न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

Article 370 : भारत का विरोध करना महंगा पड़ा PAK को, रोजमर्रा के सामानों के दाम लगे आसमान छूने, ईद मनाना भी मुश्किल

जम्मू-कश्मीर (Jammu-Kashmir) से आर्टिकल 370 (Article 370) हटाए जाने के फैसले से बौखलाया पाकिस्तान (Pakistan) एक के बाद एक ऐसे फैसलें ले रहा है जिसका नुकसान उसे खुद उठाना पड़ रहा है

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sun, 11 Aug 2019 1:39:46

Article 370 : भारत का विरोध करना महंगा पड़ा PAK को, रोजमर्रा के सामानों के दाम लगे आसमान छूने, ईद मनाना भी मुश्किल

जम्मू-कश्मीर (Jammu-Kashmir) से आर्टिकल 370 (Article 370) हटाए जाने के फैसले से बौखलाया पाकिस्तान (Pakistan) एक के बाद एक ऐसे फैसलें ले रहा है जिसका नुकसान उसे खुद उठाना पड़ रहा है। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान (Imran Khan) ने जितने भी फैसले लिए हैं वो पाकिस्तान पर ही उल्टे पड़े हैं और उसके लिए आत्मघाती साबित हुए हैं। इमरान खान के फैसलों की मार वहां की जनता को सहनी पड़ रही है। भारत से कारोबार बंद करना उसे महंगा पड़ रहा है। पाकिस्तान ने भारत से आयात किए जाने वाले समानों पर पूरी तरह रोक लगा दी है। जिसकी वजह से पाकिस्तान के बाजारों में रोजमर्रा के सामानों के दाम आसमान छूने लग गए है। हालत यह है कि अब वहां के लोग ईद की खरीदारी भी नहीं कर पा रहे हैं।

दरअसल, पाकिस्तान में आम लोगों और व्यापारियों का कहना है कि इस बार ईद मनाने में मुश्किल होगी क्योंकि भारत से आने वाली चीजों पर प्रतिबंध से महंगाई और बढ़ गई है। और इस बढ़ती महंगाई से रोजमर्रा की जरूरतों का बजट बिगड़ गया है। शादियों का भी सीजन है और उस पर भी असर पड़ने की पूरी आशंका है।

pakistan,eid,article 370,jammu-kashmir,imran khan,inflation in pakistan,people of pakistan,pakistan market,india-pakistan trade,article 370 news in hindi,pakistan news in hindi,news,news in hindi

टमाटर की कीमत 300 रुपये प्रति किलो

उधर बाजारों से रौनक गायब है। सब्जियों के दामों में अचानक इजाफा हुआ है। टमाटर की कीमत 300 रुपये प्रति किलो तक पहुंच चुकी है। टमाटर के अलावा अन्य सब्जियों के दामों में इजाफे से पाकिस्तान के लोग सकते में हैं और पहले से ही महंगाई से जूझ रहे लोगों के लिए यह दोहरी मार जैसा प्रतीत हो रहा है।

भारत की तरफ से रोजाना हरी सब्जियों और खासतौर पर टमाटर की एक बड़ी खेप पाकिस्तान भेजी जाती थी जिस वजह से वहां सब्जियों के दाम नियंत्रित रहते है। लेकिन पाकिस्तान सरकार के कारोबार रोकने के फैसले के बाद अब भारत से टमाटर की सप्लाई खत्म हो गई है जिससे वहां टमाटर के दाम आसमान छूने लगे हैं। भारतीय ट्रक ऑपरेटरों का कहना है कि अगर पाकिस्तान को ये लगता है कि व्यापार बंद करने से नुकसान भारत और अटारी बॉर्डर पर किसानों, ट्रक ऑपरेटरों और अन्य व्यापारियों का होगा तो ये उनकी मूर्खता है क्योंकि पाकिस्तान में सब्जियों के दाम अब आउट ऑफ कंट्रोल हो जाएंगे और हाहाकार मच जाएगा।

pakistan,eid,article 370,jammu-kashmir,imran khan,inflation in pakistan,people of pakistan,pakistan market,india-pakistan trade,article 370 news in hindi,pakistan news in hindi,news,news in hindi

बढ़े दूध के दाम

इसके अलावा दूध के दाम का भी आंकड़ा 100 के पार पहले ही जा चुका है। कराची डेयरी फामर्स असोसिएशन ने कुछ दिन पहले ही दूध के दाम बढ़ा दिए थे। पाकिस्तानी अखबार 'द डॉन' की एक रिपोर्ट के मुताबिक प्रशासन के द्वारा तय किए गए दाम से ज्यादा ही दामों में विक्रेता दूध बेच रहे हैं।

pakistan,eid,article 370,jammu-kashmir,imran khan,inflation in pakistan,people of pakistan,pakistan market,india-pakistan trade,article 370 news in hindi,pakistan news in hindi,news,news in hindi

सोने के दाम रिकॉर्ड स्तर पर

पाकिस्तान में सोना भी अपने रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया है। जो सोना इंडिया में प्रति 10 ग्राम सोना 37 हजार 900 रुपये मिल रहा है वही पाकिस्तान में यह दोगुने से भी ज्यादा पर पहुंच चुका है। बीते एक हफ्ते में पाकिस्तान में सोने की कीमत में 1750 रुपये की तेजी दर्ज की गई है। पेट्रोल और डीजल के दामों में पहले से आग लगी हुई है।

pakistan,eid,article 370,jammu-kashmir,imran khan,inflation in pakistan,people of pakistan,pakistan market,india-pakistan trade,article 370 news in hindi,pakistan news in hindi,news,news in hindi

निवेशकों को नुकसान

भारत से तनाव की वजह से पाकिस्तान के शेयर बाजार को भी नुकसान पहुंचा है। अभी तक वहां बीते पांच सालों में सबसे बड़ी गिरावट दर्ज हुई है। सिर्फ दो दिनों में ही कराची स्टॉक एक्सचेंज में करीब 1500 अंकों की गिरावट दर्ज की गई है और निवेशकों के 7400 करोड़ पाकिस्तानी रुपये डूब चुके हैं।

भारत को नुकसान कम

भारत के साथ व्यापार औपचारिक रूप से निलंबित करने से पाकिस्तान को अभी और नुकसान उठाना पड़ेगा क्योंकि द्विपक्षीय व्यापार में 80 फीसदी माल भारत से पाकिस्तान जाता है, जबकि पाकिस्तान से महज 20 फीसदी माल भारत आता है। इसलिए इमरान खान के फैसले से भारत को कोई खास फर्क नहीं पड़ेगा।

पाकिस्तान में महंगाई के आंकड़े की बात करें तो नए वित्तीय वर्ष के शुरुआती महीने में ही महंगाई दर दहाई अंकों में पहुंच गई जो पिछले पांच साल में सबसे अधिक है। पाकिस्तान के उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (सीपीआई) के मुताबिक, इस साल जुलाई महीने में महंगाई दर 10.34 फीसदी रही, पिछले साल इसी अवधि में महंगाई दर 5.84 फीसदी थी।

बता दें कि पुलवामा हमले के बाद जब भारत ने आतंकियों को ठिकाने लगाने के लिए पाकिस्तान के बालाकोट में एयर स्ट्राइक किया था तो उस समय भारत सरकार ने पाकिस्तान से कारोबार पर रोक लगा दी थी जिसके बाद पाकिस्तान में सब्जी और टमाटर के दामों में इस कदर बढ़ोतरी हुई थी कि पाकिस्तान के लोग और वहां के पत्रकार भारत को कोसने लगे थे।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत