में कहा, 'राहुल कंपनी के निदेशक पद पर बने रहेंगे। कंपनी ने इसके अलावा ग्रेगरी टेलर की कंपनी के वरिष्ठ सलाहकार के पद पर नियुक्ति की घोषणा की है, जो सीधे राहुल को रिपोर्ट करेंगे।' घोष 2008 में इंडिगो के प्रेसीडेंट बने थे। उनका इंडिगो को टॉप पर पहुंचाने में बड़ा योगदान है।

इंडिगो ने अगस्त 2006 में एक एयरक्राफ्ट से शुरूआत की थी। आज कंपनी 40 फीसदी मार्केट शेयर और 161 एयरक्राफ्ट की फ्लीट के साथ नंबर वन स्थान पर है। उनके कार्यकाल में ही इंडिगो शेयर बाजार में लिस्ट हुई। आज इंडिगो का मार्केट कैप 55 हजार करोड़ रुपए है। ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं कि घोष ने अचानक इस्तीफा नहीं दिया है। इंडिगो में बड़े पदों पर कुछ भर्तियों के चलते उन्होंने इस्तीफा दिया है। आदित्य घोष ने अपने इस्तीफे का कोई कारण नहीं बताया है। हालांकि एक बयान में उन्होंने कहा कि वो भविष्य में अपने अगले एडवेंचर के लिए तैयार हैं।

इंडिगो की स्थापना 2006 में हुई थी। इसको ट्रेवल कारोबारी राहुल भाटिया और यूएस एयरवेज के पूर्व सीईओ राकेश गंगवाल ने स्थापित किया था। घोष एक ट्रेंड वकील है। उन्होंने कंपनी को 2008 में ज्वाइन किया था। इंडिगो हर दिन 1 हजार से ज्यादा फ्लाइट ऑपरेट करती है।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत