न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

12 अगस्त तक सामान्य पैसेंजर ट्रेने नहीं चलेंगी, ऐसे में जानिए कैसे वापस मिलेगा कैंसिल ट्रेन टिकट का पैसा

भारतीय रेलवे द्वारा रद्द की गई ट्रेनों के लिए PRS काउंटर टिकट के लिए यात्री, यात्रा की तारीख के 6 महीने तक रिफंड के लिए आवेदन कर सकते हैं।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 26 Jun 2020 10:01:05

12 अगस्त तक सामान्य पैसेंजर ट्रेने नहीं चलेंगी, ऐसे में जानिए कैसे वापस मिलेगा कैंसिल ट्रेन टिकट का पैसा

कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच भारतीय रेलवे ने गुरुवार को बड़ा फैसला लेते हुए कहा कि 12 अगस्त तक कोई भी रेगुलर ट्रेन नहीं चलाई जाएंगी। अगर किसी ने इस तारीख तक टिकट बुक करवाया है तो उसे 100% रिफंड किया जाएगा। रेलवे ने सर्कुलर जारी कर इस बात की जानकारी दी है। रेलवे बोर्ड ने कहा है कि 1 जुलाई 2020 से 12 अगस्त 2020 तक सफर करने वाली सभी रेगुलर टाइम टेबल्ड ट्रेनों के लिए बुक की गई टिकटों को रद्द करने का फैसला किया गया है। इस फैसले के बाद सभी रेगुलर मेल, एक्सप्रेस, पैसेंजर और सब-अर्बन ट्रेनों को 12 अगस्त तक कैंसिल किया गया है। इनसे यात्री टिकट बुक नहीं करवा पाएंगे।

भारतीय रेलवे द्वारा रद्द की गई ट्रेनों के लिए PRS काउंटर टिकट के लिए यात्री, यात्रा की तारीख के 6 महीने तक रिफंड के लिए आवेदन कर सकते हैं। ई-टिकट ऑटोमेटिकली ही वापस कर दिया जाएगा। अगर ट्रेन को रद्द नहीं किया गया है, लेकिन यात्री यात्रा नहीं करना चाहता है, तो भारतीय रेलवे कोरोना वायरस महामारी के मद्देनजर एक विशेष मामले के रूप में रिजर्व टिकटों की पूरी राशि वापस कर देगा। यह नियम PRS काउंटर जनरेट टिकट और ई-टिकट दोनों के लिए लागू होगा।

यह है रिफंड के नियम

अगर किसी वजह से कोई भी यात्री अपनी यात्रा को रद्द करता है तो यह जरूरी है कि समय रहते टिकट कैंसिल करा लिया जाए। क्योंकि, जितनी देर आप कैंसिलेशन में लगाएंगे उतना ही कैंसिलेशन चार्ज बढ़ जाएगा या फिर कई मामलों में कुछ भी हाथ नहीं आएगा। आइये समझते हैं। अगर आपने ऑनलाइन रिजर्वेशन कराया गया है और चार्ट बनने तक भी टिकट वेटिंग में ही है तो टिकट खुद कैंसिल हो जाएगा और रिफंड दो-तीन दिनों में उसी अकाउंट में आ जाएगा, जिसे पेमेंट के लिए इस्तेमाल किया गया था। यात्री ने अगर रिजर्वेशन सिस्टम काउंटर से टिकट बुक कराया है तो इसे कैंसिल कराने भी काउंटर पर ही जाना होगा।

कन्फर्म टिकट कैंसिल कराया तो कटेगा इतना चार्ज

एसी फर्स्ट और एग्जिक्युटिव क्लास: 240 रुपए
एसी सेकंड और फर्स्ट क्लास: 200 रुपए
थर्ड एसी, इकोनॉमी और चेयरकार: 180 रुपए
स्लीपर: 120 रुपए
सेकंड क्लास सीटिंग: 60 रुपए है
ट्रेन रवाना होने से 48 घंटे से 12 घंटे पहले तक: किराए का 25 फीसदी कटेगा
ट्रेन रवाना होने से 12 घंटे से लेकर 4 घंटे पहले तक: किराए का 50 फीसदी कटेग
चार्ट बनने के बाद और ट्रेन रवाना होने के बीच: कोई रिफंड नहीं है

वेटिंग और RAC टिकट कैंसिलेशन के ये है नियम

काउंटर से खरीदा गया वेटिंग या आरएसी (RAC) का टिकट कैंसिल कराने के लिए ट्रेन रवाना होने से आधा घंटा पहले टिकट रद्द कराना होता है। इसके लिए काउंटर पर ही जाना होगा। अगर ट्रेन रवाना होने के बाद पहुंचेंगे तो कोई रिफंड नहीं होगा। ऑनलाइन टिकट लेने पर वेटिंग की स्थिति में पैसा खुद अकाउंट में रिफंड हो जाएगा। वहीं, आरएसी कैंसिल कराने पर भी अकाउंट में ही पैसा आएगा।

बता दे, रेलवे ने इससे पहले भी 30 जून तक रेगुलर ट्रेन सेवा कैंसिल करने का फैसला लिया था। अब उसने इसे 12 अगस्त तक बढ़ा दिया है। सूत्रों ने बताया कि देश में बढ़ते कोरोनावायरस के मामलों को देखते हुए यह फैसला लिया गया है। रेलवे ने कहा कि 230 मेल और स्पेशल एक्सप्रेस ट्रेनें चल रही हैं और यह जारी रहेंगी। इनमें 12 मई से राजधानी रूट पर ऐसी 24 और 1 जून से 200 ट्रेनें शामिल हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका