न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

कोरोना वायरस: भारत ने रद्द किया फ्रांस, जर्मनी और स्पेन के नागरिकों का वीजा

भारत सरकार की तरफ से एडवाइजरी में कहा गया है कि ऐसे लोग जो चीन, हांगकांग, साउथ कोरिया, जापान, इटली, थाईलैंड, सिंगापुर, ईरान, मलेशिया,फ्रांस, जर्मनी और स्पेन से आए हैं उन्हें खुद को आने की तिथि से 14 दिन तक अलग थलग रखना होगा।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 11 Mar 2020 8:13:34

कोरोना वायरस: भारत ने रद्द किया फ्रांस, जर्मनी और स्पेन के नागरिकों का वीजा

कोरोना वायरस (Coronavirus) से मरने वालों की संख्‍या दुनियाभर में मंगलवार को 4000 के पार पहुंच गई है, जबकि करीब 1,10,000 हजार लोग इस संक्रामक बीमारी से पीड़‍ित हैं। कोरोना वायरस की चपेट में दुनियाभर के 100 देश इसकी गिरफ्त आ गए है। दुनियाभर में कोरोना वायरस से संक्रमण के मामले बढ़ने के बीच भारत ने मंगलवार को तीन और देशों के नागरिकों के देश में प्रवेश पर अस्थायी रूप से रोक लगा दी। इसमें फ्रांस जर्मनी और स्पेन शामिल है। फ्रांस, जर्मनी और स्पेन से आने वाले उन नागरिकों के नियमित एवं ई-वीजा पर रोक लगा दी गई है जिन्होंने अभी तक भारत में प्रवेश नहीं किया है। फ्रांस, जर्मनी और स्पेन के नागरिकों को जिनको नियमित वीजा 11 मार्च या उससे पहले जारी किया गया है और वो भारत में दाखिल नहीं हुए हैं उन्हें भी निलंबित माना जाएगा। भारत सरकार की तरफ से एडवाइजरी में कहा गया है कि ऐसे लोग जो चीन, हांगकांग, साउथ कोरिया, जापान, इटली, थाईलैंड, सिंगापुर, ईरान, मलेशिया,फ्रांस, जर्मनी और स्पेन से आए हैं उन्हें खुद को आने की तिथि से 14 दिन तक अलग थलग रखना होगा।

कोरोना के कहर से बचना चाहते है तो इन 8 बातों का जरुर रखे ध्यान

इस बीच केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से एडवाइजरी भी जारी की गई। मंत्रालय ने मंगलवार को लोगों से कहा है कि वह चीन, इटली, ईरान, रिपब्लिक ऑफ कोरिया, जापान, फ्रांस, स्पेन और जर्मनी की यात्रा करने से बचें। मंत्रालय ने लोगों से यह भी कहा है कि कोरोना के प्रसार को देखते हुए वे इन देशों में वह अनावश्यक यात्रा करने से बचें। इसके अलावा इटली और दक्षिण कोरिया से आने वाले यात्रियों के लिए कोविड-19 निगेटिव प्रमाण पत्र अनिवार्य कर दिया गया है।

आपको बता दे, चीन के बाहर इटली और ईरान सबसे ज्यादा प्रभावित हैं। समाचार एजेंसी एएफपी के मुताबिक वहां एक ही दिन में 54 लोगों की मौत हुई। इन सबके बीच ईरान सरकार ने ऐहतियात के तौर पर कई तरह की पाबंदिया लगाई हैं। इस बीच ब्रिटेन में 6 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है।

कोरोना वायरस : फ्लाइट टिकट कैंसिल या रीशेड्यूल पर कंपनियां दे रही है आपको ये ऑफर

केरल और कर्नाटक से कोरोना वायरस के 9 नए मामले सामने आने के बाद इस संक्रामक बीमारी से पीड़‍ित लोगों की संख्‍या बढ़कर 56 हो गई है। केरल में कोरोना वायरस के 6 नए मामले सामने आए हैं, जिसके बाद यहां संक्रमित मरीजों की संख्‍या 12 हो गई है। राज्‍य में कोरोना वायरस के बढ़ते मामले को देखते हुए यहां सिनेमा थियेटर्स 31 मार्च तक बंद कर दिए गए हैं। साथ ही 7वीं तक की कक्षाएं, परीक्षाएं सब 31 मार्च तक बंद कर दी गई हैं। मुख्‍यमंत्री पिनराई विजयन ने बताया कि आठवीं, नौवीं और 10वीं की परीक्षाएं तय कार्यक्रम के अनुसार होंगी। उन्‍होंने सभी ट्यूशन क्‍लास, आंगनवाड़ी, मदरसाओं को भी 31 मार्च तक बंद रखने के निर्देश दिए हैं।

कर्नाटक में कोरोना वायरस के तीन और मामले सामने आए हैं, जिसके बाद राज्‍य में इस संक्रामक रोग से पीड़‍ित लोगों की संख्‍या बढ़कर चार हो गई है। कर्नाटक के स्वास्थ्य मंत्री बी श्रीरामुलु ने बताया कि राज्य में कोरोना वायरस के तीन नए मामलों की पुष्टि हुई है, जिसके बाद राज्य में संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर चार हो गई है।

कोरोना वायरस पर मजाक पड़ा भरा, मुसीबत में फंसे भारतीय मूल के दो दक्षिण अफ्रीकी

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
SIR पर बहस को तैयार सरकार! अमित शाह ने राहुल गांधी को संसद में चर्चा की दी चुनौती
SIR पर बहस को तैयार सरकार! अमित शाह ने राहुल गांधी को संसद में चर्चा की दी चुनौती
₹2 करोड़ का फ्लैट बेच FD में लगाए पैसे, अब हर महीने औसतन मिल रहा ₹1.08 लाख ब्याज, समझे पूरी गणित
₹2 करोड़ का फ्लैट बेच FD में लगाए पैसे, अब हर महीने औसतन मिल रहा ₹1.08 लाख ब्याज, समझे पूरी गणित
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने पहले दिन कमाए 64.85 करोड़, 'पठान' और 'एनिमल' को छोड़ा पीछे
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने पहले दिन कमाए 64.85 करोड़, 'पठान' और 'एनिमल' को छोड़ा पीछे
‘दो जुड़वा बच्चों की बुआ बन जाओ’, सारा तेंदुलकर को जन्मदिन पर मिला ऐसा आशीर्वाद, हंस पड़ीं सचिन की बेटी
‘दो जुड़वा बच्चों की बुआ बन जाओ’, सारा तेंदुलकर को जन्मदिन पर मिला ऐसा आशीर्वाद, हंस पड़ीं सचिन की बेटी
तीन हफ्ते तक बॉक्स ऑफिस पर राज करने वाली ‘जेलर 2’ की रफ्तार थमी, 22वें दिन कमाए सिर्फ 1.60 करोड़ रुपये
तीन हफ्ते तक बॉक्स ऑफिस पर राज करने वाली ‘जेलर 2’ की रफ्तार थमी, 22वें दिन कमाए सिर्फ 1.60 करोड़ रुपये
'रामायण' के सेट पर राहा संग दिखे रणबीर कपूर, आलिया भट्ट ने शेयर कीं अनदेखी BTS तस्वीरें
'रामायण' के सेट पर राहा संग दिखे रणबीर कपूर, आलिया भट्ट ने शेयर कीं अनदेखी BTS तस्वीरें
सालभर स्वाद का मजा देगा घर का बना आंवले का अचार, जानें सही रेसिपी
सालभर स्वाद का मजा देगा घर का बना आंवले का अचार, जानें सही रेसिपी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका