न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

पाकिस्तान की बौखलाहट, बंद किया एयरस्पेस, राजौरी में दागे मोर्टार, उच्चायुक्त को वापस भेजा, भारत ने कहा - निराशा की बू आ रही

जम्मू कश्मीर (Jammu-Kashmir) से अनुच्छेद 370 (Article 370) हटाने के बाद पाकिस्तान पूरी तरह बौखला गया है

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 08 Aug 2019 8:31:25

पाकिस्तान की बौखलाहट, बंद किया एयरस्पेस, राजौरी में दागे मोर्टार, उच्चायुक्त को वापस भेजा, भारत ने कहा - निराशा की बू आ रही

जम्मू कश्मीर (Jammu-Kashmir) से अनुच्छेद 370 (Article 370) हटाने के बाद पाकिस्तान पूरी तरह बौखला गया है। उसने भारत से व्यापारिक संबंध तोड़ने और भारत के उच्चायुक्त को वापस भेजने का फैसला किया है। साथ ही पाकिस्तान की ओर से जम्मू कश्मीर में एक बार फिर सीजफायर उल्लंघन किया गया है। राजौरी के सुंदरबनी सेक्टर में पाकिस्तान की ओर से फायरिंग की गई और मोर्टार दागे गए। वहीं भारत ने भी इस पर जवाबी कार्रवाई की। पाकिस्तान की ओर से पहले भी सीजफायर का उल्लंघन होता रहा है। इसके अलावा पाकिस्तान ने आंशिक तौर पर भारत की सीमा से लगे अपने एयरस्पेस को भी बंद कर दिया है। पाकिस्तानी प्रधानमंत्री इमरान खान की अगुआई में हुई अहम बैठक में भारत के साथ व्यापार रिश्ते तोड़ने और कूटनीतिक रिश्ते कम करने का ऐलान किया गया है। बॉर्डर पर बौखलाहट के अलावा उसने अपने नौ में से तीन एयरस्पेस भी बंद कर दिए हैं। उसने कश्मीर मसले को संयुक्त राष्ट्र में ले जाने की धमकी दी है। गौरतलब है कि बालाकोट एयर स्ट्राइक के बाद पाकिस्तान ने अपना एयरस्पेस बंद कर दिया था। अब पाकिस्तान के ताजा कदमों पर भारत ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है।

सूत्रों के मुताबिक भारत ने कहा कि अपनी कमी को छिपाने के लिए पाकिस्तान झूठ नहीं बोले। सूत्रों ने कहा, 'पाकिस्तान अपने देश में आतंकवाद को नियंत्रित करने के लिए कदम उठाने की बजाय अपनी विफलताओं को छिपाने के लिए कदम उठा रहा है। भारत सरकार ने जो भी कदम उठाए हैं उसमें कोई बाहरी एंगल नहीं है। पाकिस्तान की प्रतिक्रिया से निराशा की बू आ रही है।'

पाकिस्तान ने क्या फैसले लिए हैं?

-भारत के साथ व्यापारिक संबंध तोड़ा।

-भारत के साथ द्विपक्षीय संबंधों को कम करने का फैसला।

-भारत के उच्चायुक्त अजय बिसारिया को वापस भेजने का फैसला किया।

-कश्मीर मुद्दे को संयुक्त राष्ट्र में उठाने की बात कही।

-भारत की सीमा से लगे एयरस्पेस को बंद किया।

- द्विपक्षीय समझौतों की समीक्षा करने का फैसला किया।

पाकिस्तान के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी ने एनएससी की बैठक के बाद टीवी पर अपने बयान में कहा , 'हमारे उच्चायुक्त अब भारत में नहीं रहेंगे और यहां से उनके समकक्षों को भी वापस भेजा जाएगा।' भारत के उच्चायुक्त बिसारिया इस्लामाबाद में हैं, जबकि उनके पाकिस्तानी समकक्ष मोइन-उल-हक को नई दिल्ली में अभी कार्यभार संभालना था।

विशेषज्ञों का कहना है कि भारत के साथ द्विपक्षीय व्यापार संबंधों को निलंबित करने के पाकिस्तान के निर्णय से ज्यादा नुकसान उसी को होगा। उनका कहना है कि इसकी मुख्य वजह यह है कि पाकिस्तान अपने पड़ोसी भारत से कई आवश्यक वस्तुओं का आयात करता है। निर्यातकों के संगठन फियो के महानिदेशक अजय सहाय ने कहा कि पाकिस्तान द्वारा व्यापार संबंधों को निलंबित करने का बुरा असर पाकिस्तान पर ही होगा। क्योंकि भारत इस मामले में उस पर बहुत ज्यादा निर्भर नहीं है जबकि पाकिस्तान की भारत पर निर्भरता अपेक्षाकृत अधिक है।

कांग्रेस ने कहा- अदूरदर्शी कदम

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद ने भारत के साथ राजनयिक संबंधों को कम करने के पाकिस्तान के फैसले को 'अत्यंत अदूरदर्शी' बताया। खुर्शीद ने कहा, 'इस समय द्विपक्षीय संबंध बनाए रखना महत्वपूर्ण है और निर्णय (पाकिस्तान का) बहुत अदूरदर्शी नजर आता है और इससे भारत पर कोई फर्क नहीं पड़ने वाला है।'

बता दे, करीब 4 महीने बाद उसने भारतीय और अन्य विमानों के लिए एयरस्पेस खोला। पाकिस्तानी एयरस्पेस बंद होने के कारण खाड़ी देशों और यूरोप को जानेवाली फ्लाइट्स गुजरात के ऊपर से अरब सागर को पार करते हुए जा रही थीं। पाकिस्तान के इस फैसले से एयर इंडिया को 491 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ था।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत