न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

देश में कोरोना के अब तक 26 हजार 496 केस, 827 मौतें, शनिवार को 37 की जान गईं

कोरोना संक्रमण की वजह से देश में मरने वालों की संख्या 827 हो गई। जबकि पॉजिटिव मामलों की संख्या बढ़कर 26496 पहुंच गई है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sun, 26 Apr 2020 10:06:20

देश में कोरोना के अब तक 26 हजार 496 केस, 827 मौतें, शनिवार को 37 की जान गईं

कोरोना संक्रमण की वजह से देश में मरने वालों की संख्या 827 हो गई। जबकि पॉजिटिव मामलों की संख्या बढ़कर 26496 पहुंच गई है। इसके अलावा अब तक 5804 लोग इलाज के बाद ठीक हुए हैं। भारत में कोरोना के 19868 एक्टिव केस हैं।

शनिवार को एक दिन में 37 लोगों की जान गई। इनमें महाराष्ट्र में 22, गुजरात में छह मौतें शामिल हैं। महाराष्ट्र में अब तक 323 लोगों की जान जा चुकी है। वहीं, गुजरात में यह आंकड़ा बढ़कर 133 हो गया है। इन दो राज्यों के अलावा शनिवार को राजस्थान, उत्तर प्रदेश और आंध्र प्रदेश में 2-2 मरीजों ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। तमिलनाडु, दिल्ली और जम्मू कश्मीर में 1-1 संक्रमितों की मौत हुई। इसके पहले देश में सबसे ज्यादा 57 मौतें 24 अप्रैल को दर्ज की गईं। अब तक एक दिन में मौतों का यह आंकड़ा सबसे ज्यादा है।

coronavirus outbreak,india,mumbai delhi coronavirus news,madhya pradesh,uttar pradesh,pune,indore,maharashtra,rajasthan,coronavirus,covid 19,news,news in hindi

कोरोना अपडेट

- ओडिशा स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक राज्य में अब तक कोरोना संक्रमण के 103 मामलों की पुष्टि हुई है। जिसमें से 1 कोरोना मरीज की मौत हो चुकी है, जबकि 34 कोरोना मरीज ठीक हुए हैं।

- शनिवार को देश की राजधानी दिल्ली में कोरोना संक्रमण के 111 मामले सामने आए हैं। जिसके साथ ही मरीजों का आंकड़ा 2625 पहुंच गया है, वहीं अबतक 54 लोगों की मौत हो चुकी है। दिल्ली के हिंदू राव अस्पताल की एक नर्स कोरोना संक्रमित पाई गई है। जिसके बाद अस्पताल को बंद कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि नर्स को शनिवार को ही एम्स में भर्ती किया गया है, जबकि उनके दोनों बच्चों को आज एम्स में ले जाया जाएगा।

- कानपुर के कुली बाज़ार इलाके को कोरोना वायरस 'रेड ज़ोन' घोषित किया गया है। इलाके में आवश्यक सेवाओं के लिए छूट के साथ लोगों के आवागमन पर रोक लगा दी गई है। सेक्टर मजिस्ट्रेट इंद्रजीत वर्मा ने कहा कि आवाजाही पर सीसीटीवी कैमरों की मदद से नज़र रखी जा रही है।

- KGMU में पिछले 24 घंटे में 665 लोगों का कोरोना टेस्ट हुआ। जिसमें से 5 मरीज कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। इसमें 3 मामले लखनऊ के हैं, जबकि 2 लोग कानपुर के पॉजिटिव आए हैं।

- तमिलनाडु के मुख्यमंत्री ई पलानिस्वामी ने चेन्नई में 26 अप्रैल से 29 अप्रैल तक कम्पलीट लॉकडाउन की घोषणा की है। राज्य में अब तक कोरोना संक्रमण के 1821 मामले सामने आ चुके हैं। इनमें से अकेले चेन्नई में ही 500 मरीज हैं।

coronavirus outbreak,india,mumbai delhi coronavirus news,madhya pradesh,uttar pradesh,pune,indore,maharashtra,rajasthan,coronavirus,covid 19,news,news in hindi

- मध्यप्रदेश के इंदौर में शनिवार देर रात 91 और लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इसके साथ ही यहां कोरोना संक्रमित की गिनती 1176 हो गई है। शहर में अब तक 57 मरीजों की मौत हो चुकी है।

- भोपाल में 388 मरीजों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। यहां 9 लोग अब तक दम तोड़ चुके हैं। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि इंदौर, भोपाल, उज्जैन, जबलपुर, धार और खरगोन में अभी दुकानें नहीं खोली जाएंगी। कंटेनमेंट जोन में तो दुकानें खोलने का सवाल ही नहीं उठता। मध्य प्रदेश में कुल 2036 संक्रमित मामले है।

- उत्तरप्रदेश में शनिवार को 172 मरीजों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई। राज्य सरकार ने 30 जून तक प्रदेश में सामूहिक कार्यक्रमों पर रोक लगाने के निर्देश दिए हैं। सरकार ने कर्मचारियों का महंगाई भत्ता जून 2021 तक रोकने का फैसला लिया है। वहीं, हरियाणा से लौटे 2224 मजदूरों को क्वारैंटाइन किया गया। यहां कुल मामले 1793 तक पहुंच गए है।

- महाराष्ट्र में शनिवार को रिकॉर्ड 811 केस सामने आए। इसके साथ ही यहां संक्रमित लोगों की गिनती 7628 तक पहुंच गई है। कल आने वाले मामलों में सबसे ज्यादा 281 मरीज मुंबई में मिले। यहां संक्रमितों की संख्या 4 हजार 870 जबकि मृतकों का आंकड़ा 191 हो गया है। अब तक कुल 323 लोगों की कोरोना से जान गई है। शनिवार को 57 साल के हेड कॉन्स्टेबल की मौत हुई जबकि 96 पुलिसकर्मी अब तक इस वायरस से संक्रमित हो चुके हैं।

- राजस्थान कोरोना का गढ़ बन गया है। यहां रविवार को 58 कोरोना संक्रमण के मामले सामने आए। जिसके साथ राज्य में कुल कोरोना मरीजों की संख्या 2141 पहुंच गई है। इनमें से नागौर में 20, जोधपुर में 15, अजमेर में 11, जयपुर में 7, कोटा में 3, जबकि हनुमानगढ़ और झालावाड़ में 1-1 मरीज मिला है।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
SIR पर बहस को तैयार सरकार! अमित शाह ने राहुल गांधी को संसद में चर्चा की दी चुनौती
SIR पर बहस को तैयार सरकार! अमित शाह ने राहुल गांधी को संसद में चर्चा की दी चुनौती
₹2 करोड़ का फ्लैट बेच FD में लगाए पैसे, अब हर महीने औसतन मिल रहा ₹1.08 लाख ब्याज, समझे पूरी गणित
₹2 करोड़ का फ्लैट बेच FD में लगाए पैसे, अब हर महीने औसतन मिल रहा ₹1.08 लाख ब्याज, समझे पूरी गणित
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने पहले दिन कमाए 64.85 करोड़, 'पठान' और 'एनिमल' को छोड़ा पीछे
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने पहले दिन कमाए 64.85 करोड़, 'पठान' और 'एनिमल' को छोड़ा पीछे
‘दो जुड़वा बच्चों की बुआ बन जाओ’, सारा तेंदुलकर को जन्मदिन पर मिला ऐसा आशीर्वाद, हंस पड़ीं सचिन की बेटी
‘दो जुड़वा बच्चों की बुआ बन जाओ’, सारा तेंदुलकर को जन्मदिन पर मिला ऐसा आशीर्वाद, हंस पड़ीं सचिन की बेटी
तीन हफ्ते तक बॉक्स ऑफिस पर राज करने वाली ‘जेलर 2’ की रफ्तार थमी, 22वें दिन कमाए सिर्फ 1.60 करोड़ रुपये
तीन हफ्ते तक बॉक्स ऑफिस पर राज करने वाली ‘जेलर 2’ की रफ्तार थमी, 22वें दिन कमाए सिर्फ 1.60 करोड़ रुपये
'रामायण' के सेट पर राहा संग दिखे रणबीर कपूर, आलिया भट्ट ने शेयर कीं अनदेखी BTS तस्वीरें
'रामायण' के सेट पर राहा संग दिखे रणबीर कपूर, आलिया भट्ट ने शेयर कीं अनदेखी BTS तस्वीरें
सालभर स्वाद का मजा देगा घर का बना आंवले का अचार, जानें सही रेसिपी
सालभर स्वाद का मजा देगा घर का बना आंवले का अचार, जानें सही रेसिपी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका